होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 06 Mar 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 07, मार्च 2022 06 Mar 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 07, मार्च 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 07, मार्च 2022


प्रश्न 1. ड्राफ्ट साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन पॉलिसी (एसटीआईपी-2020 ) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए यह भारत की पांचवीं राष्ट्रीय नीति है , जो नवाचार के लिए आधुनिक रणनीतिक प्रौद्योगिकियों और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों दोनों पर केंद्रित है।
2. इसका उद्देश्य कार्यरत महिलाओं के अनुपात के आधार पर विज्ञान संस्थानों की रेटिंग और रैंकिंग के आधार पर महिला नेत्रियों का निर्माण करना है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

a. केवल 1
b. केवल 2
c. दोनों 1 और 2
d. न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए भारत की पांचवीं राष्ट्रीय नीति है ,जो नवाचार के लिए आधुनिक रणनीतिक प्रौद्योगिकियों और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों दोनों पर केंद्रित है। अत: पहला कथन सत्य हैI
  • इसका उद्देश्य कार्यरत महिलाओं के अनुपात के आधार पर विज्ञान संस्थानों की रेटिंग और रैंकिंग के आधार पर महिला नेत्रियों का निर्माण करना है। दूसरा कथन सत्य हैI

प्रश्न 2. भारत में हीट वेव्स के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें?

1. मैदानी क्षेत्रों में 40 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस तापमान को हीट वेव्स के मानक के रूप में निर्धारित किया है।
2. स्टेशन का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम से कम 45 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्र में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए तो हीटवेव माना जाता है।

उपरोक्त में से कौन सा /से कथन सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों 1 और 2
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (A)

व्याख्या: मैदानी क्षेत्रों में 40 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस तापमान को हीट वेव्स के मानक के रूप में निर्धारित किया है। अत: पहला कथन सत्य हैI

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन सा संगठन 'वर्ल्ड एम्प्लॉयमेंट एंड सोशल आउटलुक' नामक रिपोर्ट का प्रकाशन करता है?

a) विश्व आर्थिक मंच
b ) संयुक्त राष्ट्र
c ) विश्व बैंक
d) अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन

उत्तर: (D)

व्याख्या: अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा "विश्व रोजगार और सामाजिक आउटलुक" शीर्षक से अपनी रिपोर्ट जारी की गई है ।

प्रश्न 4. ‘Convention on Cluster Munitions’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. इसके तहत क्लस्टर हथियारों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
2. इस पर 152 देशों ने हस्ताक्षर किया हुआ है।
3. साल 2014 में भारत ने भी इस संधि पर हस्ताक्षर किया था।

A. केवल 1
B. केवल 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या: हाल ही में रूस पर यूक्रेन के विरुद्ध युद्ध में क्लस्टर बम और वैक्यूम बम का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है, जबकि ‘Convention on Cluster Munitions’ के मुताबिक इस तरह के हथियारों का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। बता दें कि साल 2008 में डबलिन में कन्वेंशन ऑन क्लस्टर म्यूनिशन नाम से एक अंतरराष्ट्रीय संधि अस्तित्व में आई। इसके तहत क्लस्टर बमों को रखने, बेचने या इस्तेमाल करने पर रोक लगाने का प्रस्ताव था। तीन दिसंबर 2008 से इस पर हस्ताक्षरों की शुरुआत हुई और सितंबर 2018 तक 108 देश इस पर हस्ताक्षर कर चुके थे, जबकि 106 ने इसे अपनाने में सैद्धांतिक सहमति दी थी। मगर कई देशों ने इस संधि का विरोध भी किया था जिनमें चीन, रूस, इसराइल और अमरीका के साथ भारत और पाकिस्तान भी शामिल थे। भारत ने अब भी इस संधि पर हस्ताक्षर नहीं किया है। ‘क्लस्टर बम’ ऐसे हथियार होते हैं जो कई छोटे-छोटे बमों से मिलकर बनता हैं। एक ही वार में ये बम कई लोगों को निशाना बना सकता है और ये बेहद ही खतरनाक होता है।

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से किस मंत्रालय द्वारा स्वदेश दर्शन पुरस्कार की शुरुआत की गई है?

A. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
B. पर्यटन मंत्रालय
C. पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
D. पंचायती राज मंत्रालय

उत्तर: (B)

व्याख्या: पर्यटन मंत्रालय ने विभिन्न श्रेणियों में स्वदेश दर्शन पुरस्कार शुरू किया है। इस बारे में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। स्वदेश दर्शन योजना के तहत राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कार्यान्वयन एजेंसियों द्वारा किए जा रहे तमाम उल्लेखनीय प्रयासों को सराहने और स्वीकार करने की कोशिश की गई है। इन प्रयासों का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। स्वदेश दर्शन पुरस्कार कई श्रेणियों में दिए जाएंगे, जिसमें सर्वोत्तम प्रथाओं को रेखांकित किया जाएगा। शुरुआत में, मंत्रालय ने सात श्रेणियों के तहत प्रविष्टियां आमंत्रित करने का फैसला लिया है। इसमें सर्वश्रेष्ठ पर्यटक व्याख्या केंद्र, सर्वश्रेष्ठ लॉग हट सुविधा, सर्वश्रेष्ठ कैफेटेरिया, सर्वश्रेष्ठ शिल्प हाट या स्मारिका दुकान, सर्वश्रेष्ठ ध्वनि और प्रकाश शो शामिल है। बता दें कि पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन की अपनी प्रमुख योजना के तहत 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक के परिव्यय के साथ 76 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। योजना के तहत 500 से अधिक पर्यटन स्थलों पर पर्यटन संबंधी बुनियादी ढांचे का विकास किया गया है।

प्रश्न 6. हाल ही में नाटो चार्टर का अनुच्छेद 5 सुर्खियों में रहा। ये निम्नलिखित में किससे सम्बंधित है?

A. प्राकृतिक आपदा के दौरान सदस्य देशों को रसद आपूर्ति से
B. नाटो समूह में नए सदस्यों को जोड़ने की प्रक्रिया से
C. सदस्य देशों की सामूहिक सुरक्षा से
D. नाटो चार्टर की उल्लंघन की दशा में किसी सदस्य देश को निष्कासित करने की प्रक्रिया से

उत्तर: (C)

व्याख्या: रूस और यूक्रेन के युद्ध के दौरान NATO काफी चर्चा में है, जिसे लेकर रूस तो काफी चिढ़ रहा है, लेकिन यूक्रेन को इससे बहुत मदद की उम्मीद थी। अब सवाल ये है कि जब पूरी यूरोपियन यूनियन और अमेरिका जैसे देश यूक्रेन के साथ है तो आखिर NATO यूक्रेन की मदद करने के लिए आगे क्यों नहीं आ रहा है। दरअसल NATO चार्टर के आर्टिकल-5 के मुताबिक, ये संगठन अपने सदस्यों की सामूहिक रक्षा में यकीन करता है। इसका मतलब है कि इसके किसी भी सदस्य देश के खिलाफ बाहरी हमले को सभी सहयोगियों के खिलाफ हमला माना जाएगा। इसका सभी नाटो देश मिलकर मुकाबला करेंगे। लेकिन आधिकारिक तौर पर यूक्रेन अभी भी नाटो का सदस्य नहीं बना है। इसीलिए नाटो यूक्रेन की मदद के लिए आगे नहीं आ पा रहा है। हां … अगर रूस ने यूक्रेन के पड़ोसी देश जो कि नाटो के सदस्य हैं उन पर कोई कार्यवाही की तो NATO एक्शन ले सकता है।

प्रश्न 7. राष्ट्रीय सूचना और संचार प्रोद्योगिकी (ICT) पुरस्कार के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. यह पुरस्कार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।
2. यह पुरस्कार ऐसे लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी की मदद से गरीबी दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (D)

व्याख्या: हाल ही में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने देश भर के 49 अध्यापकों को राष्ट्रीय सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी पुरस्कार प्रदान किया। बता दें कि राष्ट्रीय सूचना और संचार प्रौद्योगिकी पुरस्कार केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्कूली अध्यापकों को प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य ऐसे अध्यापकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने सूचना एवं संचार प्रोद्योगिकी के ज़रिये स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया हो।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें