होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 03 Feb 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 04, फरवरी 2022 03 Feb 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 04, फरवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 04, फरवरी 2022


प्रश्न 1. भारत में रक्षा निर्माण के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. पिछले पांच वर्षों में कुल रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़ रही है।
2. 2016-20 के दौरान वैश्विक हथियारों के निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 10% थी, जिससे देश प्रमुख हथियारों का दुनिया का छठा सबसे बड़ा निर्यातक बन गया।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? कूट का प्रयोग कर सही विकल्प का चयन करें ?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों1 और 2
d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • कुल रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी 2016-17 में 19% से बढ़कर 2018-19 में 22% हो गई है।
  • सिपरी के अनुसार, 2016-20 के दौरान वैश्विक हथियारों के निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 0.2% थी, जिससे भारत शस्त्र निर्यात में विश्व का 24वां सबसे बड़ा निर्यातक बन गया।

प्रश्न 2. पीएम फसल बीमा योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. यह योजना सभी किसानों के लिए अधिसूचित फसलों के लिए अनिवार्य थी।
2. सभी अधिसूचित फसलों के लिए किसानों द्वारा भुगतान किया जाने वाला निर्धारित प्रीमियम 5% है।
3. यह फसल की विफलता के खिलाफ एक व्यापक बीमा कवर प्रदान करता है जिससे किसानों की आय को स्थिर करने में मदद मिलती है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं? कूट का प्रयोग कर सही विकल्प का चयन करें ?

a) केवल 1 और 2
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3
d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) योजना भारत में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा 2016 में खरीफ सीजन से आरंभ की गई थी।
  • यह फसल के ख़राब होने पर एक व्यापक बीमा कवर प्रदान करता है जिससे किसानों की आय को स्थिर करने में सहायता मिलती है।
  • यह सभी खाद्य और तिलहन फसलें और वार्षिक वाणिज्यिक/बागवानी फसलों को कवर करता है ।
  • किसानों द्वारा निर्धारित प्रीमियम भुगतान सभी खरीफ फसलों के लिए 2% और सभी रबी फसलों के लिए 1.5% है। वार्षिक वाणिज्यिक और बागवानी फसलों के लिए प्रीमियम 5% रखा गया है।
  • 2020 के खरीफ सीजन से इस योजना को स्वैच्छिक बना दिया गया है तथा किसानों को यह विकल्प दिया गया कि वे यदि चाहें तो सम्बंधित बैंक को एक लिखित अनुरोध प्रस्तुत करके फसल बीमा से बाहर निकल सकते हैं।

प्रश्न 3. मत्स्य पालन क्षेत्र के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. बजट आवंटन में 2021-22 की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई है।
2. मत्स्य क्षेत्र 2014-15 से 10.87% की दो अंको वाली प्रभावशाली औसत वार्षिक वृद्धि दर्ज कर रहा है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों 1 और 2
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (C)

प्रश्न 4. ग्राफीन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. ग्राफीन एक हेक्सागोनल (हनीकॉम्ब) जाली में पैक 3-डी कार्बन की एक एकल परत है।
2. भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ग्राफीन उत्पादक देश है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों 1 और 2
d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • ग्राफीन कार्बन का एक अपरूप है जिसमें दो-आयामी हनीकोम्ब जालीनुमा नैनोस्ट्रक्चर में व्यवस्थित परमाणुओं की एकल परत होती है। इस प्रकार कथन 1 असत्य है।
  • दूसरा कथन असत्य है क्योंकि ग्राफीन के निर्माण में चीन के बाद अमेरिका का दूसरा स्थान हैI भारत ग्राफीन उत्पादन में 4% वैश्विक भागीदारी के साथ छठवे स्थान पर है।

प्रश्न 5. राष्ट्रपति के अभिभाषण के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. प्रत्येक आम चुनाव के बाद पहले सत्र की शुरुआत होने पर, जब निचले सदन की पहली बार बैठक होगी, राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा और लोकसभा, दोनों को संबोधित किया जाता है।
2. प्रत्येक वर्ष के प्रत्येक सत्र की शुरुआत में भी राष्ट्रपति द्वारा दोनों सदनों को संबोधित किया जाता है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: हाल ही में बजट सत्र के शुरुआत के पहले दिन राष्ट्रपति ने अपना अभिभाषण प्रस्तुत किया। राष्ट्रपति का अभिभाषण अहम इसलिए होता है कि इस अभिभाषण का पाठ केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा तैयार किया जाता है। प्रत्येक आम चुनाव के बाद पहले सत्र की शुरुआत होने पर, जब राष्ट्रपति अपना अभिभाषण देते हैं तो इसमें सरकार की नीतिगत प्राथमिकताओं और आने वाले पांच साल की योजनाओं का अनिवार्य रूप से उल्लेख होता है। अभिभाषण सरकार के एजेंडा और दिशा का व्यापक फ्रेमवर्क प्रदान करता है। संविधान के अनुच्छेद 87 में ऐसी दो स्थितियों का उल्लेख किया गया है जब राष्ट्रपति द्वारा विशेष रूप से संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया जाता है। पहला - प्रत्येक आम चुनाव के बाद पहले सत्र की शुरुआत होने पर, जब निचले सदन की पहली बार बैठक होगी, राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा और लोकसभा, दोनों को संबोधित किया जाता है। दूसरा - प्रत्येक वर्ष के पहले सत्र की शुरुआत में भी राष्ट्रपति द्वारा दोनों सदनों को संबोधित किया जाता है। पहले ऐसी व्यवस्था थी कि प्रत्येक सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति अपना अभिभाषण प्रस्तुत करेंगे, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर दिया गया था।

प्रश्न 6: हाल ही में समाचार पत्रों की सुर्खियों में रहे ‘धन्यवाद प्रस्ताव’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. संविधान के अनुच्छेद 82(2) के तहत संसद के दोनों सदन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करके धन्यवाद प्रस्ताव पारित करते हैं।
2. अगर धन्यवाद प्रस्ताव संसद से पारित नहीं हो पाता है तो इससे सरकार गिर जाती है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या: दरअसल यह प्रश्न ऊपर वाले प्रश्न से ही संबंधित है। आपको बता दें कि संविधान के अनुच्छेद 82(2) के तहत संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करके धन्यवाद प्रस्ताव को पास करने की परंपरा रही है। लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव का पारित होना सरकार की नीतियों के प्रति सहमति माना जाता है। अगर सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पारित नहीं हो पाता है तो सरकार गिर जाती है।

प्रश्न 7: हाल ही में किसे ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर, 2021’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

A. नीरज चोपड़ा
B. हिमा दास
C. दलीप सिंह
D. पी.आर. श्रीजेश

उत्तर: (D)

व्याख्या: हाल ही में भारतीय हॉकी गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश को ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर, 2021’ पुरस्कार प्रदान किया गया। ये पुरस्कार पाने वाले वे दूसरे भारतीय और साथ ही दूसरे हॉकी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले साल 2019 में भारत की महिला कप्तान रानी ने ये पुरस्कार जीता था। आपको बता दें कि पी.आर. श्रीजेश इस बार टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के सदस्य रहे थे।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें