होम > Info-pedia

Info-pedia / 08 Jul 2024

इंफोपीडिया (Info-pedia) : डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव (Digital India Initiative)

image

संदर्भ- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया पहल के नौ साल सफलतापूर्वक पूरे होने की सराहना की है।

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के बारे में:

  • शुभारंभ: 01 जुलाई, 2015, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा।
  • उद्देश्य: डिजिटल सेवाओं, पहुँच, समावेशन और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करके और डिजिटल विभाजन को पाटकर भारत को ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था और डिजिटल रूप से सशक्त समाज में बदलना।

मुख्य उपलब्धियाँ:

  • वित्तीय समावेशन: 11 करोड़ से अधिक किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में पैसा मिलता है।
  • आयुष्मान भारत: 34.6 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
  • आधार: 137 करोड़ से अधिक आधार कार्ड बनाये गए हैं, जिससे प्रत्येक भारतीय को एक विशिष्ट डिजिटल पहचान मिली।
  • भारतनेट: 6.83 लाख किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाया गया, जो पृथ्वी का 17 बार चक्कर लगाने के बराबर है।
  • फास्टैग: नौ करोड़ से अधिक फास्टैग जारी किए गए।
  • भीम ऐप: एक यूपीआई-आधारित भुगतान ऐप जो निर्बाध डिजिटल लेनदेन की सुविधा प्रदान करता है।