होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 08 Dec 2021

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़ (Daily Hindi Current Affair MCQ Quiz for UPSC/State PSC Exams) : 09, दिसंबर 2021 08 Dec 2021

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़ (Daily Hindi Current Affair MCQ Quiz for UPSC/State PSC Exams) : 09, दिसंबर 2021


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 09, दिसंबर 2021


1. फ्रीडम फ्रॉम फियर और दि वायस ऑफ होप निम्नलिखित में से किसने लिखा है जो नेशनल लीग फ़ॉर डेमोक्रेसी से संबद्ध विश्वविख्यात व्यक्तित्व हैं ?

A. दलाई लामा
B. डेसमंड टुटू
C. आन सान सू की
D. पोप फ्रांसिस

उत्तर: (C)

व्याख्या : म्यांमार की एक विशेष अदालत ने हाल ही में म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू की को 4 वर्षों के लिए कारावास का दंड दिया है। उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कोरोनावायरस प्रतिबंधों का उल्लंघन किया है।

लोकप्रिय नेता आंग सान सू की म्यांमार को आजादी दिलाने वाले जनरल आंग सान की बेटी हैं।

वर्ष 1948 में ब्रिटिश शासन से आजादी से पहले ही जनरल आंग सान की हत्या कर दी गई थी। सू की उस वक्त केवल दो साल की थीं।

दुनिया भर में मानवाधिकारों के लिए लड़ने वाली नेता के रूप में सू की की पहचान है। आंग सान सू की ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से वर्ष 1964 में स्नातक की पढ़ाई की थी। वर्ष 1991 में नजरबंदी के दौरान ही सू की को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

वर्ष 1989 से 2010 तक लगभग 21 साल सू की नजरबंद रहीं।

वर्ष 2015 के नवंबर महीने में सू की के नेतृत्व में उनकी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीत लिया।

ये म्यांमार के इतिहास में 25 साल में हुआ पहला चुनाव था। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने वोट किए थे।

2. हाल ही में किस देश ने एक इच्छामृत्यु की मशीन(सुसाइड पॉड) को कानूनी मंजूरी दी है ?

A. ऑस्ट्रिया
B. जर्मनी
C. स्विट्ज़रलैंड
D. पोलैंड

उत्तर: (C)

व्याख्या: हाल ही में स्विटजरलैंड सरकार ने एक इच्छामृत्यु की मशीन(सुसाइड पॉड) को कानूनी मंजूरी दी है।

इस मशीन की मदद से गंभीर रोग से पीड़ित मरीज बिना दर्द के शांति से मौत को गले लगा सकेंगे।

इसे बनाने वाली कंपनी ने बताया है कि मशीन के अंदर ऑक्‍सीजन का लेवल बहुत कम कर दिया जाता है, जिससे 1 मिनट के अंदर इंसान की मौत हो जाती है। ताबूत के आकार की इस मशीन का नाम सरको रखा गया है। स्विट्जरलैंड में 1942 से इच्छामृत्यु को कानूनी मान्यता प्राप्त है।

3. GJ 367b जो हाल ही में चर्चा में है , निम्नलिखित में से क्या है ?

A. एक नया खोजा गया बाह्यग्रह (Exoplanet)
B. एक नया विकसित सुपर हरक्यूलिस विमान
C. रूस द्वारा निर्मित असाल्ट राइफल।
D. अंतरिक्ष कचरे के निपटान की प्रणाली।

उत्तर: (A)

व्याख्या : नासा (NASA) के ट्रांजिट एक्जोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) ने अब तक बहुत अलग अलग प्रकार के बाह्यग्रह (Exoplanet) खोजे हैं। इन के अध्ययन के पीछे वैज्ञानिकों का प्रयास यह जानने का होता है कि वे सौरमंडल में ग्रह निर्माण की प्रक्रिया को और भी गहराई से समझ सके।

नई खोज में वैज्ञानिकों ने अब तक के खोजे गए सबसे हलके बाह्यग्रहों में से एक है और यह अपने तारे का चक्कर केवल 8 घंटे में ही लगा लेता है।

GJ 367b नाम के इस ग्रह की त्रिज्या और भार के सटीक निर्धारण के आधार पर इसे एक पथरीला ग्रह करार दिया गया है।

4. भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अनुसार सबसे ज़्यादा घुसपैठ के मामले निम्नलिखित में से किस सीमा से हुए हैं ?

A. भारत पाकिस्तान सीमा
B. भारत नेपाल सीमा
C. भारत चीन सीमा
D. भारत बांग्लादेश सीमा

उत्तर: (D)

व्याख्या: भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने बताया है कि देश में घुसपैठ के सबसे ज्यादा मामले भारत-बांग्लादेश सीमा से हुए हैं। बांग्लादेश सीमा से 1787 बार घुसपैठ हुए हैं । वही भारत-पाकिस्तान सीमा से घुसपैठ भारत बांग्लादेश सीमा की तुलना में काफी कम रहे हैं।

भारत-पाकिस्तान सीमा से 128 बार घुसपैठ की घटना सामने आई है। गृह मंत्रालय ने लोकसभा में जानकारी देते हुए कहा है कि पिछले 3 सालों में भारत और नेपाल सीमा से घुसपैठ के 25 मामले सामने आए हैं ।

वहीं भारत भूटान सीमा पर घुसपैठ का एक भी मामला सामने नहीं आया है जबकि भारत और म्यांमार सीमा से घुसपैठ के 133 मामले दर्ज किए गए हैं । पिछले 3 सालों में भारत चीन सीमा से भी घुसपैठ का एक भी मामला दर्ज नही किया गया है।

5. सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. इस एक्ट के तहत पूर्वोत्तर के क्षेत्रों में अर्ध सैनिक बलों की तैनाती और अफ्सपा लगाने की घोषणा केवल केंद्र सरकार द्वारा की जा सकती है।
2. अफ्सपा को हटाने का अधिकार भी अनन्य रूप से केंद्र सरकार के पास है ।

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं ?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (D)

व्याख्या: हाल ही में मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा है कि अफ्सपा का उन्मूलन किया जाना चाहिए। हाल ही में नागालैंड में आम नागरिकों की जान जाने के बाद असम राइफल्स की कथित भूमिका को लेकर यह मांग और तेज हुई है।

सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (AFSPA) को उपद्रवग्रस्त पूर्वोत्तर में सेना को कार्यवाही में मदद के लिए 11 सितंबर 1958 को पारित किया गया था। वहीं, जब 1989 के आस पास जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद बढ़ने लगा तो 1990 में इस कानून को यहां भी लगा दिया गया था।

1958 के मूल अधिनियम में कहा गया है कि आंतरिक उपद्रव की स्थिति में एक राज्य का राज्यपाल , एक संघ शासित प्रदेश का प्रशासक या केंद्र सरकार पूर्वोत्तर के किसी क्षेत्र में अफ्सपा लगा सकती है। इंद्रजीत बरुआ बनाम असम राज्य के मामले में 1983 में सर्वोच्च न्यायालय ने तय किया था कि राज्यपाल पूर्वोत्तर के किसी राज्य के किसी क्षेत्र को उपद्रवग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के लिए empowered है।

किसी भी राज्य या किसी भी क्षेत्र में यह कानून तभी लागू किया जाता है, जब राज्य या केंद्र सरकार उस क्षेत्र को 'अशांत क्षेत्र' अर्थात डिस्टर्बड एरिया एक्ट (Disturbed Area Act) घोषित कर देती है। AFSPA केवल उन्हीं क्षेत्रों में लगाया जाता है, जो कि अशांत क्षेत्र घोषित किए गए हों। इस कानून के लागू होने के बाद ही वहां सेना या सशस्त्र बल भेजे जाते हैं। कानून के लगते ही सेना या सशस्त्र बल को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार आ जाता है।

अधिनियम की धारा (3) के तहत, राज्य सरकार की राय का होना जरूरी है कि क्या एक क्षेत्र “डिस्टर्ब” है या नहीं। अगर ऐसा नही है तो राज्यपाल या केंद्र इसे खारिज कर सकता है।

(विशेष न्यायालय) अधिनियम 1976 के अनुसार, एक बार “डिस्टर्ब” क्षेत्र घोषित होने के बाद कम से कम 3 महीने तक वहाँ पर स्पेशल फोर्स की तैनाती रहती है।

अफ्सपा को राज्य सरकारों की सिफारिश के बाद ही केंद्र सरकार द्वारा हटाया या खत्म किया जा सकता है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें