होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 09 Jan 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 10, जनवरी 2022 09 Jan 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 10, जनवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 10, जनवरी 2022


प्रश्न 1. हाल ही में कौन सा भारतीय राज्य खानाबदोश जनजातियों ( Nomadic Tribes)  पर ध्यान केंद्रित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है ?

A. झारखंड
B. बिहार
C. गुजरात
D. मध्य प्रदेश

उत्तर: (D)

व्याख्या : मध्य प्रदेश सरकार ने इस बार राज्य की विमुक्त तथा घुमंतु जनजातियों पर आधारित लोकरंग -2022 आयोजित करने का निर्णय लिया है। उत्सव में नृत्य नाटक, प्रदर्शनी और व्यंजन मेला खानाबदोश जनजातियों की जीवन शैली, भोजन, कला, संस्कृति और पौराणिक कथाओं पर केंद्रित होगा। 

इसके साथ ही खानाबदोश जनजातियों पर ध्यान केंद्रित करने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस पर संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी में लोकरंग का और प्रदेश के सभी जिलों में भारत पर्व का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी जिलों में कलाकार एक साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हैं।

पांच दिवसीय भव्य वार्षिक उत्सव लोकरंग हर वर्ष गणतंत्र दिवस से शुरू होकर शहीद दिवस तक चलता है। रवींद्र भवन आगामी लोकरंग का आयोजन स्थल होगा। मध्य प्रदेश के आदिवासी लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा बताया गया है कि खानाबदोश जनजातियों को समर्पित यह देश का पहला त्योहार होगा। 

राज्य में लगभग 26 खानाबदोश जनजातियां हैं। उनमें से लोकरंग में पांच पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जिसमें कालबेलिया, बेड़िया, पारधी और कुचबंदिया और बेदिया शामिल हैं।

प्रश्न 2. हाल ही में किस देश ने बच्चों के साथ बलात्कार करने वाले दोषियों को आर्कटिक के ठंडी और वीरान जगह पर बनी जेल में भेजने संबंधी कानून बनाने की घोषणा की है ?

A.  बेलारूस
B. जार्जिया
C. रूस
D. कज़ाखस्तान

उत्तर: (C)

व्याख्या: हाल ही में रूस ने देश में बच्चों के साथ बढ़ते बलात्कार की घटनाओं को देखते हुए सख्त कानून बनाने की घोषणा की है। इस कानून के अनुसार, अब आदतन बलात्कारियों को आर्कटिक के ठंडी और वीरान जगह पर बनी जेल में भेजा जाएगा। रूसी संसद नए यौन अपराध कानूनों को इसी महीने मंजूरी देने जा रही है जिसके बाद इस कानून पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हस्ताक्षर करेंगे।

रूसी संसद के स्पीकर ने कहा कि बच्चों का यौन शोषण करने वाले आदतन बलात्कारियों को आर्कटिक में कठोर श्रम दंड कालोनियों में अपनी सजा काटनी होगी। उन्हें वहां पर साइबेरियाई खदानों में काम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। रूस में बच्चों के साथ बलात्कार के कानून को सख्त बनाने के लिए पुतिन प्रशासन पर भारी दबाव है।

प्रश्न 3. केशव चंद्र सेन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. उन्होंने इंडियन रिफॉर्म एसोसिएशन का गठन किया था।
2. उन्होंने बालिकाओं के शिक्षा के लिए विक्टोरिया इंस्टिट्यूट/ कॉलेज का गठन किया था जिसमें संध्याकालीन कक्षाएं चलती थीं। 
3. केशव चन्द्र सेन ने 1864 में मद्रास में वेद समाज की स्थापना की थी ,  1871 में जिसका नाम बदल कर ब्रम्ह समाज कर दिया गया।

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं ?

A. 1 और 2
B. 2 और 3
C. 1 और 3
D. 1 , 2 और 3

उत्तर: (D)

व्याख्या : केशवचन्द्र सेन  की आज पुण्यतिथि है । 19 नवम्बर 1838 को उनका जन्म हुआ था और 8 जनवरी 1884 को निधन। वे  बंगाल के हिन्दू दार्शनिक, धार्मिक उपदेशक एवं समाज सुधारक थे। ब्रम्ह समाज को उन्होंने नई दशा दिशा दी थी। 

केशवचन्द्र सेन ने ही आर्यसमाज के संस्थापक स्वामी दयानन्द सरस्वती को सलाह दी की वे सत्यार्थ प्रकाश की रचना हिन्दी में करें। वे मूर्तिपूजा, बहुदेवपूजा और ब्राह्मणों के प्रभुत्व के कट्टर विरोधी थे ।

1866 में केशवचंद्र ने भारतवर्षीय ब्रह्मसमाज की स्थापना की थी।  इस पर देवेंद्रनाथ टैगोर ने अपने समाज का नाम आदि ब्रह्मसमाज रख दिया।

प्रश्न 4. नारी शक्ति पुरस्कार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।

1. महिला और बाल विकास मंत्रालय हर साल व्यक्तियों और संस्थानों को महिला सशक्तिकरण, विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर रहने वाली महिलाओं के लिए इनकी सेवा के सम्मान में नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करता है। 
2. प्रत्येक विजेता को पुरस्कार में  प्रमाणपत्र और एक लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।
3. पुरस्कारों की अधिकतम संख्या (व्यक्तिगत और संस्थागत सहित) 15 हो सकती है। 

उपरोक्त में से कौन सा कथन सत्य हैं/ है ?

A. 1 और 2
B. 2 और 3
C. 1 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (C)

व्याख्या: नारी शक्ति पुरस्कार , 2021 सुर्खियों में है । हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने "नारी शक्ति पुरस्कार-2021" के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। वर्ष 2021 के नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 31 जनवरी, 2022 तक प्राप्त सभी आवेदनों/नामांकनों पर विचार किया जाएगा।

यह पुरस्कार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने को मान्यता देते हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार-2021 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च, 2022) के अवसर पर दिया जाएगा।

महिला और बाल विकास मंत्रालय हर साल व्यक्तियों और संस्थानों को महिला सशक्तिकरण, विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर रहने वाली महिलाओं के लिए इनकी सेवा के सम्मान में नारी शक्ति पुरस्कार दिया जाता है। प्रत्येक विजेता को पुरस्कार में रूप में प्रमाणपत्र और दो लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।

पुरस्कार सभी व्यक्तियों और संस्थानों के लिए खुले हैं। पुरस्कारों की अधिकतम संख्या (व्यक्तिगत और संस्थागत सहित) 15 हो सकती है। हालांकि, अधिकतम संख्या में किसी प्रकार की छूट की अनुमति महिला एवं बाल विकास मंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति के विवेक पर दी जा सकती है।

प्रश्न 5. हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-गन्ना प्रजनन संस्थान (आईसीएआर-एसबीआई), कोयंबटूर ने निम्नलिखित में से किस टाईगर रिजर्व के सहयोग से "आदिवासियों के ज्ञान सशक्तिकरण" पर एक अभियान और अपनी अनुसूचित जनजाति घटक(एसटीसी) परियोजना शुरू की है ? 

A. कलाकड मुन्दनथुराई टाइगर रिजर्व
B. बांदीपुर टाइगर रिजर्व
C. अन्नामलाई टाइगर रिजर्व
D. नागरहोल टाइगर रिजर्व

उत्तर: (C)

व्याख्या: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-गन्ना प्रजनन संस्थान (आईसीएआर-एसबीआई), कोयंबटूर ने अनामलाई बाघ अभ्यारण्य (एटीआर) के सहयोग से "आदिवासियों के ज्ञान सशक्तिकरण" पर एक अभियान चलाया और 5 जनवरी 2022 को अनामलाई टाइगर रिजर्व (एटीआर) के अट्टागट्टी में अपनी अनुसूचित जनजाति घटक(एसटीसी) परियोजना शुरू की।

इस अवसर पर एशियाई हाथियों को संभालने के अपने गहन ज्ञान और कौशल के साथ हाथियों को प्रशिक्षित करने में वन विभाग की बहुत मदद करने वाली 'मालासर' जनजातियों का उल्लेख भी किया गया।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें