होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 09 Mar 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 10, मार्च 2022 09 Mar 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 10, मार्च 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 10, मार्च 2022


प्रश्न 1. भाखड़ा ब्यास प्रबंधन विधेयक (बीबीएमबी) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. बीबीएमबी अंतर-राज्यीय नदी जल विवाद अधिनियम, 1956 के तहत गठित एक सांविधिक निकाय है।
2. बीबीएमबी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ को पानी और बिजली की आपूर्ति को नियंत्रित करता है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

a) 1 केवल
b) 2 केवल
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (B)

व्याख्या: बीबीएमबी पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 के तहत गठित एक सांविधिक निकाय है। बीबीएमबी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ को पानी और बिजली की आपूर्ति को विनियमित करता है।

प्रश्न 2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये

1. ब्लू हाइड्रोजन में महासागर स्रोतों से हाइड्रोजन का उत्पादन शामिल है।
2. ग्रे हाइड्रोजन में कोयले को गैस में परिवर्तित कर, हाइड्रोजन का उत्पादन शामिल है।

निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों
d) कोई नहीं

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • ब्लू हाइड्रोजन :- इसमें H2 को हाइड्रोकार्बन से उत्पादित किया जाता है साथ ही इससे होने वाले उत्सर्जन को संग्रहीत कर लिया जाता है, यह कार्बनफुटप्रिंट को कम करता है। फिर भी, यह प्रक्रिया CO2 के 10-20% उत्सर्जन करती है जिसका पुन: उपयोग नहीं किया जा सकता है।
  • ग्रे हाइड्रोजन :- यह इन दिनों हाइड्रोजन के उत्पादन का सबसे आम तरीका है। इसमें H2 का उत्पादन करने के लिए जीवाश्म ईंधन को CO2 के साथ जलाया जाता है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट यूएनडीपी द्वारा प्रकाशित की जाती है।
2. लिंग असमानता रिपोर्ट विश्व आर्थिक मंच (डब्लू.ई.एफ़) द्वारा प्रकाशित की जाती है।

निम्नलिखित में से कौन सा/ से कथन सही हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों
d) कोई नहीं

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट विश्व आर्थिक मंच द्वारा प्रकाशित की जाती है।
  • मानव विकास रिपोर्ट के हिस्से के रूप में यूएनडीपी द्वारा लैंगिक असमानता रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है।

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से किसे दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

A. जस्टिस रमा प्रभाकर
B. जस्टिस एलफिंस्टन
C. जस्टिस निदा खानम
D. जस्टिस डीएन पटेल

उत्तर: (D)

व्याख्या: हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी.एन. पटेल को दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। बता दें कि दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण (TDSAT) की स्थापना दूरसंचार ऑपरेटरों और उपभोक्ताओं के बीच विवादों को सुलझाने के लिए की गई थी। इस ट्रिब्यूनल का अध्यक्ष नियुक्त होने के लिए सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश या उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश होना चाहिए।

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से किस संगठन द्वारा "सागर परिक्रमा" कार्यक्रम की शुरुआत की गई है?

A. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
B. केंद्रीय मत्स्य पालन विभाग
C. सागर विकास विभाग
D. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय

उत्तर: (B)

व्याख्या: भारत के तटीय राज्यों की अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और आजीविका के लिए महासागर बेहद ही महत्वपूर्ण हैं। इसी महत्व को देखते हुए बीते 5 मार्च को केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने एक "सागर परिक्रमा" कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन मत्स्य पालन विभाग, राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड, भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय मत्स्य सर्वेक्षण, गुजरात समुद्री बोर्ड और मछुआरों के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके तहत एक पूर्व-निर्धारित समुद्री मार्ग की नेविगेशनल यात्रा की जाएगी जो सभी तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। इसका उद्देश्य सभी मछुआरों, मछली  किसानों और अन्य हितधारकों के साथ एकता का भाव दर्शाना है। साथ ही, तटीय मछुआरों की समस्याओं को जानने के लिए मछुआरों एवं मात्स्यिकी से जुड़े समुदायों और हितधारकों के साथ संवाद करने के उद्देश्य से इस यात्रा को आयोजित किया जा रहा है। ‘सागर परिक्रमा’ की यह यात्रा देश की खाद्य सुरक्षा, तटीय मछुआरा समुदायों की आजीविका और समुद्री इकोसिस्टम की सुरक्षा के लिए समुद्री मत्स्य संसाधनों के उपयोग में स्थायी संतुलन पर केंद्रित होगी।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें