होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 11 Aug 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 12, अगस्त 2022 11 Aug 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 12, अगस्त 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 12, अगस्त 2022


प्रश्न 1. 2022 की विश्व जनसंख्या संभावना रिपोर्ट के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
2. रिपोर्ट के अनुसार 2030 में, भारत की जनसंख्या चीन से आगे निकल जाएगी।
3. रिपोर्ट के मुताबिक इस साल दुनिया की आबादी आठ अरब के आँकड़े को छू लेगी।

नीचे दिए गए कूट में से सही विकल्प का चयन कीजिये:

A. केवल 1
B. 1 और 3 केवल
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • संयुक्त राष्ट्र की विश्व जनसंख्या संभावना 2022 रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2023 तक भारत की जनसंख्या चीन से अधिक हो जाएगी।
  • संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल दुनिया की आबादी आठ अरब के आँकड़े को छू लेगी जिसके 2050 तक बढ़कर 9.8 अरब होने का अनुमान है।

प्रश्न 2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. कहा जाता है कि भारत का पहला राष्ट्रीय ध्वज कोलकाता में फहराया गया था।
2. भारतीय ध्वज को सबसे पहले विदेशी धरती पर (पेरिस में ) मैडम भीकाजी कामा ने फहराया थाI
3. वर्तमान तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था।
4. वर्तमान तिरंगे राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइन का श्रेय वेंकैया पिंगली को दिया जाता हैI

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 1 और 2
c) केवल 2 और 3
d) केवल 1 और 4

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • कहा जाता है कि भारत का पहला राष्ट्रीय ध्वज 7 अगस्त, 1906 को कोलकाता में पारसी बागान चौक पर फहराया गया था ।
  • 1907 में, मैडम कामा और उनके निर्वासित क्रांतिकारियों के समूह ने 1907 में जर्मनी में एक भारतीय ध्वज फहराया, जो एक विदेशी भूमि में फहराया जाने वाला पहला भारतीय ध्वज था।
  • भारतीय तिरंगे के डिजाइन का श्रेय एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी वेंकैया पिंगली को दिया जाता है।
  • 1921 में बेजवाड़ा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में, वेंकय्या पिंगली ने फिर से गांधी से मुलाकात की और ध्वज के मूल डिजाइन का प्रस्ताव रखा, जिसमें दो प्रमुख समुदायों, हिंदुओं और मुसलमानों के प्रतीक के लिए दो लाल और हरे रंग के बैंड शामिल थे।
  • कराची में कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई और तिरंगे को हमारे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया।

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से किस संगठन/विभाग द्वारा हिम ड्रोन-ए-थॉन कार्यक्रम शुरू किया गया है?

A. केंद्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्रालय
B. भारतीय सेना
C. नीति आयोग
D. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय

उत्तर: (B)

व्याख्या: बीते 9 अगस्त को भारतीय सेना ने ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से हिम ड्रोन-ए-थॉन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस पहल के जरिए रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता को बढ़ाना है और इसका उद्देश्य सीमा पर सैनिकों की आवश्यकताओं को देखते हुए पथ-प्रदर्शक ड्रोन क्षमता विकसित करने के लिए भारतीय ड्रोन पारिस्थितिकी तंत्र को प्रोत्साहित करना है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह कार्यक्रम उद्योग, शिक्षा, सॉफ्टवेयर डेवलपर्स और ड्रोन उत्पाद निर्माताओं सहित सभी हितधारकों के बीच पारस्परिक संपर्क से चलाया जाएगा।

प्रश्न 4. एशियाई शेरों के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य हैं?

1. इन्हें वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की अनुसूची I में सूचीबद्ध किया गया है।
2. इन्हें IUCN रेड लिस्ट में लुप्तप्राय प्रजातियों के रूप में माना जाता है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या: शेरों को प्राकृतिक माहौल में सुरक्षित रखने के लिए पहली बार 2013 में विश्व शेर दिवस मनाया गया। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक ट्वीट संदेश में कहा कि एशियाई शेरों की संख्या 29 प्रतिशत बढ़ी है। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि शेरों के निवास स्थान का क्षेत्र 2015 में 22 हजार वर्ग किलोमीटर था जो 2020 तक 30 हजार वर्ग किलोमीटर हो गया है। एशियाई शेर को वैज्ञानिक रूप से पेंथेरा लियो पर्सिका (Panthera leo persica) कहा जाता है। इन्हें वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की अनुसूची I में सूचीबद्ध किया गया है और IUCN रेड लिस्ट में लुप्तप्राय प्रजातियों के रूप में माना जाता है।

प्रश्न 5. विश्व आदिवासी दिवस कब मनाया जाता है?

A. 9 अगस्त
B. 10 अगस्त
C. 11 अगस्त
D. 12 अगस्त

उत्तर: (A)

व्याख्या: हर साल 9 अगस्त को आदिवासी समुदाय द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए इस दिन को मनाया जाता है। दरअसल दुनियाभर में आदिवासी समूह बेरोजगारी, बाल श्रम और अन्य समस्याओं का शिकार हो रहे थे। इसलिए संयुक्त राष्ट्र को आदिवासियों के हालात देखकर UNWGIP (स्वदेशी जनसंख्या पर संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह) संगठन बनाने की आवश्यकता पड़ी। दिसंबर 1994 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पहली बार अंतरराष्ट्रीय जनजातीय दिवस मनाने का निर्णय लिया गया और साल 1982 में स्वदेशी जनसंख्या पर संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह की पहली बैठक के दिन को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाने के लिए चिह्नित किया गया। इस बार विश्व आदिवासी दिवस का थीम ‘पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और प्रसारण में स्वदेशी महिलाओं की भूमिका’ है। भारत में 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न 6. ‘प्रोजेक्ट चीता’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. यह एक राष्ट्रीय परियोजना है, जिसमें राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण और मध्य प्रदेश सरकार शामिल हैं।
2. इस परियोजना के तहत चीतों को उनके मूलस्थान नामीबिया-दक्षिण अफ्रीका से लाकर मध्य प्रदेश में बसाया जाना है।
3. यह विश्व का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है, जहां एक बड़े मांसाहारी जीव को किसी दूसरे महाद्वीप में बसाने की कोशिश हो रही है।

A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (D)

व्याख्या: हाल ही में, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने ‘प्रोजेक्ट चीता’ के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस MoU के एक हिस्से के रूप में, IOC इस परियोजना के लिए चार साल की अवधि में 50.22 करोड़ रुपये का अनुदान देगा। वर्तमान में, पुनर्वास परियोजना की कुल लागत 75 करोड़ रुपये है। बता दें कि ‘प्रोजेक्ट चीता’ एक राष्ट्रीय परियोजना है, जिसमें राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण और मध्य प्रदेश सरकार शामिल हैं। इस परियोजना के तहत चीतों को उनके मूलस्थान नामीबिया-दक्षिण अफ्रीका से हवाई रास्ते से भारत लाना और उन्हें मध्य प्रदेश (एमपी) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बसाया जाना है। भारत का चीता प्रोजेक्ट विश्व का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है, जहां एक बड़े मांसाहारी जीव को किसी दूसरे महाद्वीप में बसाने की कोशिश हो रही है। इस प्रोजेक्ट के सफल होने पर भारत में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यहां के सवाना जंगलों को संरक्षित किया जा सकेगा। दूसरे वन्यजीवों को भी साथ में संरक्षण मिलेगा।

प्रश्न 7. विश्व का सबसे बड़ा तैरता सौर ऊर्जा संयंत्र कहां बनाया जाना प्रस्तावित है?

A. हिमाचल प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. तमिल नाडु

उत्तर: (C)

व्याख्या: विश्व का सबसे बड़ा तैरता सौर ऊर्जा संयंत्र मध्य प्रदेश के खंडवा में नर्मदा नदी के ओंकारेश्वर बांध पर 3000 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा। फ्लोटिंग पावर प्लांट से 2022-23 तक लगभग 600 मेगावाट बिजली उत्पन्न होने की उम्मीद है। ये संयंत्र 100 वर्ग किलोमीटर में फैला होगा। पनबिजली परियोजना में पानी से ऊर्जा का उत्पादन शामिल होगा। नया तैरता सौर संयंत्र खंडवा को मध्य प्रदेश का एकमात्र ऐसा जिला बना देगा जहां तीनों चीजें- थर्मल पावर स्टेशन, हाइडल और सौर ऊर्जा हैं।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें