होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 03 Mar 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 04, मार्च 2022 03 Mar 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 04, मार्च 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 04, मार्च 2022


प्रश्न 1. फ्रीडम इन द वर्ल्ड रिपोर्ट निम्नलिखित में से किस संगठन द्वारा प्रकाशित की जाती है?

a) ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल
b) रिपोर्टर विदआउट बॉर्डर
c) फ्रीडम हाउस
d) ग्रीनपीस इंटरनेशनल

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • विश्व में स्वतंत्रता रिपोर्ट राजनीतिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रताओं पर एक वार्षिक वैश्विक रिपोर्ट है, जो प्रत्येक देश और क्षेत्रों के एक चुनिंदा समूह के लिए संख्यात्मक रेटिंग और वर्णनात्मक विवरण प्रदान करता है। 2022 के संस्करण में 1 जनवरी, 2021 से 31 दिसंबर, 2021 तक 195 देशों और 15 क्षेत्रों में होने वाले घटनाक्रमों को शामिल किया गया है।
  • रिपोर्ट को अमेरिका स्थित गैर-लाभकारी संगठन फ्रीडम हाउस द्वारा प्रकाशित किया गया है, जिसे अमेरिकी सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जाता है।

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन सा देश RCEP का हिस्सा नहीं है?

a) ऑस्ट्रेलिया
b) कंबोडिया
c) बांग्लादेश
d) न्यूजीलैंड

उत्तर: (C)

व्याख्या : क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के बीच एक मुक्त व्यापार समझौता है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन सीओपी 26, ग्लासगो में प्रस्तावित पंचमृत रणनीति या 'पंचामृत' का हिस्सा नहीं है/हैं?

1. भारत की गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता 2025 तक 500GW हो जाएगी।
2. भारत 2030 तक अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं का 70% नवीकरणीय ऊर्जा से पूरा करेगा।
3. भारत 2030 तक अपने अनुमानित कार्बन उत्सर्जन में एक अरब टन की कमी करेगा।
4. भारत 2050 तक नेट जीरो हासिल कर लेगा।

कूट का प्रयोग कर सही विकल्प का चयन करें?

a) केवल 1 और 2
b) केवल 3
c) केवल 1, 2 और 4
d) केवल 3 और 4

उत्तर: (C)

व्याख्या: 'पंचामृत' का अर्थ है 'पांच अमृत', इसमें शामिल हैं:

  • भारत की गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता 2030 तक 500 गीगावाट तक पहुंच जाएगी
  • भारत 2030 तक अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं का 50% नवीकरणीय ऊर्जा से पूरा करेगा
  • भारत 2030 तक अपने अनुमानित कार्बन उत्सर्जन में एक अरब टन की कमी करेगा
  • भारत 2030 तक अपनी अर्थव्यवस्था की कार्बन तीव्रता को 45% तक कम कर देगा
  • भारत 2070 तक नेट जीरो लक्ष्य हासिल कर लेगा

प्रश्न 4. आईपीसीसी, (इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. यह 1988 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ (IUCN) द्वारा स्थापित किया गया था।
2. यह मूल शोध का संचालन नहीं करता है और न ही जलवायु परिवर्तन की निगरानी करता है, बल्कि सभी प्रासंगिक प्रकाशित साहित्य की आवधिक, व्यवस्थित समीक्षा करता है।

सही कथनों का चयन कीजिये:

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों सही हैं
d) दोनों गलत हैं

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (आईपीसीसी) जलवायु परिवर्तन से संबंधित विज्ञान का आकलन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र निकाय है।
  • यह 1988 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा स्थापित किया गया था, और बाद में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसका समर्थन किया गया था।
  • यह मूल शोध का संचालन नहीं करता है और न ही जलवायु परिवर्तन की निगरानी करता है, बल्कि सभी प्रासंगिक प्रकाशित साहित्य की आवधिक, व्यवस्थित समीक्षा करता है।

प्रश्न 5. हाल ही में सुर्खियों में रहे SWIFT के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

A. SWIFT का पूरा नाम सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन है।
B. स्विफ्ट एक मैसेजिंग नेटवर्क है, जो कि बैंकों को एक खास तरह के कोड फॉर्म में मैसेज देता है।
C. यह ग्लोबल ट्रांजैक्शंस को मैनेज करने का काम करता है।
D. स्विफ्ट का मुख्यालय स्विट्जरलैंड में है।

उत्तर: (D)

व्याख्या: यूक्रेन संकट के मद्देनज़र अमेरिका और यूरोपीय संघ ने SWIFT से कुछ रूसी बैंकों को काट दिया है। इससे रूस की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। स्विफ्ट यानी सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन एक मैसेजिंग नेटवर्क है, जो कि बैंकों को एक खास तरह के कोड फॉर्म में मैसेज देता है। इससे इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन में होने वाली त्रुटि काफी कम हो जाती है। इस सिस्टम की शुरुआत साल 1977 में हुई थी। इस प्रणाली से 200 से भी अधिक देश जुड़े हुए हैं। स्विफ्ट का मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में है। आज दुनिया भर में 11 हजार से भी ज्यादा बैंक और संस्थान स्विफ्ट बैंकिंग प्रणाली से जुड़े हुए हैं। इसी कारण इसे ग्लोबल ट्रांजैक्शन का व्हाट्सएप कहा जाता है। जैसे आपको यहाँ से कनाडा पैसा भेजना हो तो इस इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन को मैनेज करने का काम स्विफ्ट बैंकिंग प्रणाली करती है।

प्रश्न 6. 15वीं शताब्दी के संत श्रीमंत शंकरदेव के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. यह कर्नाटक और केरल क्षेत्र से संबंधित थे।
2. शंकरदेव ने ‘एका-शरणा-नाम-धरमा’ नामक भक्ति के एक रूप का प्रचार किया था।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या: बीते 27 फरवरी, को असम सरकार ने उन स्थानों पर ‘नामघर’ यानी वैष्णव मठ स्थापित करने का फैसला लिया, जहां 15वीं शताब्दी के संत और समाज सुधारक श्रीमंत शंकरदेव ने बत्रादव (जो कि असम में है) से कूचबिहार (जो कि पश्चिम बंगाल में है) की यात्रा के दौरान कम से कम एक रात बिताई थी। बता दें कि श्रीमन्त शंकरदेव असमिया भाषा के बेहद ही प्रसिद्ध कवि, नाटककार, गायक, नर्तक, समाज संगठक और समाज सुधारक थे। शंकरदेव ने, ‘एका-शरणा-नाम-धरमा’ नामक भक्ति के एक रूप का प्रचार किया था और समानता तथा भाईचारे के आधार पर, जातिगत मतभेदों, रूढ़िवादी एवं ब्राह्मणवादी रिवाजों और बलि प्रथाओं से मुक्त समाज को प्रोत्साहित किया। उनकी शिक्षाएं देव (भगवान), नाम (प्रार्थना), भक्त और गुरु - इन चार घटकों पर आधारित थीं।

प्रश्न 7. भारत का पहला ई-कचरा इको-पार्क कहां स्थापित होने वाला है?

A. दिल्ली
B. इंदौर
C. बेंगलुरु
D. चंडीगढ़

उत्तर: (A)

व्याख्या: कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे कि मोबाइल फोन, टी.वी., फ्रिज, कंप्यूटर या इससे संबंधित अन्य उपकरण/पुर्जे जब खराब हो जाते हैं या इस्तेमाल करने योग्य नहीं रह जाते तो यही ई-कचरा कहलाता है। दुनिया भर में इलेक्ट्रॉनिक कचरे के बढ़ने की सबसे बड़ी वजह इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की तेजी से बढ़ती खपत है। इस बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक कचरे का बुरा असर न केवल पर्यावरण पर, बल्कि हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। अकेले दिल्ली में हर साल 2 लाख टन ई-कचरा पैदा होता है। हालांकि, इसे वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीके से हैंडल नहीं किया जा रहा है। इससे आग लगने जैसी कई जानलेवा घटनाएं हो चुकी हैं, जो दिल्ली के निवासियों और कूड़ा उठाने वालों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। इसी समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने अपने यहां भारत का पहला इलेक्ट्रॉनिक-वेस्ट इको-फ्रेंडली पार्क स्थापित करने का फैसला लिया है। इस पार्क में कचरे का निस्तारण, पुनर्चक्रण और पुन: निर्माण सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें