होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 04 Feb 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 05, फरवरी 2022 04 Feb 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 05, फरवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 05, फरवरी 2022


प्रश्न 1. डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (PIDF) की स्थापना की गई है।

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. PIDF को NPCI द्वारा लॉन्च किया गया है।
2. इसका उद्देश्य महानगरीय शहरों में भुगतान संरचना को बढ़ावा देना है।

उपरोक्त कथनो में कौन सा/ से सत्य है/ हैं ? कूट का प्रयोग कर सही विकल्प का चयन करें ?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 तथा 2 दोनों
d) न तो 1 न 2

उत्तर: (D)

व्याख्या: PIDF की स्थापना RBI द्वारा की गई है। इसका उद्देश्य उत्तर पूर्व क्षेत्र में टियर 3 से टियर 6 शहरों में भुगतान संरचना को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 2. निम्न में से कौन सा संगठन 'लॉजिस्टिक प्रदर्शन सूचकांक' को जारी करता है ?

a) विश्व बैंक
b) विश्व व्यापार संगठन
c) व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र का सम्मेलन
d) विश्व आर्थिक मंच

उत्तर: (A)

व्याख्या: यह विश्व बैंक द्वारा बनाया गया एक इंटरेक्टिव बेंचमार्किंग टूल है, जो देशों को व्यापार लॉजिस्टिक्स पर उनके प्रदर्शन में आने वाली चुनौतियों और अवसरों की पहचान करने में मदद करता है। जिससे वे अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठा सकते हैं।

प्रश्न 3. केंद्रीय बजट 2022-23 में स्वास्थ्य के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. गुणवत्तापूर्ण मानसिक स्वास्थ्य के परामर्श के लिए एक राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
2. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बजटीय आवंटन में पिछले तीन वर्षों से लगातार कमी आई है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों 1 और 2
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • केंद्रीय बजट 2022-23 में मानसिक स्वास्थ्य के परामर्श के लिए राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी I इस प्रकार कथन 1 सत्य हैI
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए बजट आवंटन 2021-22 में 36,576 करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 में 37,000 करोड़ रुपये हो गया । अत: दूसरा कथन असत्य हैI

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से कौन भारत और चीन के बीच विवादित स्थल नहीं है?

(a) डोकलाम
(b) गलवान घाटी
(c) देपसांग मैदान
(d) लिपुलेख पास

उत्तर: (D)

व्याख्या: लिपुलेख दर्रा भारत और नेपाल के बीच मौजूद है। जबकि अन्य तीन स्थान भारत और चीन के बीच विवादित स्थल हैं।

प्रश्न 5. राष्ट्रीय महिला आयोग के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है ?

A. राष्‍ट्रीय महिला आयोग अधिनियम,1990 के तहत 31 जनवरी, 1992 में इसका गठन हुआ था।
B. पहले राष्ट्रीय महिला आयोग का की अध्‍यक्ष श्रीमती जानकी पटनायक थीं।
C. सातवें आयोग का गठन 2014 में किया गया हें जिसकी अध्‍यक्ष सुश्री ललिता कुमारमंगलम हैं।
D. राष्ट्रीय महिला आयोग को सिविल कोर्ट का दर्जा प्राप्त नही है ।

उत्तर: (D)

व्याख्या: 31 जनवरी, 2022 को भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 30वें राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया गया। कार्यक्रम का विषय था : ‘महिलाएं, जो बदलाव लातीं हैं’ ('शी द चेंज मेकर') जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव मनाना है।

राज्य महिला आयोग, राज्य सरकारों के महिला और बाल विकास विभाग, विश्वविद्यालय और कॉलेज के शिक्षण संकाय व छात्र, स्वैच्छिक संगठन, महिला उद्यमी तथा व्यावसायिक संघ इस आयोजन का हिस्सा थे।

ऑप्शन D को छोड़कर प्रश्न में दिए गए सभी विकल्प सही हैं। चूंकि राष्ट्रीय महिला आयोग को सिविल कोर्ट का दर्जा प्राप्त है , अतः विकल्प D गलत है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें