होम > Info-pedia

Info-pedia / 27 Jul 2024

इंफोपीडिया [Info Pedia] : केंद्रीय बजट 2024-25 [Union Budget 2024-25]

image

संदर्भ

हाल ही में संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2024-25 प्रस्तुत किया गया। यह 18वीं लोकसभा का पहला आम बजट था।

बजट से संबंधित मुख्य बिन्दु  -

  • बजट एक वित्त वर्ष में सरकार की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का विवरण होता है।
  • भारत के संविधान में कहीं भी 'बजट' शब्द का उल्लेख नहीं है।
  • भारत का राष्ट्रपति प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिये संसद के दोनों सदनों के समक्ष संविधान के अनुच्छेद 112 (भाग V) के अंतर्गत वार्षिक वित्तीय विवरण प्रस्तुत करता है।

वित्त वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट के मुख्य प्रावधान-

  • वर्ष 2024-25 के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
  • सरकार ने 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा हैI
  • इसके लिएकृषि, रोज़गार, मानव संसाधन विकास, विनिर्माण, सेवाएँ, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, अवसंरचना, नवाचार, अनुसंधान एवं विकास तथा अगली पीढ़ी के सुधार सहित नौ क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है।
  • सरकार की पूर्वोदय पहल द्वारा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश सहित भारत के पूर्वी क्षेत्र का व्यापक विकास पर बल देगी।