होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 12 Jan 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 13, जनवरी 2022 12 Jan 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 13, जनवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 13, जनवरी 2022


प्रश्न 1: निम्नलिखित में से किस दिन "वीर बाल दिवस" मनाया जाता है?

A. 26 दिसंबर
B. 12 जनवरी
C. 8 मई
D. 14 जुलाई

उत्तर: (A)

व्याख्या : हाल ही में, प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि 26 दिसंबर को "वीर बाल दिवस" के रूप में मनाया जाएगा। इस दिवस को अंतिम सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के चार पुत्रों "साहिबजादे" के साहस को श्रद्धांजलि देने के तौर पर मनाया जाएगा। दरअसल इसी दिन साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह को मुगल सेना द्वारा सरहिंद यानि पंजाब में ज़िंदा दीवार में चुनवा दिया गया था। इसीलिए उनके शहादत को याद करने के लिए ये दिवस मनाया जाएगा।

प्रश्न 2: ‘एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

A. इसकी स्थापना 2016 में बीजिंग में की गई थी।
B. इसका उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आधारभूत संरचना विकास परियोजनाओं को वित्तपोषित करना है।
C. इसके बढ़ते प्रभावों को देखकर साल 2019 में भारत भी इसका सदस्य हो गया।
D. AIIB में सर्वोच्च नीति-निर्धारक संस्था बोर्ड ऑफ गवर्नर्स है।

उत्तर: (C)

व्याख्या: रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को बहुदेशीय वित्त संस्थान एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे एआईआईबी के निवर्तमान उपाध्यक्ष डीजे पांडियन का स्थान लेंगे। 58 साल के पटेल बैंक के पांच उपाध्यक्षों में से एक होंगे। उनका कार्यकाल तीन साल का रहेगा। इस बैंक के अध्यक्ष चीन के पूर्व वित्त उपमंत्री जिन लिकुआन हैं। उर्जित पटेल भारतीय रिजर्व बैंक के 24वें गवर्नर थे। पटेल ने दिसंबर 2018 में निजी कारणों से गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) की स्थापना 2016 में बीजिंग में की गई थी। इसका उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आधारभूत संरचना विकास और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी परियोजनाओं को वित्तपोषित करना है। भारत एआईआईबी का संस्थापक सदस्य है। चीन के बाद भारत के पास ही इसके दूसरे सर्वाधिक मतदान के अधिकार हैं। AIIB में सर्वोच्च नीति- निर्धारक संस्था बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (शासक मंडल) है, जो प्रत्येक देश के एक प्रतिनिधि द्वारा बनी है।

प्रश्न 3: निम्नलिखित में से कपिल मुनि मंदिर कहां स्थित है?

A. मध्य प्रदेश के उज्जैन में
B. पश्चिम बंगाल के गंगासागर में
C. तेलंगाना के नल्गोंडा में
D. उत्तराखंड के चमोली में

उत्तर: (B)

व्याख्या : हर साल मकर संक्रान्ति के समय पश्चिम बंगाल के गंगा सागर में स्नान के लिए देश भर से लाखों श्रद्धालु वहां पहुंचते हैं। इस वक़्त गंगा सागर में विशाल मेला लगता है। यहीं गंगा सागर के तट पर कपिल मुनि का सुंदर मंदिर है। इस मेले के दौरान यहाँ आने वाले तीर्थयात्री, संत और पर्यटक संगम में डुबकी लगाते हैं और कपिल मुनि मंदिर में पूजा करते हैं। इस बार ये मेला 10 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित होगा। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने हाल ही में राज्य सरकार को कोविड-19 की जाँच के लिये आवश्यक उपाय करने के बाद कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी।

प्रश्न 4: ओरंग राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित में से किसके लिए प्रसिद्ध है?

1. रॉयल बंगाल टाइगर
2. इंडियन राइनो
3. पिग्मी हॉग
4. जंगली हाथी

A. केवल 1, 2 और 3
B. केवल 2, 3 और 4
C. केवल 1, 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4

उत्तर: (D)

व्याख्या: हाल ही में, असम सरकार ने घड़ियाल के संरक्षण के लिये ओरंग राष्ट्रीय उद्यान को उसके मौजूदा आकार से तीन गुना अधिक विस्तारित करने के सम्बन्ध में एक प्रारंभिक अधिसूचना जारी की है। घड़ियाल एक प्रकार का एशियाई मगरमच्छ होता है जिसका थूथन लंबा एवं पतला होता है। भारत में इसकी तीन प्रजातियां पाई जाती हैं। बढ़ते नदी प्रदूषण, बांधों का अत्यधिक निर्माण और मछलियों के अत्यधिक शिकार के कारण घड़ियाल के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा, अवैध बालू खनन और अवैध शिकार के चलते भी ये खतरे में हैं। इसीलिए इनको बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ग़ौरतलब है कि 1 सितंबर‚ 2021 को असम सरकार ने राजीव गांधा ओरंग राष्ट्रीय उद्यान‚ जिसे टाइगर रिजर्व भी कहा जाता है‚ का नाम बदलकर ओरंग राष्ट्रीय उद्यान करने का फैसला लिया था। विकल्प में दिए गए सभी जीव इस राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते हैं।

प्रश्न 5: राष्ट्रीय युवा महोत्सव के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. 12 जनवरी 2022 को पुदुच्चेरी में 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया।
2. इसी दिन स्वामी विवेकानन्द की जयंती होती है।
3. स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (D)

व्याख्या: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज यानि 12 जनवरी 2022 को पुदुच्चेरी में 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया गया। ग़ौरतलब है कि इसी दिन स्वामी विवेकानन्द की जयंती होती है, जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। महोत्सव का उद्देश्य है भारत के युवा मन को दिशा देना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिये शक्ति के रूप में एकजुट करना। यह सामाजिक जुड़ाव तथा बौद्धिक और सांस्कृतिक एकता के सबसे बड़े प्रयासों में शामिल है। इसका लक्ष्य है भारत की विविधतापूर्ण संस्कृतियों को साथ लाना और उन्हें ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के एकता के सूत्र में पिरोना।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें