होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 11 Jul 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 12, जुलाई 2022 11 Jul 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 12, जुलाई 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 12, जुलाई 2022


प्रश्न 1. हाल ही में, चर्चा में रहा हर्मिट किससे संबंधित है?

a) टारपीडो
b) स्पाइवेयर
c) रोबोट
d) अंतरिक्ष यान

उत्तर: (B)

व्याख्या: हर्मिट नया स्पाइवेयर है जो पेगासस की तुलना में अधिक आक्रामक और दुर्भावनापूर्ण है। माना जा रहा है कि सरकारी एजेंसियों ने इटली और कजाकिस्तान में आईफोन और एंड्रॉइड उपकरणों को निशाना बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया है।

प्रश्न 2. स्पेशल 301 रिपोर्ट कौन प्रकाशित करता है?

a) अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि
b) इंटरपोल
c) WTO
d) WHO

उत्तर: (A)

प्रश्न 3. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. यह 38 सदस्य देशों के साथ एक अंतर-सरकारी संगठन है।
2. ओईसीडी का मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है।
3. भारत भी ओईसीडी का सदस्य है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

a) केवल 1 और 3
b) केवल 1 और 2
c) केवल 2
d) 1,2 और 3

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) 38 सदस्य देशों के साथ एक अंतर सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना 1961 में आर्थिक प्रगति और विश्व व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी। कथन 1 सही है।
  • ओईसीडी के अधिकांश सदस्य उच्च आय वाली अर्थव्यवस्थाएं हैं जिनका मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) बहुत अधिक है और उन्हें विकसित देश माना जाता है।
  • ओईसीडी का मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है। कथन 2 सही है।
  • भारत ओईसीडी का सदस्य नहीं है। कथन 3 सही नहीं है।

प्रश्न 4. इनमें से कौन भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत राज्य सूची का हिस्सा हैं?

1. कृषि
2. स्वास्थ्य
3. पुलिस

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

a) केवल 1 और 2
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3
d) 1, 2 और 3

उत्तर: (D)

व्याख्या: कृषि, स्वास्थ्य और पुलिस जैसे विषय भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची में, राज्य सूची के अंतर्गत शामिल हैं।

प्रश्न 5. UNHCR के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।

1. इसे संयुक्त राष्ट्र की का शरणार्थी अभिकरण कहा जाता है।
2. यह वियना कन्वेंशन , 1951 को लागू करने की जिम्मेदारी निभाता है।

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं ?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या: हाल ही में यूनाइटेड नेशन्स हाई कमिशनर ऑन रिफ्यूजी यानी UNHCR , इंटरनेशनल माइग्रेशन आर्गेनाइजेशन और यूनिसेफ ने यूरोपीय देशों से अपील की है कि वे अपने यहां चाइल्ड डिटेंशन को खत्म करें।

इन संगठनों ने 38 देशों में जॉइंट रिव्यु स्टडी कराके यह निष्कर्ष निकाला है कि शरणार्थी बच्चों को यूरोपीय देशों में चाइल्ड डिटेंशन का शिकार होना पड़ा है।

संयुक्‍त शरणार्थी उच्‍चायुक्‍त कार्यालय की स्‍थापना 14 दिसम्‍बर, 1950 को संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने की थी। एजेंसी का कार्य क्षेत्र दुनिया भर में शरणार्थियों के संरक्षण और शरणार्थी समस्‍याओं के समाधान के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय कार्रवाई का नेतृत्‍व और उसमें समन्‍वय करना है।

प्रश्न 6. हाल ही में भारत की किस महान शख्सियत से जुड़े दो स्थलों को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने पर रिपोर्ट सौंपी गई है ?

A. जय प्रकाश नारायण
B. राम मनोहर लोहिया
C. बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर
D. इनमें से कोई नही

उत्तर: (C)

व्याख्या: डॉ अम्बेडकर से जुड़े दो स्थलों को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित करने की सिफारिश हाल ही में की गई है। यह सिफारिश नेशनल मॉन्यूमेंट्स अथॉरिटी ने की है।

नेशनल मॉन्यूमेंट्स अथॉरिटी ने सिफारिश की है कि वडोदरा स्थित संकल्प भूमि बरगद के पेड़ परिसर, जहां डॉ. अम्बेडकर ने 23 सितंबर, 1917 को अस्पृश्यता उन्मूलन का संकल्प लिया था, को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया जाना चाहिए।

यह स्थान सौ साल से भी अधिक पुराना है और डॉ. अम्बेडकर द्वारा शुरू की गई सामाजिक सम्मान क्रांति का गवाह रहा है।

दूसरा , सतारा (महाराष्ट्र) स्थित प्रताप राव भोसले हाई स्कूल को भी राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किए जाने की सिफारिश की गई है। इसी स्कूल में भीम राव रामजी अम्बेडकर ने अपनी प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी।

प्रश्न 7. अमेरिका के काटसा कानून के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।

1. काटसा कानून के तहत अमेरिकी सरकार ईरान, उत्तर कोरिया , वेनेजुएला या रूस से बड़ा लेनदेन करने वाले किसी भी देश जो उसका ट्रेड पार्टनर भी हो के खिलाफ पाबंदियां लगा सकता है।
2. 2014 में रूस द्वारा क्रीमिया पर कब्जे और 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कथित दखल के बाद काटसा कानून बनाया गया था।

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं ?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या: हाल ही में अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने भारत को अमेरिकी कानून "काटसा " की पाबंदियों से छूट देने की मांग की जिसके बाद काटसा सुर्खियों में आ गया।

काटसा कानून के तहत अमेरिकी सरकार ईरान, उत्तर कोरिया , वेनेजुएला या रूस से बड़ा लेनदेन करने वाले किसी भी देश जो उसका ट्रेड पार्टनर भी हो के खिलाफ पाबंदियां लगा सकता है।

इस कानून को 'काउंटरिंग अमेरिकन एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट' (CAATSA) कहा जाता है। काटसा एक कठोर अमेरिकी कानून है। यह 2014 में रूस द्वारा क्रीमिया पर कब्जे और 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कथित दखल के बाद बनाया गया था। इसका मकसद रूस से किसी अन्य देश को हथियारों की खरीद रोकना है।

अक्तूबर 2018 में भारत ने रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीद का समझौता किया था जिससे अमेरिका नाराज हो गया था क्योंकि उसने रूस को काटसा के तहत शत्रु देश घोषित कर रखा है और ऐसे में अमेरिका चाहता है कि उसका कोई मेजर ट्रेड और डिफेंस पार्टनर रूस से वस्तुओं को न खरीदे।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें