होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 12 Dec 2021

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 13, दिसंबर 2021 12 Dec 2021

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 13, दिसंबर 2021


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 13, दिसंबर 2021


प्रश्न 1: हाल ही में चर्चा में रहे ‘एम्बरग्रीस’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. एम्बरग्रीस स्पर्म व्हेल का एक अपशिष्ट उत्पाद होता है।
2. इसका इस्तेमाल उत्तम इत्र की गंध को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए किया जाता है।
3. भारत में स्पर्म व्हेल को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची 1 के तहत संरक्षण प्राप्त है।

A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या : हाल ही में, पिंपरी चिंचवड पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पुणे में दो लोगों को गिरफ्तार किया और 550 ग्राम एम्बरग्रीस जब्त किया, इसी वजह से यह चर्चा में है। व्हेल की उल्टी (Whale Vomit) को एम्बरग्रीस (Ambergris) के रूप में जाना जाता है। यह एक सुगन्धित पदार्थ होता है जो केवल स्पर्म व्हेल के पाचन तंत्र में पाया जाता है। रासायनिक रूप से, एम्बरग्रीस में एल्कलॉइड (Alkaloid), एसिड और एंबरींन (Ambreine) नामक एक विशिष्ट यौगिक होता है, जो कोलेस्ट्रॉल की तरह होता है। पूर्वी संस्कृतियों में एम्बरग्रीस का उपयोग दवाओं और औषधि के लिए और मसाले के रूप में किया जाता था, जबकि पश्चिम में इसका इस्तेमाल उत्तम इत्र की सुगन्ध को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए किया जाता था। चूंकि यह स्पर्म व्हेल में पाया जाता है, ऐसे में एम्बरग्रीस के लिए इन मछलियों का शिकार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। भारत में स्पर्म व्हेल को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची 2 के तहत संरक्षण प्राप्त है।

प्रश्न 2: निम्नलिखित में से किसे 56वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

A. दामोदर मौउजो
B. नीलमणि फूकन
C. जी शंकर कुरुप
D. अक्कीतम अच्युतन नंबूदिरी

उत्तर: (B)

व्याख्या: हाल ही में ज्ञानपीठ पुरस्कार चयन समिति ने वर्ष 2021 और 2022 के लिए क्रमश: 56वें और 57वें ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा कर दी है। असमिया साहित्यकार नीलमणि फूकन और कोंकणी के साहित्यकार दामोदर मौउजो को यह सम्मान दिया जाएगा। आपको बता दें कि भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा ये ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया जाता है। ये संविधान की 8वीं अनुसूची में वर्णित 22 भारतीय भाषाओं में लेखन करने वाले साहित्यकार को साहित्य के क्षेत्र में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इसके तहत 11 लाख रुपए की धनराशि, एक प्रशस्ति-पत्र और मां सरस्वती की काँसे की एक प्रतिमा प्रदान की जाती है। इस पुरस्कार की शुरुआत साल 1965 में हुई थी और मलयालम साहित्यकार जी. शंकर कुरुप को पहली बार यह पुरस्कार दिया गया था।

प्रश्न 3: हाल ही में किस देश ने अपने आपको साल 2027 तक धूम्रपान मुक्त देश बनाने की घोषणा की है?

A. ऑस्ट्रेलिया
B. बलगारिया
C. भूटान
D. न्यूजीलैंड

उत्तर: (D)

व्याख्या : धूम्रपान से होने वाली मौतों को लेकर कई बार सवाल खड़े किए गए हैं। लोग अक्सर सरकारों से तत्काल प्रभाव से धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते रहते हैं। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए हाल ही में न्यूजीलैंड सरकार ने ऐलान किया है कि वो साल 2027 तक धूम्रपान मुक्त देश बन जायेंगे। न्यूजीलैंड में 14 वर्ष या उससे कम उम्र के किसी भी शख्स को 2027 से सिगरेट खरीदने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 5 मिलियन की आबादी वाले इस देश में सिगरेट रिटेलिंग इंडस्ट्री पर भी बैन लगेगा। इसके बाद तंबाकू और निकोटीन से जुड़े कई उत्पादों को प्रतिबंधित किया जाएगा। इस फैसले को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

प्रश्न 4: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. हर साल 9 दिसंबर को दुनिया भर में मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया जाता है।
2. वर्ष 2021 के लिये इस दिवस की थीम ‘इक्वलिटी, रीड्यूसिंग इनइक्वलिटी, एडवांसिंग ह्यूमन राइट्स’ है।

A. 1 और 2 दोनों
B. केवल 2
C. केवल 1
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (B)

व्याख्या: दुनिया भर में लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसंबर, 1948 को पेरिस में मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा (UDHR) को अपनाया था। ये मानवाधिकारों की रक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक और महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ है। साल 2021 के लिये इस दिवस की थीम ‘इक्वलिटी, रीड्यूसिंग इनइक्वलिटी, एडवांसिंग ह्यूमन राइट्स’ है। बता दें कि मानवाधिकार वे अधिकार है जो जाति, लिंग भाषा, धर्म, राष्ट्रीयता किसी की परवाह किए बिना सभी मनुष्यों के लिए निहित अधिकार है। मानवाधिकारों में जीवन का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, अभिव्यक्ति का अधिकार अंतनिहित है। मानवाधिकार हर जगह सभी लोगों के लिए समान है यही मानव अधिकारो को सार्वभौम बनाता है।

प्रश्न 5: ‘सी. राजगोपालाचारी’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

A. उन्हें स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और उनके साहित्यिक योगदान के लिए याद किया जाता है।
B. साल 1916 में ‘उन्होंने तमिल साइंटिफिक टर्म्स सोसाइटी’ का गठन किया था।
C. साल 2014 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
D. वह भारत के अंतिम गवर्नर जनरल थे।

उत्तर: (C)

व्याख्या: हाल ही में ‘सी. राजगोपालाचारी’ की 143वीं जयंती मनाई गई। राजाजी के नाम से मशहूर चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म 10 दिसंबर, 1878 को हुआ था। उन्हें स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और प्रशासनिक एवं बौद्धिक कौशल के लिये याद किया जाता है। साल 1916 में ‘उन्होंने तमिल साइंटिफिक टर्म्स सोसाइटी’ का गठन किया था। इस संस्था ने रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित, खगोल विज्ञान और जीव विज्ञान के वैज्ञानिक शब्दों का सरल तमिल शब्दों में अनुवाद करने का काम किया था। साल 1955 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 25 दिसंबर, 1972 को उनका निधन हो गया। ग़ौरतलब है कि साल 1947 में लॉर्ड माउंटबेटन के बाद अंतिम ब्रिटिश वायसराय और स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल राजगोपालाचारी को अस्थायी रूप से पद संभालने के लिये चुना गया था। वे वायकोम सत्याग्रह और दांडी मार्च से भी जुड़े थे।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें