होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 11 Jan 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 12, जनवरी 2022 11 Jan 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 12, जनवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 12, जनवरी 2022


प्रश्न 1. कैलाश सत्यार्थी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. कैलाश सत्यार्थी को वर्ष 2014 में बाल अधिकारिता की मजबूती और बाल श्रम के उन्मूलन से जुड़े प्रयासों के लिए नोबेल पीस प्राइज से सम्मानित किया गया था।
2. 1980 में उनके द्वारा स्थापित संगठन " बचपन बचाओं आंदोलन " ने बच्चों के बंधुआ मजदूरी और बाल श्रम के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
3. उन्हें पद्म विभूषण अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

उपरोक्त में से कौन सा कथन सत्य हैं / है ?

A. 1 और 2
B. 2 और 3
C. 1 और 3
D .1, 2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या : आज विश्व प्रसिद्ध बाल अधिकार संरक्षण कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी का जन्म दिवस है। उन्हें पिछले साल ही संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य का एडवोकेट भी बनाया गया है।

एसडीजी एडवोकेट के रूप में सत्यार्थी संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्य को सन् 2030 तक हासिल करने में भूमिका निभाएंगे। सत्‍यार्थी की बाल दासता को समाप्‍त करने और बच्‍चों के गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा के अधिकारों के लिए वैश्विक आंदोलन के निर्माण में अग्रणी भूमिका रही है। उन्हें 2014 में शांति के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया था। उन्हें अभी तक पद्म सम्मान से सम्मानित नहीं किया गया है।

उनका जन्म मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 11 जनवरी 1954 को हुआ था। कैलाश सत्यार्थी ने अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रानिक इंजीनियर के रूप में की थी लेकिन 26 साल की आयु में उन्होंने अपना जीवन बाल अधिकारों के नाम कर दिया था। उन्हें अनेक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है ।

प्रश्न 2. अलका मित्तल को हाल ही में भारत के किस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है ?

A. DRDO की पहली महिला प्रमुख
B. ONGC की पहली महिला डायरेक्टर
C. RBI की पहली महिला उपप्रमुख
D. AIIB की पहली भारतीय महिला उपाध्यक्ष

उत्तर: (B)

व्याख्या: देश की सबसे बड़ी तेल और गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी से बतौर ट्रेनी करियर शुरू करने वाली निदेशक (एचआर) डॉ अल्का मित्तल को कंपनी के अंतरिम अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह कंपनी की कमान संभालने वाली पहली महिला मुखिया हैं।

अल्का मित्तल सुभाष कुमार की जगह लेंगी, जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए। मित्तल एक जनवरी 2022 से छह महीने तक या अगले आदेश तक ओएनजीसी की अंतरिम अध्यक्ष रहेंगी।

अर्थशास्त्र में परास्नातक और वाणिज्य में पीएचडी धारक अल्का मित्तल ओएनजीसी के बोर्ड में शामिल होने वाली पहली महिला भी रह चुकी हैं। उन्होंने 27 नवंबर 2018 में यह जिम्मेदारी संभाली थीं। मित्तल ओएनजीसी में निदेशक (एचआर) बनने से पहले स्किल डेवलपमेंट की चीफ थीं। ओएनजीसी के इतिहास में पूर्णकालिक निदेशक का पद संभालने वाली पहली महिला हैं।

59 वर्षीय अलका मित्तल तेल एवं गैस उत्पादन कंपनी का नेतृत्व करने वाली महिला हैं। उनसे पहले निशि वासुदेव एक तेल कंपनी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला थीं। उन्होंने 2014 में तेल रिफाइनर और ईंधन विपणन कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की बागडोर संभाली थीं।

प्रश्न 3. भारत में जनजातीय शिक्षा से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।

1. झारखंड में पूर्वी भारत का पहला जनजातीय विश्वविद्यालय खोलने संबंधी विधेयक पारित हुआ है।
2. भारत का पहला जनजातीय विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश के अमरकंटक में खोला गया है।

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य है / हैं ?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D . न तो 1 न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या : झारखंड में पूर्वी भारत का पहला जनजातीय विश्वविद्यालय (Tribal University) खुलेगा। विश्वविद्यालय पंडित रघुनाथ मुर्मू (Pandit Raghunath Murmu) के नाम पर होगा। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Jharkhand Assembly Winter Session) के अंतिम दिन पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय विधेयक 2021 सदन से पास हो गया। इसे जमशेदपुर के गालूडीह और घाटशिला के बीच निर्मित करने की योजना है। इसके लिए 20 एकड़ जमीन भी चिह्नित की जा चुकी है।

राज्य के पहले जनजातीय विश्वविद्यालय के निर्माण का उद्देश्य जनजातीय भाषा और आदिवासी समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को सहेजना है।

वहीं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय , अमरकंटक भारत के संसद के एक अधिनियम द्वारा स्थापित किया गया देश का पहला जनजातीय विश्वविद्यालय है। यह विश्वविद्यालय 2007 में अस्तित्व में आया और जुलाई 2008 को कार्यशील हो गया था । विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार पूरे देश में है और यह पूरी तरह से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा वित्त पोषित है।

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से कौन सी भाषा भारत के शास्त्रीय भाषा की आधिकारिक सूची में शामिल नही है ?

A. बंगाली भाषा
B. ओडिया भाषा
C. मलयालम भाषा
D. तमिल भाषा

उत्तर: (A)

व्याख्या: भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 12 जनवरी, 2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चेन्नई में केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के नए परिसर का उद्घाटन किया जाएगा। इसके चलते शास्त्रीय भाषाओं की महत्ता पर विचार विमर्श शुरू हो गया है।

वर्तमान में छ: भाषाओं को वर्ष 2004- 2014 तक शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान किया गया जो इस प्रकार हैं-

  1. तमिल (2004)
  2. संस्कृत (2005)
  3. कन्नड़ (2008)
  4. तेलुगू (2008)
  5. मलयालम (2013)
  6. ओडिया (2014)

शास्त्रीय भाषा के वर्गीकरण का आधार:

फरवरी 2014 में संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) द्वारा किसी भाषा को 'शास्त्रीय' घोषित करने के लिये कुछ दिशा निर्देश जारी किये-

इसके प्रारंभिक ग्रंथों का इतिहास 1500-2000 वर्ष से अधिक पुराना हो

  • प्राचीन साहित्य/ग्रंथों का एक हिस्सा हो जिसे बोलने वाले लोगों की पीढ़ियों द्वारा एक मूल्यवान विरासत माना जाता हो।
  • साहित्यिक परंपरा में मौलिकता हो।
  • शास्त्रीय भाषा और साहित्य, आधुनिक भाषा और साहित्य से भिन्न हैं इसलिये इसके बाद के रूपों के बीच असमानता भी हो सकती है।

प्रश्न 5. एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।

1. चीन के नेतृत्व वाले इस बैंक का मुख्यालय शंघाई में स्थित है ।
2. वर्तमान में इस बैंक में भारत का मताधिकार शेयर 7.65 प्रतिशत है।

उपरोक्त में से कौन सा कथन सत्य हैं ?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (B)

व्याख्या: Asian Infrastructure Investment Bank ( AIIB) अभी चर्चा में है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक के भूतपूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को इस बैंक का वाईस प्रेसिडेंट हाल ही में नियुक्त किया गया है । इस बैंक का मुख्यालय बीजिंग में है न कि शंघाई में । वर्तमान में इसमें 103 देश सदस्य के रूप में हैं। संयुक्त राष्ट्र में यह स्थायी पर्यवेक्षक सदस्य ( Permanent Observer Member in UN) के रूप में शामिल है। यह ग्लोबल जीडीपी के 65 प्रतिशत का और वैश्विक जनसंख्या के 79 प्रतिशत का नेतृत्व करता है।

एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक का गठन 2016 में हुआ था । इसके 57 संस्थापक सदस्य देश थे। अफ्रीकी देश लाइबेरिया के इसमें शामिल होने के साथ इसके सदस्यों की संख्या 103 हो गई। भारत AIIB का संस्थापक सदस्य देश है। बैंक में चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक वोटिंग शेयर भारत का ही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें