होम > Info-pedia

Info-pedia / 01 Aug 2024

इंफोपीडिया [Info pedia] : स्टर्जन [Sturgeon]

image

संदर्भ- WWF की एक रिपोर्ट में 2016 से 2023 तक अवैध स्टर्जन मछली पकड़ने और अवैध व्यापार के 395 मामलों पर प्रकाश डाला गया है, जिससे 1,031 स्टर्जन प्रभावित हुए हैं।

स्टर्जन के बारे में:

·        प्राचीन उत्पत्ति: स्टर्जन मछली, डायनासोर के युग से अस्तित्व में है।

·        निवास स्थान: वे आमतौर पर अज़रबैजान, बुल्गारिया, चीन, ईरान, कजाकिस्तान, रोमानिया, रूस, तुर्कमेनिस्तान, तुर्की, यूक्रेन और विभिन्न यूरोपीय और उत्तरी अमेरिकी क्षेत्रों जैसे देशों में मीठे पानी, तटीय जल और आंतरिक समुद्र में रहते हैं।

महत्व: स्टर्जन मछलियाँ उत्तरी गोलार्ध की कई नदियों के लिए महत्वपूर्ण हैं , जो स्वस्थ और मुक्त प्रवाह वाली नदी प्रणालियों का प्रतीक हैं।

वैश्विक खतरे:  स्टर्जन मछली को उनके कैवियार (बड़े मछलियों के अंडे)और मांस के लिए भारी मात्र में निशाना बनाया जाता है, जिसके कारण उनकी जनसंख्या में भारी गिरावट रही है।

संरक्षण की स्थिति:

·        गंभीर रूप से संकटग्रस्त(CR) : स्टेलट स्टर्जन, रूसी स्टर्जन, बेलुगा स्टर्जन

·        लुप्तप्राय(Endangered)  : स्टर्लेट स्टर्जन