होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 07 Apr 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 08, अप्रैल 2022 07 Apr 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 08, अप्रैल 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 08, अप्रैल 2022


प्रश्न 1. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. IPCC की स्थापना 1988 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा की गई थी।
2. कार्बन कैप्चर एंड स्टोरेज (सीसीएस) एक ऐसी तकनीक है जो वायुमंडल में मानवजनित कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) उत्सर्जन को समुद्र तल में गहराई से इंजेक्ट करके कम करती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

a. केवल 1
b. केवल 2
c. दोनों 1 और 2
d. न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • IPCC की स्थापना 1988 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा की गई थी।
  • यह मूल शोध नहीं करता है और न ही जलवायु परिवर्तन की निगरानी करता है, बल्कि सभी प्रासंगिक प्रकाशित साहित्य की आवधिक, व्यवस्थित समीक्षा करता है।
  • कार्बन कैप्चर एंड स्टोरेज (सीसीएस) लंबे समय तक भंडारण के लिए गहरे उपसतह में इंजेक्ट करके वातावरण में मानवजनित कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) उत्सर्जन को कम करने की एक तकनीक है।

प्रश्न 2. भारत में दिन और रात दोनों समय के लिए ध्वनि प्रदूषण नियम अलग-अलग परिभाषित है।

1. औद्योगिक क्षेत्रों में मान्य सीमा दिन के लिए 75 डीबी और रात में 70 डीबी है।
2. व्यावसायिक क्षेत्रों में यह 65 डीबी और 55 डीबी है, जबकि रिहायशी इलाकों में यह दिन और रात में क्रमश: 55 डीबी और 45 डीबी है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों1 और 2
d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • औद्योगिक क्षेत्रों में, मान्य सीमा दिन के लिए 75 डीबी और रात में 70 डीबी है। वाणिज्यिक क्षेत्रों में, यह 65 डीबी और 55 डीबी है, जबकि आवासीय क्षेत्रों में यह क्रमशः दिन और रात के दौरान 55 डीबी और 45 डीबी है।
  • इसके अतिरिक्त, राज्य सरकारों ने 'साइलेंट ज़ोन' घोषित किया है जिसमें स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और अदालतों के परिसर के 100 मीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र शामिल हैं। इस क्षेत्र में मान्य शोर सीमा दिन के दौरान 50 डीबी और रात के दौरान 40 डीबी है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन सा संगठन 'मापन विनियामक प्रदर्शन' कार्यक्रम शुरू करता है?

a) विश्व बैंक
b) विश्व आर्थिक मंच
c) संयुक्त राष्ट्र
d) आर्थिक सहयोग और विकास संगठन

उत्तर: (D)

व्याख्या: ओईसीडी मापन विनियामक प्रदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य ओईसीडी देशों को दो तरीकों से अपनी नियामक गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करना है।

प्रश्न 4. ‘स्टैंड-अप इंडिया योजना’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. इसके तहत केवल एससी/एसटी या महिला उद्यमियों को ही लोन दिया जा सकता है।
2. इस योजना के तहत केवल ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट के लिए ही लोन दिया जा सकता है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या: बीते 5 अप्रैल को स्टैंड-अप इंडिया योजना के छह वर्ष पूरे हो गए। बता दें कि इस योजना की शुरुआत 5 अप्रैल 2016 को की गई थी। इसका मकसद देश में कारोबार को बढ़ावा देना है। इसके तहत 10 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का लोन दिया जाता है। योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति और महिला अभ्यर्थियों को उत्पादन, सेवा और कारोबार क्षेत्र में ग्रीन फील्ड उद्यमों के लिए क़र्ज़ दिए जाते हैं। माना जाता है कि ये लोग इतना सक्षम नही होते हैं कि अपना कारोबार खुद बढ़ा सकें। लिहाजा, केंद्र सरकार इन्हें अपना कारोबार खड़ा करने के लिए यह कर्ज देती है। अब तक 6 सालों में इस योजना के तहत एक लाख 33 हजार 995 खातों में 30 हजार 160 करोड़ रुपए से अधिक के ऋण दिए जा चुके हैं।

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौन सा देश का पहला ऐसा शहर है जहां स्टील की सड़क बनाई गई है?

A. सूरत
B. सिलीगुड़ी
C. तिरुवनंतपुरम
D. जालंधर

उत्तर: (A)

व्याख्या: देश में हर साल 1.90 करोड़ टन स्टील का कचरा निकलता है। हालात ये हैं कि स्टील प्लांटों में कचरे के पहाड़ बन गए हैं। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार ने तय किया है कि अब इस कचरे का इस्तेमाल सड़क बनाने में किया जाएगा। इसी क्रम में गुजरात के सूरत में स्टील स्लैग से एक सड़क बनाई गई। इस तरह सूरत भारत का पहला ऐसा शहर बन गया है जहां स्टील की सड़क बनाई गई है। इसे केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI), वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR), नीति आयोग, केंद्रीय इस्पात मंत्रालय और आर्सेलर मित्तल-निप्पॉन स्टील (AM/NS) द्वारा संयुक्त रूप से बनाया गया है। इस एक किलोमीटर लंबी सड़क में छह लेन हैं और जिसकी मोटाई परम्परागत सड़क के मुक़ाबले 30 फीसदी कम है। बता दें कि स्टील वेस्ट से बनी सड़कें साधारण सड़कों से ज्यादा मजबूत होती हैं और ये मानसून के मौसम में होने वाले नुकसान से भी बचा सकती हैं।

प्रश्न 6. ‘राष्ट्रीय समुद्री दिवस’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

A. हर साल 5 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है।
B. व्यापार की दुनिया में भारत की पहली व्यापारिक समुद्री यात्रा के उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है।
C. यह दिन पहली बार वर्ष 1964 में मनाया गया था।
D. इस साल की थीम “सस्टेनेबल शिपिंग बियोंड बॉर्डर्स” है।

उत्तर: (D)

व्याख्या: बीते 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया गया। व्यापार की दुनिया में भारत की पहली व्यापारिक समुद्री यात्रा के उपलक्ष्य में हर साल 5 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है। यह दिन पहली बार वर्ष 1964 में मनाया गया था। इस वर्ष यह 59वां राष्ट्रीय समुद्री दिवस है। यह दिन बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा वार्षिक रूप से मनाया जाता है। पिछले दो सालों में देश के साथ समुद्री परिवहन उद्योगों को भी कोविड-19 महामारी के कारण आर्थिक और अन्य समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। इसी को देखते हुए इस साल की थीम “सस्टेनेबल शिपिंग बियोंड कोविड-19” यानि “कोविड-19 के आगे धारणीय नौवहन” रखी गई है।

प्रश्न 7. ‘जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. यह संयुक्त राष्ट्र का एक निकाय है।
2. इसका काम जलवायु परिवर्तन से संबंधित विज्ञान का आकलन करना है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या: जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (आईपीसीसी) जलवायु परिवर्तन से संबंधित विज्ञान का आकलन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का एक निकाय है। यह 1988 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा स्थापित किया गया था, और बाद में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसका समर्थन किया गया था। बीते 5 मार्च को इसने एक रिपोर्ट जारी किया। रिपोर्ट में आईपीसीसी ने बताया कि आज भी हमारे पास औसत ताप वृद्धि को सीमित रखने का अवसर है। बिजली उत्पादन, उद्योगों, परिवहन से लेकर हमारे द्वारा चीजों का उपभोग, खाना-पीना, खरीददारी के पैटर्न में बदलाव लाने होंगे। ऐसा कर पाए तो बदलावों की वजह से कार्बन उत्सर्जन 2025 तक चरम पर पहुंचेगा, लेकिन फिर तेज गिरावट आएगी।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें