होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 01 Apr 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 02, अप्रैल 2022 01 Apr 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 02, अप्रैल 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 02, अप्रैल 2022


प्रश्न 1. निम्न में से कौन सा संगठन 'सस्टेनिंग ग्लोबल वैल्यू चेन्स' रिपोर्ट जारी करता है?

a) विश्व व्यापार संगठन
b) विश्व बैंक
c) एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक
d) अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन

उत्तर: (C)

व्याख्या: एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक की एक नई रिपोर्ट में भारत के लिए जीवीसी के साथ बेहतर एकीकरण के लिए वैश्विक मूल्य श्रृंखला (जीवीसी) को बनाए रखने के सम्भावनाओं पर चर्चा की गई है।

प्रश्न 2. 5G प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों के रूप में निम्नलिखित पर विचार करें :

1. एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग
2. संवर्धित और आभासी वास्तविकता
3. इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT)
4. स्वायत्त वाहन

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1,2 और 3
b) केवल 2,3 और 4
c) केवल 1,3 और 4
d) ये सभी

उत्तर: (C)

प्रश्न 3. चंबल नदी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. चंबल नदी उत्तरी भारत में स्थित है और तीन भारतीय राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होकर बहती है।
2. चंबल की मुख्य सहायक नदियों में बाईं ओर बनास और मेज और दाईं ओर पार्बती, काली सिंध और शिप्रा नदियां शामिल हैं।
3. यह पुरानी विंध्य श्रेणी में निकलती है और उत्तरपूर्वी दिशा में बहती है।
4. यह यमुना नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

a) 1 और 2
b) 2 और 3
c) 1,2 और 4
d) उपरोक्त सभी

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • चंबल नदी उत्तरी भारत में स्थित है और तीन भारतीय राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से होकर बहती है। चंबल राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा का भी हिस्सा है।
  • यह लगभग 885 किमी (550 मील) लम्बी है तथा यह पुरानी विंध्य श्रेणी से निकलती है तथा उत्तरपूर्वी दिशा में बहती है।
  • यह यमुना नदी की दूसरी सबसे बड़ी है, जो गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है।

प्रश्न 4. हाल ही में गिल्बर्ट एफ. हौंगबो को निम्नलिखित में से किस संगठन का महानिदेशक चुना गया है?

A. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन
B. विश्व बैंक
C. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
D. अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन

उत्तर: (A)

व्याख्या: हाल ही में गिल्बर्ट एफ. हौंगबो को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का 11वां महानिदेशक चुना गया है। ग़ौरतलब है कि इस पद पर चुने जाने वाले वे पहले अफ्रीकी हैं और वे टोगो के पूर्व प्रधान मंत्री भी रह चुके हैं। ILO के महानिदेशक के तौर पर हौंगबो अक्टूबर 2022 में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। आपको बता दें कि ILO संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है, जिसकी स्थापना अक्टूबर 1919 में हुई थी। इसका काम अंतर्राष्ट्रीय श्रम मानकों की स्थापना के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक न्याय को आगे बढ़ाना है। 187 सदस्य देशों वाले इस संगठन के दुनिया भर में 40 क्षेत्रीय कार्यालय हैं। इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है।

प्रश्न 5. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे मिकिर पहाड़ियों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

A. मिकिर पहाड़ियाँ असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के दक्षिण में स्थित पहाड़ियों का एक समूह है।
B. ये कार्बी आंगलोंग पठार का हिस्सा है जो असम का सबसे पुराना स्थलाकृति है।
C. इनमें से सबसे ऊँची चोटी फौंगपुई है।
D. इन पहाड़ियों में 'मिकिर' जनजाति के लोग रहते हैं।

उत्तर: (C)

व्याख्या: असम और मेघालय के बीच 50 साल से जारी सीमा विवाद अब काफी हद तक सुलझ गया है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बीते 29 मार्च को सीमा विवाद को सुलझाने वाले समझौते पर हस्ताक्षर किया है। दरअसल असम पुनर्गठन अधिनियम 1971 के मुताबिक़ साल 1972 में मेघालय को असम से अलग करके एक नए राज्य के तौर पर बनाया गया। ये दोनों राज्य आपस में 884.9 किलोमीटर की सीमा साझा करते हैं। इसमें 12 इलाक़े ऐसे हैं जिनको लेकर इन दोनों राज्यों के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों राज्यों के बीच विवाद की सबसे बड़ी वजह असम के कामरूप जिले की सीमा से लगा लंगपीह जिला है। दरअसल पहले लंगपीह असम के कामरूप जिले का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन आजादी के बाद यह गारो हिल्स और मेघालय में शामिल कर दिया गया, जबकि असम इसे अपनी मिकिर पहाड़ियों का हिस्सा मानता रहा है। बता दें कि मिकिर पहाड़ियाँ असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के दक्षिण में स्थित पहाड़ियों का एक समूह है। ये कार्बी आंगलोंग पठार का हिस्सा है जो असम का सबसे पुराना स्थलाकृति है। इनमें से सबसे ऊँची चोटी डंबुचको है। वैसे तो इसका ज़्यादातर हिस्सा असम में फैला हुआ है, लेकिन इसका कुछ हिस्सा मेघालय के उत्तर-पूर्वी भाग में भी विस्तृत है। इन पहाड़ियों में 'मिकिर' जनजाति के लोग रहते हैं।

प्रश्न 6. ‘ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. यह एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट है।
2. लंबाई के हिसाब से यह चीन की ग्रेट वाल ऑफ़ चाइना के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर आती है।
3. इसका निर्माण राणा सांगा द्वारा 15वीं शताब्दी में करवाया गया था।

उक्त में कौन सा अथवा कौन से कथन सत्य हैं?

A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या: राजस्थान के कुंभलगढ़ में एक 36 किलोमीटर लंबी दीवार मौजूद है जिसे ‘ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया’ कहा जाता है। ये एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट है और चीन की ‘ग्रेट वाल ऑफ चाइना’ के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर आती है। इसका निर्माण महाराणा कुम्भा ने 15वीं शताब्दी में करवाया था। इस दीवार की चौड़ाई 15 से 25 फीट है। दरअसल बीते 30 मार्च को राजस्थान ने अपने स्थापना दिवस को ‘राजस्थान दिवस’ के रूप में मनाया। तो इसकी वजह से हमने राजस्थान से सम्बंधित एक सरप्राइजिंग प्रश्न शामिल कर लिया। कभी-कभी UPSC भी ऐसा करती है .... इसलिए आपको ऐसे ही सरप्राइजिंग प्रश्नों के लिए तैयार रहना चाहिए।

प्रश्न 7. भारतीय स्वाधीनता संग्राम के दौरान ‘इंडियन होम रूल सोसायटी’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा कथन असत्य है?

A. इसकी स्थापना 18 फरवरी 1905 को लंदन में की गई थी।
B. श्यामजी कृष्ण वर्मा इसके संस्थापक सदस्य थे।
C. इसका उद्देश्य भारत में स्व-शासन की स्थापना करना और ब्रिटेन में इसके लिए समर्थन हासिल करना था।
D. इस संगठन की सदस्यता भारतीय और ब्रिटिश दोनों ले सकते थे।

उत्तर: (D)

व्याख्या: लंदन स्थित भारतीय संगठन इंडियन होम रूल सोसायटी का गठन 18 फ़रवरी 1905 को किया गया था। इसके संस्थापक सदस्य श्यामजी कृष्ण वर्मा थे। उन्होने ब्रिटेन में भीकाजी कामा, दादा भाई नारोजी और सरदार सिंह जी रावजी और एस आर राणा जैसे प्रमुख राष्ट्रवादियों के सहयोग से यह संगठन तैयार किया गया था। इसका उद्देश्य भारत में स्व-शासन की स्थापना करना और ब्रिटेन में इसके लिए समर्थन हासिल करना था। इस संगठन के सदस्य केवल भारतीय ही हो सकते थे। लंदन में युवा भारतीय छात्रों का इस सोसायटी को अपार समर्थन मिला और यह भारत में क्रान्तिकारी आंदोलनों के सम्पर्क में भी रहा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मार्च, 2022 को श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म 4 अक्तूबर, 1857 को गुजरात के कच्छ ज़िले के मांडवी शहर में हुआ था। वे बाल गंगाधर तिलक, स्वामी दयानंद सरस्वती और हर्बर्ट स्पेंसर से प्रेरित थे। उन्होंने लंदन में इंडियन होम रूल सोसाइटी, इंडिया हाउस और द इंडियन सोशियोलॉजिस्ट जैसे संगठनों की स्थापना की थी। साल 2003 में श्यामजी कृष्ण वर्मा की अस्थियां स्विटजरलैंड से भारत लाई गईं थीं।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें