होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 28 Feb 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 01, मार्च 2022 28 Feb 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 01, मार्च 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 01, मार्च 2022


प्रश्न 1. भूस्थिर परिचालन पर्यावरण उपग्रह (GOES) किस संगठन द्वारा संचालित किया जाता है?

(a) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
(b) राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन
(c) यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी
(d) भारत मौसम विज्ञान विभाग

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • भूस्थिर परिचालन पर्यावरण उपग्रह (GOES), संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन (NOAA) के राष्ट्रीय पर्यावरण उपग्रह, डेटा और सूचना सेवा प्रभाग द्वारा संचालित होता है ।
  • यह मौसम पूर्वानुमान, गंभीर तूफान ट्रैकिंग और मौसम विज्ञान अनुसंधान में सहायता करता है। अंतरिक्ष यान और सिस्टम के पृथ्वी-आधारित भाग, पर्यावरणीय डेटा एकत्रित करने के लिए एक साथ काम करते हैं।

प्रश्न 2. केन-बेतवा लिंक परियोजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. बजट 2022-23 में केन-बेतवा लिंक परियोजना को पूरा करने के लिए 4000 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि आवंटित की गई है।
2. केन-बेतवा लिंक परियोजना बेतवा नदी से केन नदी में पानी स्थानांतरित करने का प्रस्ताव करती है।

नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (D)

व्याख्या :

  • बजट 2022-23, 44,605 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ केन-बेतवा लिंक परियोजना के कार्यान्वयन के लिए एक मजबूत घोषणा की गई थी।
  • केन-बेतवा लिंक परियोजना में केन नदी से बेतवा नदी में पानी स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1. यूक्रेन यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन का हिस्सा है जिसमें एक एकीकृत एकल बाजार है।
2. Normandy Format एक राजनयिक समूह है जिसे जून 2014 में रूस की सैन्य आक्रामकता के कारण यूक्रेन में संघर्ष के लिए एक शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए बनाया गया था।

सही कथनों का चयन कीजिये:

A. केवल 1
B. केवल 2ly
C. दोनों सही हैं
D. दोनों गलत हैं 

उत्तर: (A)

व्याख्या: यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन (ईएईयू) पूर्वी यूरोप, पश्चिमी एशिया और मध्य एशिया में स्थित सोवियत संघ के बाद के राज्यों का एक आर्थिक संघ है। इसके सदस्यों में आर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और रूस शामिल हैं। नॉर्मंडी प्रारूप एक राजनयिक समूह है जिसे जून 2014 में रूस की सैन्य आक्रामकता के कारण यूक्रेन में संघर्ष के लिए एक शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए बनाया गया था। यह एक अनौपचारिक मंच है जिसे फ्रांस, जर्मनी, रूस और यूक्रेन द्वारा स्थापित किया गया था।

प्रश्न 4. यूक्रेन की भौगोलिक स्थिति से संबंधित कौन सा कथन असत्य है

A. बुल्गेरिया की सीमा यूक्रेन और ब्लैक सी से लगती है।
B. लिथुआनिया की सीमा बेलारूस से लगती है , यूक्रेन से नही लगती।
C. Carpathian Mountains range के दायरे में यूक्रेन भी आता है।
D. Dnieper और Danube नदियां यूक्रेन में बहती हैं ।

उत्तर: (A)

व्याख्या: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच यूक्रेन की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानना जरूरी हो जाता है क्योंकि यहां से प्रश्न बनने की पूरी उम्मीद है। बुल्गारिया जो कि नाटो का सदस्य है लेकिन उसकी सीमा यूक्रेन से नहीं मिलती। प्रश्न में दिए गए बाकी अन्य विकल्प सही हैं।

यूक्रेन दुनिया का 46 वां और यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यूक्रेन का कुल क्षेत्रफल करीब छह लाख वर्ग किमी है। देश की कुल जनसंख्या 44.9 मिलियन यानी कि 4.49 करोड़ है। यूक्रेन की जनसंख्या का लगभग 78 फीसदी हिस्सा मूल यूक्रेनवासियों का है, जबकि 22 फीसदी हिस्सा दूसरे देशों से आकर बसे लोगों का है।

यूक्रेन की सीमाएं रूस , बेलारूस ,मोल्दोवा , रोमानिया , पोलैंड , हंगरी , स्लोवाकिया ,ब्लैक सी और अजोव सागर से लगती हैं ।

प्रश्न 5. हाल ही में निम्नलिखित में से किस स्थान पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा आयोजित "देवायतनम - भारतीय मंदिर वास्तुकला का भ्रमण" शीर्षक से भारतीय मंदिर वास्तुकला पर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया था ?

A. कर्नाटक
B. महाराष्ट्र
C. केरल
D. तमिलनाडु

उत्तर: (A)

व्याख्या: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक समारोह में, संस्कृति मंत्रालय के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने “देवायतनम- भारतीय मंदिर वास्तुकला का भ्रमण” विषय पर कर्नाटक के हम्पी में 25 और 26 फरवरी, 2022 के लिए दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री जी. के. रेड्डी ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने एक अरब अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 7000 करोड़ रुपये के बजट के साथ पर्यटन के बुनियादी ढांचे की सुविधा और आध्यात्मिक स्थानों पर बेहतर पहुंच और श्रद्धालुओं को अच्छा अनुभव दिलाने के लिए प्रसाद और स्वदेश दर्शन योजना तैयार की है।

प्रश्न 6. चीता के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।

1. हाल ही में भारत के कूनो पालपुर नेशनल पार्क के कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए नामीबिया भेजने पर सहमति बनी है।
2. 1947 में आखिरी बार देश में चीता देखा गया था। वर्ष 1952 में भारत सरकार ने भारतीय चीता को विलुप्त घोषित किया था।

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य है / हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या: हाल ही में नामीबिया ने भारत को चीता देने की सैद्धांतिक सहमति दे दी है। अब दोनों देशों के बीच चीता लाने को लेकर अनुबंध होगा और पहले चरण में 14 से 18 चीता लाए जाएंगे जिन्हें मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो पालपुर नेशनल पार्क में बसाया जाएगा।

राज्य सरकार अप्रैल या मई माह से चीता लाने की विधिवत तैयारी शुरू कर देगी। 1947 में आखिरी बार देश में चीता देखा गया था। वर्ष 1952 में भारत सरकार ने भारतीय चीता को विलुप्त घोषित किया था।

देश में चीता फिर से बसाने की परियोजना के तहत केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून सहित मध्य प्रदेश वन विभाग के प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल और मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक जसवीर सिंह चौहान नामीबिया गए थे।

वहां पांच दिन तक चले बैठकों के दौर में भारत व नामीबिया के अधिकारियों के बीच 35 से 40 चीता भारत को देने पर सहमति बनी है। ये चीता पांच साल में लाए जाएंगे और देश के अलग-अलग चयनित क्षेत्रों में बसाए जाएंगे।

प्रश्न 7. भारत में पोलियो के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।

1. पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस-2022 (एनआईडी) 27 फरवरी 2022 को पूरे देश में आयोजित किया गया।
2. भारत हर साल पोलियो के लिए एक राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी ) और दो उप-राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एसएनआईडी) आयोजित करता है।

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं ?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या: हाल ही में भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री द्वारा पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर 2022 के लिए राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई।

पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस-2022 (एनआईडी) रविवार यानी27 फरवरी 2022 को पूरे देश में आयोजित किया जाएगा। वाइल्ड पोलियो वायरस के खिलाफ जनसंख्या प्रतिरक्षा और पोलियो मुक्त स्थिति को बनाए रखने के लिए भारत हर साल पोलियो के लिए एक राष्ट्रव्यापी एनआईडी और दो उप-राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एसएनआईडी) आयोजित करता है।

पोलियो एनआईडी के तहत सभी 36 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के 735 जिलों में 15 करोड़ से अधिक बच्चों को कवर किया जाएगा। इस अभियान के दौरान पूरे देश के 7 लाख बूथों के माध्यम से बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें