होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 07 Jan 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 08, जनवरी 2022 07 Jan 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 08, जनवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 08, जनवरी 2022


प्रश्न 1: राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. प्रोजेक्ट टाइगर को ज़मीनी स्तर पर लागू करने का काम राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण का है।
2. इसके तहत अब तक देश के 18 राज्यों में 50 टाइगर रिजर्व संचालित हैं।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या : बाघों के संरक्षण के लिए साल 1973 में केंद्र सरकार ने प्रोजेक्ट टाइगर योजना की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य भारत में उपलब्ध बाघों की संख्या के वैज्ञानिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और पारिस्थिक मूल्यों का संरक्षण सुनिश्चित करना है। इसके तहत अब तक देश के 18 राज्यों में 53 टाइगर रिजर्व संचालित हैं और टाइगर रिजर्व नेटवर्क के तहत और क्षेत्रों को लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रोजेक्ट टाइगर को ज़मीनी स्तर पर लागू करने का काम राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण का है। यह प्राधिकरण पर्यावरण मंत्रालय के तहत एक वैधानिक निकाय है। इसकी स्थापना साल 2006 में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों में संशोधन करके की गई थी। हाल ही में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की 19वीं बैठक का आयोजन किया गया इसीलिए इस प्रश्न को शामिल किया गया।

प्रश्न 2: निम्नलिखित में से किसके द्वारा Smart cities and Academia Towards Action & Research कार्यक्रम शुरू किया गया है?

A. नीति आयोग
B. स्मार्ट शहर अभियान
C. ग्रीनपीस इंटरनेशनल
D. ऑक्सफैम

उत्तर: (B)

व्याख्या: स्मार्ट शहर अभियान ने कार्रवाई और अनुसंधान के लिए स्मार्ट शहर और शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया है। इसे अंग्रेजी में कहें तो “Smart cities and Academia Towards Action & Research (SAAR)”। यह आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान और देश के प्रमुख भारतीय शैक्षणिक संस्थानों की एक संयुक्त पहल है। इसके तहत देश के 15 प्रमुख architecture & planning institutes स्मार्ट शहरों के साथ मिलकर स्मार्ट शहर अभियान द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का दस्तावेजीकरण करेंगे यानी संस्था और स्मार्ट शहर दोनों मिलकर महत्वपूर्ण परियोजनाओं का एक डॉक्यूमेंट तैयार करेंगे। इससे इन संस्थाओं के विद्यार्थियों को शहरी विकास परियोजनाओं से जुड़ने का अवसर मिल पाएगा और उन्हें पता चल पाएगा कि ग्राउंड लेवल पर शहरों की प्लानिंग कैसे की जाती है।

प्रश्न 3: ‘NEAT 3.0’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

A. यह एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल है।
B. सरकार और देश की तमाम शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनियां शिक्षा के क्षेत्र में आपस में एक-दूसरे को सहयोग करेंगी।
C. इसके तहत शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन विकसित तकनीकों का सर्वोत्तम इस्तेमाल किया जा सकेगा।
D. इसकी कार्यान्वयन एजेंसी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय है।

उत्तर: (D)

व्याख्या : हाल ही में, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ‘प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक गठबंधन’ यानि NEAT 3.0 का शुभारंभ किया। National Educational Alliance for Technology यानि NEAT एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल है जिसके तहत सरकार और देश की तमाम शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनियां शिक्षा के क्षेत्र में आपस में एक-दूसरे को सहयोग करेंगी। दूसरे शब्दों में कहें तो ये एक पहल है जिसके तहत शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन विकसित तकनीकों का सर्वोत्तम इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस पहल के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीकी समाधानों का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि लोगों को उनके कौशल क्षेत्र और उनकी व्यक्तिगत जरूरतों के मुताबिक लर्निंग एक्सपीरियंस मिल सके। इसकी कार्यान्वयन एजेंसी अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद यानि AICTE है।

प्रश्न 4: जगन्नाथ पुरी मंदिर के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. इसका निर्माण 8वीं शताब्दी में पूर्वी गंग राजवंश के राजा अनंतवर्मन चोडगंग देव द्वारा किया गया था।
2. इस मंदिर को ‘यमनिका तीर्थ’ भी कहा जाता है।
3. यह वैष्णव सम्प्रदाय का मन्दिर है, जो भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण को समर्पित है।

A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (C)

व्याख्या: हाल ही में ओडिशा राज्य मंत्रिमंडल ने श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम 1954 में संशोधन को मंज़ूरी दे दी है। श्री जगन्नाथ मंदिर उड़ीसा के पुरी में स्थित है। कई ताम्रपत्रों से पता चला है कि इस मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में पूर्वी गंग राजवंश के राजा अनंतवर्मन चोडगंग देव द्वारा किया गया था। मंदिर के बारे में प्रचलित धार्मिक कथाओं में जिक्र है कि भगवान जगन्नाथ के मौजूद होने के कारण यहां यमराज की शक्ति खत्म हो गई थी। इसीलिए इस मंदिर को ‘यमनिका तीर्थ’ भी कहा जाता है। इसे मंदिर को "सफेद पैगोडा" भी कहा जाता था और यह चारधाम तीर्थयात्रा यानी बद्रीनाथ, द्वारका, पुरी, रामेश्वरम में से एक है। मंदिर के चारों दिशाओं में नक्काशी किए गए चार भव्य द्वार बने हुए हैं और इसके प्रवेश द्वार के सामने अरुण स्तंभ जिसे सूर्य स्तंभ भी कहते हैं स्थित है।

प्रश्न 5: कैप्टन हरप्रीत चंडी के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य हैं?

1. दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली वे पहली अश्वेत महिला हैं।
2. हरप्रीत से पहले भारतीय मूल की दो ब्रिटिश महिलाएं दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच चुकी हैं।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: ब्रिटिश सिख सेना में भारतीय मूल की 32 वर्षीय अधिकारी एवं फिजियोथेरेपिस्ट हरप्रीत चंडी ने दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ वे बिना किसी समर्थन और मदद के अकेले ही इस कठिन यात्रा को पूरा करने वाली पहली अश्वेत महिला भी बन गई हैं। पोलर प्रीत के नाम से लोकप्रिय हरप्रीत भारतीय मूल की पहली महिला हैं, जिन्होंने इस साहसिक अभियान को पूरा किया है। बता दें कि अंटार्कटिका (दक्षिण ध्रुव) पृथ्वी पर सबसे ठंडा, सबसे ऊंचा, सबसे शुष्क और सबसे हवा वाला महाद्वीप है। वहां कोई भी स्थायी रूप से नहीं रहता है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें