होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 06 Feb 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 07, फरवरी 2022 06 Feb 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 07, फरवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 07, फरवरी 2022


प्रश्न 1. गोदावरी-कावेरी नदियों को आपस में जोड़ने से गोदावरी नदी का पानी नागार्जुनसागर बांध में प्रवाहित किया गया। नागार्जुन सागर बांध किस नदी पर स्थित है ?

a) कावेरी
b) पेन्नार
c) कृष्णा
d) महानदी

उत्तर: (C)

व्याख्या: नालगोंडा जिले में स्थित नागार्जुनसागर बांध कृष्णा नदी पर बनाया गया है, जो दुनिया का सबसे बड़ा मसोनारी डैम है जो 124.663 मीटर ऊंचाई वाले 26 फाटकों से सुरक्षित है।

प्रश्न 2. कृषि सब्सिडी के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

(I) विकसित देशों की कृषि सब्सिडी भारत जैसे विकासशील देशों की तुलना में अधिक है।
(II) विश्व बैंक ने विभिन्न विकासशील और विकसित देशों द्वारा प्रदान की जा रही सब्सिडी पर कुछ सीमाएं आरोपित की हैं।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल एक
b) केवल दो
c) एक और दो दोनों
d) न तो एक और न ही दो

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • कृषि सब्सिडी सरकार के बजट का एक अभिन्न अंग है।
  • विकसित देशों के मामले में, कृषि या कृषि सब्सिडी कुल बजटीय परिव्यय का लगभग 40 प्रतिशत है, जबकि भारत जैसे विकासशील देशों में यह बहुत कम (जीडीपी का लगभग 7.8 प्रतिशत) और भिन्न प्रकृति की है।
  • विश्व बैंक ने नहीं बल्कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने विभिन्न विकासशील और विकसित देशों द्वारा प्रदान की जा रही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सब्सिडी की मात्रा पर कुछ सीमाएं आरोपित की हैं, क्योंकि सब्सिडी मुक्त बाजार की शक्तियों को विकृत करती हैं जिनके अपने निहितार्थ हैं।

प्रश्न 3. लोक अदालत के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. लोक अदालत मात्र दीवानी मामलो का निस्तारण करती हैं न कि आपराधिक मामलो का।
2. लोक अदालत की स्थापना सबसे पहले गुजरात में हुई थी।
3. लोक अदालत में केवल न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की जा सकती है।

उपरोक्त कथनो में कौन सा/से सही हैं ? कूट का प्रयोग कर सही विकल्प का चयन करें ?

a) 1 और 2
b) केवल 2
c) 2 और 3
d) उपरोक्त सभी

उत्तर: (B)

व्याख्या: लोक अदालतें (शब्द का शाब्दिक अर्थ है "लोगों की अदालतें) पहली बार गुजरात में स्थापित की गईं। गुजरात के तुरंत बाद, महाराष्ट्र में 1984 में लोक अदालते आरम्भ की गईं।

सामान्यतया लोक अदालतों में सेवानिवृत्त या सेवारत न्यायाधीशों के साथ-साथ न्यायिक अधिकारियों को नियुक्त किया जाता है। अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी लोक अदालत में सम्मिलित किया जा सकता है।

प्रश्न 4. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. परिवेश पोर्टल का सम्बन्ध व्यवसाय करने में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए पर्यावरण मंजूरी से है।
2. वित्त वर्ष 2022 के लिए राज्यों को राजकोषीय घाटे को जीएसडीपी के 3% की अनुमति दी जाएगी।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं? कूट का प्रयोग कर सही विकल्प का चयन करें।

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों सही हैं।
d) उपरोक्त में से कोई नहीं।

उत्तर: (A)

व्याख्या: 2022-23 के लिए राज्यों को जीएसडीपी के 4% के राजकोषीय घाटे की अनुमति दी जाएगी, जिसमें से 0.5% विद्युत् क्षेत्र के लिए निर्धारित किया गया है।

प्रश्न 5. मध्यकालीन भक्ति आंदोलन के संत श्री रामानुजाचार्य के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा कथन असत्य है?

A. हाल ही में इनके नाम पर एक ‘स्टैचू आफ इक्वलिटी’ बनाया गया।
B. यह स्टैचू विश्व की सबसे बड़ी धातु निर्मित प्रतिमाओं से एक है।
C. ये ‘विशिष्टाद्वैतवाद’ दर्शन के प्रतिपादक थे।
D. ‘विशिष्टाद्वैतवाद’ के अनुसार जीवात्मा और ब्रह्म दोनों एक ही हैं।

उत्तर: (D)

व्याख्या: हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्टैचू ऑफ इक्विलिटी राष्ट्र को समर्पित किया। ये 216 फुट ऊंचा स्टैचू ऑफ इक्विलिटी ग्यारहवीं सदी के भक्ति आंदोलन के संत श्री रामानुजाचार्य की स्मृति में बनाया गया है। उन्होंने जीवन में धर्म जाति और संप्रदाय सहित सभी पहलुओं में समानता के विचार को प्रोत्साहित किया था। यह प्रतिमा पंच-धातु से बनी है। यह स्टैचू विश्व की सबसे बड़ी धातु निर्मित प्रतिमाओं से एक है। इस स्टैचू ऑफ इक्विलिटी के चारों ओर भगवान विष्णु के एक जैसे 108 मंदिर-दिव्य देशम भी बनाया गया है। बता दें कि मध्यकालीन संत रामानुजाचार्य ने ‘विशिष्टाद्वैतवाद’ दर्शन का प्रतिपादन किया था। इसमें तीन तत्त्वों जिसमें ईश्वर (ब्रह्म), जीव (आत्मा) तथा प्रकृति को नित्य माना गया है। इस दर्शन के अनुसार, जगत् और जीवात्मा दोनों ब्रह्म से भिन्न हैं, इसके बावजूद इनका उद्भव ब्रह्म से ही हुआ है और वे ब्रह्म से उसी प्रकार जुड़े हुए हैं, जैसे सूर्य से उसकी किरणें जुड़ी होती हैं। इसलिए ब्रह्म एक होने पर भी अनेक है।

प्रश्न 6. पंडित भीमसेन जोशी के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. ये किराना घराने से संबंध रखने वाले सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे।
2. इन्हें इनकी जन्मशती पर साल 2021 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: पंडित भीमसेन जोशी का जन्म 4 फरवरी, 1922 को हुआ था। ये हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक थे। इनके द्वारा गाए गए प्रसिद्ध रागों में कल्याण, मियाँ की टोडी, पुरिया धनश्री और मुल्तान आदि शामिल हैं। ये उत्तर प्रदेश के किराना घराने से संबंध रखते थे। साल 2008 में इन्हें भारत रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। बता दें कि किराना घराने का नाम उत्तर प्रदेश के कैराना नामक एक छोटे शहर से पड़ा है। इसकी स्थापना उस्ताद अब्दुल करीम खान ने की थी। अब्दुल वाहिद खान, सुरेश बाबू माने, हीरा बाई बडोडकर और रोशनआरा बेगम जैसे प्रसिद्ध कलाकार इस घराने से संबंधित थे। दूरदर्शन पर इनका गाया एक गीत 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' बहुत प्रसिद्ध हुआ था। बीते 4 फरवरी को इनके जयंती थी, इसलिए इस प्रश्न को शामिल किया गया है।

प्रश्न 7. निम्नलिखित में से किस मंत्रालय द्वारा 'कलाकारों के लिए पेंशन और चिकित्सा सहायता की योजना' संचालित की जाती है?

A. संस्कृति मंत्रालय
B. वित्त मंत्रालय
C. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
D. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय 

उत्तर: (A)

व्याख्या: हाल ही में राज्यसभा में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने 'कलाकारों के लिए पेंशन और चिकित्सा सहायता की योजना' के बारे में बताया। दरअसल संस्कृति मंत्रालय 'कलाकारों के लिए पेंशन और चिकित्सा सहायता की योजना' का संचालन करता है। इस योजना का उद्देश्य ऐसे वृद्धजन कलाकारों और विद्वानों की वित्तीय और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना है, जिन्होंने कला एवं लेखन आदि के अपने विशिष्ट क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लेकिन आज वे निर्धनता की स्थिति में हैं। इस योजना का लाभ उन पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है, जिनकी आयु 60 साल से अधिक है और जिनकी वार्षिक आय 48,000 रुपये से कम है। इसके अलावा, संस्कृति मंत्रालय 'कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृत्ति और फैलोशिप की योजना' नाम से एक अन्य योजना को भी संचालित करता है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें