होम > Info-pedia

Info-pedia / 12 Aug 2024

इंफोपीडिया [Info pedia] : पाइरोक्यूमुलोनिम्बस बादल [Pyrocumulonimbus Cloud]

image

संदर्भ:-

अमेरिका और कनाडा में जंगली आग इतनी तीव्र हो गई है कि इससे 'पाइरोक्यूमुलोनिम्बस' बादल उत्पन्न हो रहे हैं, जो तूफान पैदा कर सकते हैं और अतिरिक्त आग को प्रज्वलित कर सकते हैं।

पाइरोक्यूमुलोनिम्बस बादल :

ये अत्यंत भीषण जंगली आग या ज्वालामुखी विस्फोटों से बनते हैं। हाल में  वैश्विक तापमान में वृद्धि के कारण जंगलों में आग लगने की घटनाओं में काफी वृद्धि देखी गई हैं जिसका मुख्य कारण पाइरोक्यूमुलोनिम्बस बादलों को बताया जा रहा है।

प्रक्रिया :

आग से निकलने वाली तीव्र गर्मी आस-पास की हवा को गर्म करते हुए ऊपर उठती है जो ऊपर के ठंडी हवा से तेज गति से टकराकर तड़ित चालक बनाती है। तड़ितचालक एक बार फिर से जंगल में वनाग्नि का कारण बनती हैं। 

  • ये पाइरोक्यूमुलोनिम्बस बादल 50,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं और अपने स्वयं के तूफान पैदा कर सकते हैं।
  • वे मुख्य आग से दूर नई जंगली आग को भड़का सकते हैं तथा तेज हवाएं चला सकते हैं, जिससे आग तेजी से फैलती है।

इससे संबंधित कुछ आकड़े :

2023 से पहले, प्रति वर्ष विश्व स्तर पर लगभग 102 पाइरोक्यूमुलोनिम्बस बादल दर्ज किए गए, जिनमें से 50 कनाडा में थे। लेकिन 2023 में अकेले कनाडा में 140 पाइरोक्यूमुलोनिम्बस बादल दर्ज किए गए।