होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 05 Apr 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 06, अप्रैल 2022 05 Apr 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 06, अप्रैल 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 06, अप्रैल 2022


प्रश्न 1. प्रवाल भित्तियों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. वे साफ और उथले पानी में पनपते हैं और आम तौर पर 70 मीटर से अधिक उथली गहराई में सबसे अच्छे से विकसित होते हैं।
2. वे एक बफर के रूप में कार्य करते हैं और जल प्रवाह को धीमा करने के साथ-साथ तटीय क्षरण को रोकने में सक्षम हैं।
3. अधिकांश कठोर कोरल पानी के तापमान को पसंद करते हैं जो 73 डिग्री और 84 डिग्री फ़ारेनहाइट (23 डिग्री और 29 डिग्री सेल्सियस) के बीच होता है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

a) 1 और 2
b) 2 और 3
c) 1 और 3
d) उपरोक्त सभी

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • साफ और उथला पानी वह जगह है जहां प्रवाल भित्तियां पनपती हैं, वे आम तौर पर 70 मीटर से अधिक उथली गहराई में सबसे अच्छी तरह विकसित होती हैं।
  • प्रवाल भित्तियाँ तटीय समुदायों को तूफानों और पानी की लहरों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वे एक बफर के रूप में कार्य करते हैं और जल प्रवाह को धीमा करने के साथ-साथ तटीय क्षरण को रोकने में सक्षम हैं।
  • अधिकांश कठोर मूंगे 73° और 84° फ़ारेनहाइट (23° और 29° सेल्सियस) के बीच पानी के तापमान को पसंद करते हैं। हालांकि कुछ तापमान को कम से कम 68°F (20°C) और 90°F (32°C) तक के उच्च तापमान को सहन कर सकते हैं।

प्रश्न 2. भारत में सूक्ष्म वित्त के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. भारत, दुनिया का सबसे बड़ा सूक्ष्म वित्त बाजार है।
2. शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में सूक्ष्म वित्त की पैठ अधिक है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a ) केवल 1
b ) केवल 2
c ) दोनों1 और 2
d ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • भारत के पास विश्व का सबसे बड़ा सूक्ष्म वित्त बाजार है।
  • दुनिया में सबसे बड़ा माइक्रोफाइनेंस बाजार होने कारण दिसंबर 2021 के अंत में ₹2.64 लाख करोड़ के बाजार आकार में भारत का योगदान 33-35 प्रतिशत आसपास है। शहरी क्षेत्र में यह 45 -50 फीसदी तथा ग्रामीण क्षेत्र में इसका योगदान 25% के आस पास है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन सा देश क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी का हिस्सा नहीं है?

1. भारत
2. चीन
3. इंडोनेशिया
4. संयुक्त राज्य अमेरिका
5. ब्रुनेई

नीचे दिए गए विकल्पों में से अपना विकल्प चुनें:

a) केवल 1
b) 1 और 4
c) 2, 4 और 5
d) 1, 3 और 5 

उत्तर: (B)

व्याख्या: क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के बीच एक मुक्त व्यापार समझौता है।

प्रश्न 4. ‘विश्व जनसंख्या स्थिति 2022’ रिपोर्ट के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. यह ‘पापुलेशन एक्शन इंटरनेशनल’ नामक संस्था द्वारा जारी किया गया है।
2. इसके मुताबिक, दुनिया भर में हर साल जितने गर्भ ठहरते हैं, उनमें से लगभग आधे गर्भ अनचाहे होते हैं।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या: बीते 30 मार्च को संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) ने एक ‘विश्व जनसंख्या स्थिति 2022’ नामक रिपोर्ट जारी किया। इस रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में हर साल जितने गर्भ ठहरते हैं, उनमें से लगभग आधे यानि क़रीब 12 करोड़ 10 लाख गर्भ अनचाहे होते हैं। अनचाहे गर्भधारण के मामलों में से लगभग 60% महिलाओं को गर्भपात करवाना पड़ता है। दुखद बात ये है कि गर्भपात के इन कुल मामलों में लगभग 45 प्रतिशत असुरक्षित होते हैं। जच्चा महिलाओं की 5 से 13 प्रतिशत मौतों के लिये ऐसे मामले ही ज़िम्मेदार होते हैं। ध्यान दीजिएगा कि ये स्थिति SDG लक्ष्यों को हासिल करने में एक बड़ी रुकावट है। रिपोर्ट में लैंगिक विषमता और अवरुद्ध विकास के कारण, अनचाहे गर्भ मामलों में ज़्यादा बढ़ोत्तरी होती है। उदाहरण के लिये, दुनिया भर में गर्भ से बचने वाली लगभग 25 करोड़ 70 लाख महिलाएँ, गर्भ निरोध के लिये सुरक्षित व आधुनिक तरीक़े नहीं अपनाती हैं। 25% महिलाएँ ऐसी हैं जिनके गर्भधारण पर उनका खुद का वश नहीं है और वे पुरुषों के अधीन हैं। युद्ध एवं संघर्ष की स्थितियों में अनचाहे गर्भधारण में और वृद्धि हो जाती है।

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से किस संस्थान ने हाल ही में ‘Fast and Secured Transmission of Electronic Records’ (FASTER) नामक एक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है?

A. भारत का सर्वोच्च न्यायालय
B. भारतीय निर्वाचन आयोग
C. भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक
D. संघ लोक सेवा आयोग 

उत्तर: (A)

व्याख्या: हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अदालत के आदेशों को तेजी से और सुरक्षित रूप से सम्बंधित पक्षों तक पहुंचाने के लिए एक सॉफ्टवेयर लॉन्च किया है। इसका नाम है फास्ट एंड सिक्योर्ड ट्रांसमिशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड्स (FASTER)। 'फास्टर' जमानत आदेशों को तेजी से पहुंचाएगा और प्रमाणीकरण के उद्देश्य से इसमें सुप्रीम कोर्ट अधिकारियों के डिजिटल हस्ताक्षर होंगे। संचार ईमेल आईडी धारकों तक ही सीमित है यानि इसे तीसरा पक्ष नहीं देख सकता ... जो गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करता है। दरअसल पहले आरोपियों को जमानत मिल जाने के बाद भी उन्हें न्यायिक आदेशों की कॉपी नहीं मिल पाती थी या उनका वेरिफिकेशन नहीं हो पाता था। इससे उनकी रिहाई में देरी हो जाया करती थी। इसीलिए सीजेआई रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने इसका स्वत: संज्ञान लिया, जिसके बाद 'फास्टर' अस्तित्व में आया है।

प्रश्न 6. हाल ही में सुर्खियों में रहे ‘बामियान बुद्ध’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

A. इनकी प्रतिमाएं आज के अफ़ग़ानिस्तान से होकर गुजरने वाले प्राचीन सिल्क मार्ग पर स्थित हैं।
B. बामियान बुद्ध की प्रतिमाओं को बलुआ पत्थर की चट्टानों को काटकर बनाया गया था।
C. एक समय था जब बामियान बुद्ध की प्रतिमा दुनिया की सबसे छोटी बुद्ध की खड़ी प्रतिमा थी।
D. बामियान बुद्ध यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है।

उत्तर: (C)

व्याख्या: बामियान अफगानिस्तान के मध्य ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हिंदूकुश के ऊँचे पहाड़ों में स्थित है। यहां पर भगवान बुद्ध की कई प्राचीन मूर्तियां थी। बलुआ पत्थर की चट्टानों से काटकर बनी बामियान बुद्ध की ये मूर्तियाँ 5वीं शताब्दी की हैं। एक समय था जब यहाँ दुनिया की सबसे ऊँची बुद्ध की खड़ी प्रतिमा मौजूद थी। 1990 के दशक में जब अफगानिस्तान में तालिबान शासन आया तो उसने इन मूर्तियों को बम से उड़ा दिया। हालांकि कुछ ध्वंसावशेष शेष रह गए, जिनको लेकर हाल ही में तालिबान शासन ने कहा कि वह इन प्राचीन बामियान बुद्ध प्रतिमाओं के संरक्षण का काम करेगा। दरअसल मेस अयनाक जहां कि यह मूर्तियां स्थित है यहां पर भारी मात्रा में तांबे के खनिज उपलब्ध होने के प्रमाण मिले हैं। इसके अलावा, तालिबान भारी आर्थिक समस्या से जूझ रहा है। इसलिए वो इन बौद्ध मूर्तियों के संरक्षण की बात करके चीन को धार्मिक सहिष्णुता का संदेश देना चाहता है। तालिबान को उम्मीद है कि चीनी सरकार यहां पर निवेश करेगी और इन खनिजों के दोहन में उनकी मदद करेगी। ग़ौरतलब है कि साल 2003 में यूनेस्को ने बामियान बुद्धों के अवशेषों को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल कर लिया था।

प्रश्न 7. लिंगायत पंथ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. लिंगायत धर्म के प्रणेता वीर बसवेश्वरा (बासवन्ना) थे, जिन्होंने कल्चुरी शासन के दौरान अपनी सेवा दी थी।
2. लिंगायत धर्म जन्म के स्थान पर कर्म को वरीयता देता है।
3. लिंगायत लोगों में शव को दफनाने की प्रथा है।

उक्त में कौन सा/से कथन सत्य हैं?

A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (D)

व्याख्या: हाल ही में, केंद्रीय गृह मंत्री ने कर्नाटक के तुमकुर के सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री श्री श्री शिव कुमारस्वामी के 115वें जयन्ती समारोह का उद्घाटन किया। बता दें कि शिवकुमार स्वामी तुमकुर में सिद्धगंगा मठ के लिंगायत-वीरशैव आस्था के एक श्रद्धेय द्रष्टा तथा श्री सिद्धगंगा मठ के लिंगायत धार्मिक प्रमुख थे। लिंगायत पंथ के बारे में आपको बताएं तो यह कर्नाटक में शिव की आराधना करने वाले लोगों का एक पंथ है। इसके प्रणेता वीर बासवन्ना थे। इन्हें वीर बासेश्वरा नाम से भी जाना जाता है। इन्होंने ही 12वीं शताब्दी में इस पंथ की नींव रखी थी। इस पंथ ने समाज में हर स्तर पर समानता, लैंगिक न्याय, महिला अधिकार, मूर्ति पूजा और धार्मिक कर्मकांडों/आडंबरों का पुरजोर विरोध किया। इन्होंने कल्याणी चालुक्य अथवा कलचुरी चालुक्य शासन के दौरान प्रशासन में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। राजा विज्जल तृतीय के शासन के दौरान इन्होंने कलचुरियों को अपनी सेवाएं दीं थी। इन्होंने शिव केंद्रित भक्ति आंदोलन को कर्नाटक में नई दिशा दी थी।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें