होम > Info-pedia

Info-pedia / 21 May 2024

इंफोपीडिया (Info Pedia) : कटैटुम्बो बिजली (Catatumbo Lightning)

image

संदर्भ:

वेनेजुएला की झील माराकाइबो को दुनिया की सबसे अधिक बिजली गिरने वाली जगह के रूप में जाना जाता है। यह घटना भौगोलिक, मौसम विज्ञान और पर्यावरणीय कारकों के जटिल क्रिया का प्रमाण है।

कटैटुम्बो बिजली क्या है?

यह प्राकृतिक घटना मुख्य रूप से कटैटुम्बो नदी के मुहाने पर घटती है, जहाँ यह वेनेजुएला की सबसे बड़ी झील, माराकाइबो झील से मिलती है।

विशिष्टताएं:

     कटैटुम्बो बिजली अपनी आवृत्ति और अवधि के लिए जानी जाती है।  यह एक वर्ष में 160 रातों तक हो सकती है, और इस दौरान चरम अवस्था पर प्रति मिनट औसतन 28 बिजली गिरती है। इस कारण इस क्षेत्र को "विश्व की बिजली राजधानी" उपनाम से भी जाना जाता है।

कारण:

     कैरिबियन सागर से गर्म और नम हवा को एंडीज पर्वतों की ओर धकेला जाता है, जहाँ यह चोटियों से नीचे उतरने वाली ठंडी हवा से टकराती है।

     टकराने के दौरान, गर्म हवा ठंडी होकर संघनित हो जाती है, जिससे विशाल क्यूम्यलोनिम्बस बादल बनते हैं।

     इसी समय, तेज हवाओं और तापमान के अंतर के कारण इन बादलों के भीतर विद्युत आवेश उत्पन्न होते हैं।

     जब बादलों के भीतर विद्युत क्षमता बहुत अधिक हो जाती है, तो यह बिजली के रूप में निर्वाहित हो जाती है।

वस्तुतः कटंबो बिजली केवल एक आश्चर्यजनक प्राकृतिक घटना है, बल्कि यह वायुमंडल में होने वाली जटिल प्रक्रियाओं का भी प्रमाण है। यह वैज्ञानिक अध्ययन के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है और दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी रोशनी से आकर्षित करता है।

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें