होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 07 Dec 2021

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़ (Daily Hindi Current Affair MCQ Quiz for UPSC/State PSC Exams) : 08, दिसंबर 2021 07 Dec 2021

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़ (Daily Hindi Current Affair MCQ Quiz for UPSC/State PSC Exams) : 08, दिसंबर 2021


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 08, दिसंबर 2021


प्रश्न 1: निम्नलिखित पर विचार कीजिए.

1. 'श्वेत क्रांति' के जनक
2. ‘ऑपरेशन फ्लड’ की शुरुआत

निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्ति उक्त घटनाओं से जुड़ा हुआ है?

A. एम. एस. स्वामीनाथन
B. पी॰ सी॰ महालनोबिस
C. वर्गीज़ कुरियन
D. सुमन सहाय

उत्तर: (C)

व्याख्या : हाल ही में देश में 'श्वेत क्रांति' के जनक कहे जाने वाले वर्गीज़ कुरियन की 100वीं जयंती मनाई गई। श्वेत क्रांति के अलावा वर्गीज़ कुरियन ने ‘ऑपरेशन फ्लड’ (Operation Flood) की भी शुरुआत की थी। बता दें कि ‘ऑपरेशन फ्लड’ दुनिया का सबसे बड़ा डेयरी विकास कार्यक्रम रह चुका है। इस कार्यक्रम की वजह से 30 सालों के भीतर भारत में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता दोगुनी हो गई थी।

प्रश्न 2: पांच हजार साल पुरानी सोहराई-कोहबर चित्रकला को जिसे GI tag दिया गया है, किस राज्य से जुड़ी है?

A. बिहार
B. उत्तर प्रदेश
C. झारखंड
D. हिमाचल प्रदेश

उत्तर: (C)

व्याख्या: झारखंड की पांच हजार साल पुरानी सोहराई-कोहबर चित्रकला को अब स्थायी और मुकम्मल पहचान मिल गई है। भारत सरकार ने इसके ज्योग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई टैग) को मान्यता देते हुए रजिस्टर्ड कर लिया है। झारखंड के लिए यह उपलब्धि इस मायने में भी बड़ी है कि राज्य को किसी भी क्षेत्र में पहला जीआई टैग (Geographical indication) प्राप्त हुआ है। बता दें कि सोहराई झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समुदाय का त्योहार है। इस त्योहार के मौके पर घरों की दीवारों पर कलात्मक चित्र उकेरे जाते हैं। इसी तरह झारखंड में शादी-विवाह के मौके पर वर-वधू के कक्ष में भी खास तरह के चित्र बनाए जाने की परंपरा रही है, जिसे कोहबर कहा जाता है। इन दोनों तरह की चित्रकारियों में एक जैसी पद्धति अपनायी जाती है।

प्रश्न 3: प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत विभाग, भारत सरकार निम्नलिखित में से किस राज्य के सहयोग के साथ जिलावार सुशासन सूचकांक विकसित करेगा ?

A. मध्य प्रदेश
B. राजस्थान
C. गुजरात
D. उत्तर प्रदेश

उत्तर: (D)

व्याख्या : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा हाल ही में स्पष्ट किया गया है कि प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से जिलावार सुशासन सूचकांक विकसित करेगा। केंद्रीय कार्मिक जन शिकायत एवं पेंशन मंत्री सिंह ने लखनऊ में 'लोक प्रशासन संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण' विषय पर आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद कहा कि डीएआरपीजी उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर जिला प्रशासन सूचकांक विकसित करेगा। यह किसी भी राज्य में अपनी तरह का पहला प्रयास होगा। यह विभिन्न जिलों में शासन की दक्षता को बेहतर बनाने के लिए संचालित राष्ट्रीय सुशासन सूचकांक की तर्ज पर होगा।

प्रश्न 4: हाल ही में ‘ईकुवेरिन’ चर्चा में था। यह क्या है?

A. एक नया समुद्री सरीसृप
B. भारत और मालदीव के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास
C. मोर की एक नई प्रजाति
D. बौद्ध/तिब्बती संस्कृति के कल्याण के लिए केंद्र सरकार की एक योजना

उत्तर: (B)

व्याख्या: हाल ही में भारत और मालदीव के बीच ‘ईकुवेरिन’ नाम का संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। इस बार इस अभ्यास का ये 11वां संस्करण है जो कि मालदीव के कढधू द्वीप में आयोजित हो रहा है। बता दें कि मालदीव की भाषा में ‘ईकुवेरिन’ का मतलब होता है ‘मित्र’। भारत और मालदीव साल 2009 से इस सैन्याभ्यास को आयोजित कर रहे हैं। इसका मक़सद अर्द्ध-नगरीय क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों को अंजाम देने के लिये दोनों देशों के बीच अंतर-संचालन को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 5: अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. हाल ही में इन्हें अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का उप-प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
2. इस पद पर पहुँचने वाली वे भारतीय मूल की पहली व्यक्ति होंगी।
3. वे ‘अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष’ की भारतीय मूल की पहली मुख्य अर्थशास्त्री भी रह चुकी हैं।

A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या: हाल ही में, भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक गीता गोपीनाथ को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का उप-प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। IMF में अब गीता गोपीनाथ निगरानी और संबंधित नीतियों की अगुआई करेंगी। साथ ही, गीता अनुसंधान एवं प्रमुख प्रकाशनों की देख-रेख भी करेंगी। वे 21 जनवरी 2022 से इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। ग़ौरतलब है कि इस पद पर पहुँचने वाली वे भारतीय मूल की पहली व्यक्ति होंगी। इसके अलावा, गीता गोपीनाथ ‘अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष’ की पहली महिला मुख्य अर्थशास्त्री और रघुराम राजन के बाद यह प्रतिष्ठित पद संभालने वाली दूसरी भारतीय थीं।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें