होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 02 Feb 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 03, फरवरी 2022 02 Feb 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 03, फरवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 03, फरवरी 2022


प्रश्न 1. श्रम बल सर्वेक्षण के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. इसे वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है।
2. यह सालाना' सामान्य स्थिति' और वर्तमान साप्ताहिक स्थिति दोनों में रोजगार और बेरोजगारी संकेतकों का अनुमान लगाता है।
3. शहरी क्षेत्रों के लिए कम समय अंतराल में रोजगार और बेरोजगारी संकेतकों का भी अनुमान लगाता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

a) केवल 1
b) केवल 1 और 2
c) केवल 2 और 3
d) 1, 2 और 3

उत्तर: (C)

व्याख्या:

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने अप्रैल 2017 में पीएलएफएस लॉन्च किया।

  • पीएलएफएस के दो मुख्य उद्देश्य है :-
  • करंट वीकली स्टेटस' (सी.डब्ल्यू.एस) में शहरी क्षेत्रों के लिए तीन महीने के कम समय अंतराल में प्रमुख रोजगार और बेरोजगारी संकेतकों का अनुमान लगाने के लिए।
  • ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सालाना' सामान्य स्थिति’ और सी.डब्ल्यू.एस दोनों में रोजगार और बेरोजगारी संकेतकों का अनुमान लगाने के लिए।

प्रश्न 2. एनके सिंह के नेतृत्व वाली एफआरबीएम समिति की रिपोर्ट के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. इसने वित्त वर्ष 2026 तक 4.5 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल करने की अनुशंसा की।
2. इसने वित्त वर्ष 2023 तक सामान्य सरकारी ऋण को सकल घरेलू उत्पाद के 60% तक लाने का भी सुझाव दिया था।
3. रिपोर्ट ने राजकोषीय घाटे के साथ-साथ कर्ज को राजकोषीय प्रबंधन सिद्धांतों के केंद्र में रखा।

उपरोक्त कथनो में कौन सा/से सत्य है/हैं ? कूट का प्रयोग कर सही विकल्प का चयन करें ?

a) केवल 1
b) केवल 2 और 3
c) केवल 3
d) इनमे से कोई भी नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • एफआरबीएम पैनल की अनुशंसा के आधार पर सरकार को वित्त वर्ष 2018 से तीन क्रमिक वर्षो तक राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 3% तक कम करते हुए इसे 2023 तक जीडीपी के 2.5% तक लाना था। इसके साथ एफआरबीएम पैनल ने राज्यों को भी वित्तीय अनुशासन के पालन के लिए कहा था। परन्तु महामारी के कारण राजकोषीय लक्ष्य में परिवर्तन करना पड़ा।
  • एफआरबीएम पैनल ने वित्त वर्ष 2023 तक सामान्य सरकारी ऋण (केंद्र और राज्यों दोनों) के लिए सकल घरेलू उत्पाद के 60% की सीमा का भी सुझाव दिया था तथा यह कहा था कि इस समग्र सीमा के भीतर, केंद्र के लिए 40% और राज्यों के लिए 20% की सीमा निर्धारित की जानी चाहिए।
  • ध्यातव्य है कि केंद्र का ऋण-से-जीडीपी अनुपात वित्त वर्ष 2017 के 49.4% से वित्त वर्ष 2021 में बढ़कर 58.8% हो गया है। राज्यों के लिए ऋण-जीडीपी अनुपात 30.8% के स्तर तक पहुंच गया था।
  • एफआरबीएम रिपोर्ट ने राजकोषीय घाटे के साथ-साथ ऋण लेने की प्रथाओं को भी राजकोषीय प्रबंधन सिद्धांतों के केंद्र में रखा है।

प्रश्न 3. ग्रीन बॉन्ड के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. SBI भारत में ग्रीन बॉन्ड फाइनेंसिंग और जारी करने वाले बाजार को नियंत्रित करता है।
2. पर्यावरण परियोजना के वित्तपोषण के लिए दीर्घकालिक संसाधनों को बढ़ाने के उद्देश्य से 5 बिलियन रुपये जुटाने के लिए 2020 में यस बैंक लिमिटेड द्वारा भारत का पहला ग्रीन बॉन्ड लॉन्च किया गया था।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही नहीं है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या :

  • सेबी भारत में हरित बांड के वित्तपोषण और जारी करने को नियंत्रित करता है। मई 2017 में, सेबी ने प्रकटीकरण आवश्यकताओं को निर्दिष्ट करते हुए ग्रीन बांड जारी करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
  • भारत का पहला हरित बांड यस बैंक लिमिटेड द्वारा 2015 में शुरू किया गया था ताकि पर्यावरण परियोजना के वित्तपोषण के लिए दीर्घकालिक संसाधनों को बढ़ाने के लिए 5 बिलियन रुपये जुटाए जा सकें।

प्रश्न 4. हाल ही में लॉन्च किया गया वेबपोर्टल "देश (DESH ) स्टैक ई-पोर्टल" निम्नलिखित में से किससे संबंधित है :

a) एकल पोर्टल पर सभी सांस्कृतिक गतिविधि डेटा एकत्र करना।
b) ऑनलाइन प्रशिक्षण के माध्यम से नागरिकों को कुशल बनाना।
c) माध्यमिक उच्च शिक्षा उद्देश्यों के लिए समर्पित एक पोर्टल।
d) एकल पोर्टल पर ढांचागत गतिविधियों का अभिसरण।

उत्तर: (B)

व्याख्या: सरकार ऑनलाइन प्रशिक्षण के माध्यम से नागरिकों के स्किल तथा अपस्किल (कौशल संवर्धन) के लिए एक ई-पोर्टल शुरू कर रही है। इस पोर्टल में प्रासंगिक नौकरियों और उद्यमशीलता के अवसरों को खोजने के लिए एपीआई-आधारित विश्वसनीय कौशल क्रेडेंशियल, भुगतान तथा एडिशनल सर्च लेयर्स की सुविधा है।

प्रश्न 5. भारत और बहरीन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. भारत और बहरीन 2021-22 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की स्वर्ण जयंती मना रहे हैं।
2. बहरीन की कुल 1.4 मिलियन जनसंख्या में एक तिहाई आबादी भारतीय प्रवासियों की है ।

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य है /हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या: भारतीय प्रधानमंत्री ने 1 फरवरी को बहरीन साम्राज्य के क्राउन प्रिंस एवं प्रधानमंत्री महामहिम शाही प्रिंस सलमान बिन हमद अल खलीफा के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। भारत और बहरीन 2021-22 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की स्वर्ण जयंती मना रहे हैं। दोनों नेताओं ने भारत और बहरीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि इस संबंध ने राजनीतिक, व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और लोगों के बीच पारस्परिक संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति की है।

बहरीन की कुल आबादी 1.4 मिलियन है जिसमें भारतीय डायस्पोरा की संख्या 3.5 लाख है जो बहरीन की कुल आबादी का एक तिहाई है। इसमें 2 लाख केरल से , 50 हज़ार तमिलनाडु से , 40 हज़ार आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से , 25 हज़ार कर्नाटक से और शेष पंजाब , राजस्थान , महाराष्ट्र, गोआ , गुजरात और उत्तरप्रदेश से हैं।

प्रश्न 6. भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. 1 फरवरी, 2022 को भारतीय तटरक्षक बल का 48वां स्थापना दिवस मनाया गया।
2. भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना वर्ष 1978 में हुआ था ।

उपरोक्त में से कौन सा / से कथन सत्य हैं ?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (B)

व्याख्या: अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन चीफ (सीआईएनसीएएन) ने 01 फरवरी, 2022 को भारतीय तटरक्षक बल के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर तटरक्षक टुकड़ी को बधाई दी। 1978 में केवल 7 जमीनी प्लेटफार्मों के साथ एक मामूली शुरुआत से तटरक्षक बल कई जहाजों व बड़ी संख्या में विमानों के साथ अपनी श्रेणी में एक अजेय बल के रूप में विकसित हो चुकी है।

अंडमान और निकोबार कमान के तहत तटरक्षक बल ने परिचालन उत्कृष्टता और गुणवत्ता पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। इसका प्रदर्शन 836 द्वीपों में 1962 किलोमीटर के समुद्र तट पर नौसेना के साथ सतर्कता बनाए रखने में बेहतर रहा है।

इसने नौ लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में प्रभावशाली खोज व बचाव के अलावा छह लाख वर्ग किलोमीटर के अंडमान और निकोबार द्वीप विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में सुरक्षा प्रदान करके राष्ट्रीय हितों की रक्षा की है।पिछले एक साल में एएनसी में तटरक्षक बल ने समुद्र में 109 लोगों की जिंदगी बचाई है।

प्रश्न 7. वर्ष 2022 के बजट में डिजिटल करेंसी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. बजट में केन्‍द्रीय बैंक डिजिटल करेंसी ‘डिजिटल रुपी’ लागू करने की घोषणा की गई है।
2. अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों द्वारा 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां गठित की जाएंगी।

उपरोक्त में से कौन सा कथन सत्य हैं ?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या: केन्‍द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केन्‍द्रीय बजट 2022-23 पेश करते हुए डिजिटल रुपी लागू करने की घोषणा की है , जिसे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 2022-23 से आरंभ किया जाएगा। वित्‍त मंत्री ने कहा कि केन्‍द्रीय बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था को व्‍यापक रूप से बढ़ावा देगी। वित्‍त मंत्री ने कहा कि डिजिटल करेंसी से एक और अधिक दक्ष तथा सस्‍ती करेंसी प्रबंधन व्‍यवस्‍था देखने में आएगी। डिजिटल करेंसी ब्‍लॉक चेन तथा अन्‍य प्रौद्योगिकियों का उपयोग करेगी।

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों द्वारा 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां गठित की जाएंगी।

1.5 लाख डाक घरों को 2022 में शतप्रतिशत कोर बैंकिंग प्रणाली में लाया जाएगा। डिजिटल भुगतान परितंत्र के लिए वित्‍तीय सहायता जारी रहेगी।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें