होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 02 Jan 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 03, जनवरी 2022 02 Jan 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 03, जनवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 03, जनवरी 2022


प्रश्न 1: हाल ही में किसे भारत का नया उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है?

A. पंकज सरन
B. विक्रम मिसरी
C. तेजपाल भाटिया
D. ए. ओ. ह्यूम

उत्तर: (B)

व्याख्या : विक्रम मिसरी को भारत का अगला उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार या डिप्टी NSA बनाया गया है। वे पंकज सरन की जगह लेंगे जो 31 दिसंबर तक इस पद बने रहेंगे। विक्रम तीन साल तक चीन में भारतीय राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ग़ौरतलब है कि वे उस वक़्त चीन के राजदूत रह चुके हैं जब भारत और चीन के आपसी संबंध बेहद नाज़ुक दौर में थे। उस समय भारत और चीन के बीच लद्दाख़ में नियंत्रण रेखा पर 19 महीनों तक गतिरोध बना हुआ था। अभी भी कुछ जगहों पर चीन और भारत के बीच तनाव कम करने के लिए बातचीत चल रही है।

प्रश्न 2: ‘साइके मिशन’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

A. इस मिशन के जरिए ‘साइके’ नामक क्षुद्रग्रह के बारे में पता लगाया जाएगा।
B. इस मिशन को अगस्त 2022 में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा लांच किया जाएगा।
C. ‘साइके’ नामक क्षुद्रग्रह पर बेहद कीमती धातुओं के मौजूद होने का अंदेशा है।
D. इतालवी खगोलशास्त्री एनीबेल डी गैस्पारिस ने 1852 में 16वें क्षुद्रग्रह के रूप में ‘साइके’ की खोज की थी।

उत्तर: (B)

व्याख्या: सौरमंडल का ‘16 साइकी’ नाम का एक ऐस्टरॉइड यानि क्षुद्रग्रह अक्सर चर्चा में रहता है। इतालवी खगोलशास्त्री एनीबेल डी गैस्पारिस ने 1852 में 16वें क्षुद्रग्रह के रूप में इसकी खोज की थी। यह अद्भुत ऐस्टरॉइड मंगल और बृहस्पति ग्रह के बीच में मुख्य ऐस्टरॉइड बेल्ट में स्थित है। वैज्ञानिकों ने ऑप्टिकल टेलीस्कोप और पृथ्वी पर मौजूद शक्तिशाली रडार से पता लगाया है कि इस ऐस्टरॉइड पर बेहद कीमती धातुएं मौजूद हैं। इसी बात की पुख्ता जांच के लिए नासा ने घोषणा की है कि वे अगस्त 2022 में एक ‘साइके मिशन’ लॉन्च करेंगे जो 2026 में इस क्षुद्रग्रह पर पहुंचेगा। साइकी मिशन के तहत एक अंतरिक्षयान, धातु संपन्न इस खगोलीय पिंड का चक्कर लगाएगा और इसकी संरचना की जांच करेगा। मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि इस खोज के नतीजों को अन्य डेटा के साथ मिलाकर ये पता लगाया जा सकता है कि सौर प्रणाली का निर्माण और विकास कैसे हुआ।

प्रश्न 3: विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. इस कानून को विदेशी फ़ंडिंग की निगरानी के लिए बनाया गया था।
2. यह विदेशी दान लेने वाले सभी संगठनों, समूहों और गैर-सरकारी संस्थाओं पर लागू होता है।
3. इसके दायरे में आने वाले संस्थाओं को एफसीआरए के तहत पंजीकरण करवाना जरूरी होता है।

A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (D)

व्याख्या : साल 1976 में केंद्र सरकार द्वारा विदेशी फ़ंडिंग की निगरानी के लिए विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम यानी FCRA क़ानून बनाया गया था। साल 2010 में इसमें कुछ संशोधन किया गया। साल 2015 में गृह मंत्रालय ने इससे जुड़े कुछ नए नियम जारी किए। सितंबर 2020 में भारत सरकार ने इसमें फिर से कुछ संशोधन करते हुए FCRA कानून को और कड़ा कर दिया। इस क़ानून की धारा 5 के मुताबिक केंद्र सरकार किसी भी एनजीओ को राजनीतिक प्रकृति का घोषित कर सकती है और उसे विदेशों से मिलने वाले दान अथवा चंदे को इस्तेमाल करने से रोक सकती है। कभी-कभी विदेशी योगदान से संचालित कुछ संस्थाएं विदेशी राष्ट्रों के इशारे पर भारत में नीतियों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं। ऐसी स्थिति में, विदेशों से मिलने वाले चंदे/दान को रेगुलेट करना जरूरी हो जाता है। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं कि सारी संस्थाएं ही ऐसा करती हों। हाल ही में मदर टेरेसा की संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी के लाइसेंस को रेन्यू करने से मना करने के कारण ये क़ानून चर्चा में है।

प्रश्न 4: ‘स्वच्छ आइकॉनिक प्लेसेज़’ पहल के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य हैं?

1. हाल ही में उत्तर प्रदेश के दो नए स्थानों - आगरा फोर्ट और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर - को इस सूची में शामिल किया गया है।
2. यह पहल कला एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: स्वच्छ भारत मिशन के तहत पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने स्वच्छ आइकॉनिक प्लेसेज़ की एक पहल शुरू की थी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश के अब तक 100 स्थानों को आईकॉनिक प्लेसस के रूप में चुना गया है। इसकी लेटेस्ट अपडेट लिस्ट में यूपी के दो नए स्थानों को जगह मिली है। इनमें पहला आगरा का आगरा फोर्ट और दूसरा वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर। देश भर में स्वच्छ आइकॉनिक प्लेसेज़ घोषित करने का उद्देश्य इन स्थलों और उनके आस-पास स्वच्छता और सफाई के मानकों में सुधार लाना और यहां पहुंचने वाले घरेलू और विदेशी पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं और अनुभव प्रदान करना है।

प्रश्न 5: ‘नार्को कोआर्डिनेशन सेंटर’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. ये स्वापक नियंत्रण ब्युरो के तहत काम करता है।
2. इसका गठन मादक पदार्थों से जुड़े कानूनों का पालन कराने वाली एजेंसी के तौर पर किया गया है।
3. हाल ही में इसकी तीसरी शीर्ष स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।

A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (C)

व्याख्या: बीते 27 दिसंबर को नार्को कोआर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की तीसरी शीर्ष स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। बैठक में ड्रग-तस्करी से जुड़े मुद्दों और उनके समाधान पर चर्चा हुई। बता दें कि नार्को कोआर्डिनेशन सेंटर महानिदेशालय, स्वापक नियंत्रण ब्युरो के तहत काम करता है। इसका गठन मादक पदार्थों से जुड़े कानूनों का पालन कराने वाली एजेंसियों और अन्य हितधारकों के बीच प्रभावी समन्वय के मंच के तौर पर किया गया है। इसमें नशीली दवाओं की तस्करी से संबंधित मुद्दों और रोकथाम पर चर्चा की जाती है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें