होम > Info-pedia

Info-pedia / 11 May 2024

इंफोपीडिया (Info-Pedia): सामरिक परमाणु हथियार (Tactical Nuclear Weapons)

image

संदर्भ:

हाल ही में, रूस ने यूक्रेन के पास सामरिक परमाणु हथियारों का अभ्यास किया।

सामरिक परमाणु हथियार (गैर-रणनीतिक परमाणु हथियार):

     रणनीतिक परमाणु हथियारों के विपरीत, जिन्हें बड़े क्षेत्रों और जनसंख्या केंद्रों को नष्ट करने के लिए विकसित किया गया है, सामरिक परमाणु हथियार छोटे और अधिक तत्काल सैन्य उद्देश्यों के लिए डिजाइन किए गए हैं।

     इन्हें मिसाइलों, हवाई जहाज से गिराए जाने वाले बमों, या तोपखाने के गोले पर भी लगाया जाता है इनकी प्रभावी सीमा अपेक्षाकृत कम होती है।

     रणनीतिक परमाणु हथियारों के विपरीत, सामरिक परमाणु हथियारों को मास्को और वाशिंगटन जैसी प्रमुख शक्तियों के बीच हथियार नियंत्रण समझौतों द्वारा कभी भी सीमित नहीं किया गया है।

सामरिक परमाणु हथियार रखने वाले देश:

     एक रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका के पास लगभग 230 गैर-रणनीतिक परमाणु हथियार हैं, जिनमें यूरोप में विमानों के साथ लगभग 100 B61 बम शामिल हैं।

     रूस के शस्त्रागार में गैर-रणनीतिक 1,000 से 2,000 तक परमाणु हथियार हैं।

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें