होम > Info-pedia

Info-pedia / 24 Sep 2024

इंफोपीडिया [Info Pedia] : भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (Bharatiya Antariksh Station (BAS)

image

कैबिनेट की मंजूरी:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विस्तारित गगनयान कार्यक्रम के हिस्से के रूप में भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) के निर्माण को मंजूरी दे दी है।

मुख्य विवरण:

  • पहले मॉड्यूल का प्रक्षेपण: 2028 तक निर्धारित , जिसे 2035 तक पूरी तरह से चालू करना लक्ष्य।
  • किस कक्षा में : पृथ्वी की सतह से लगभग 400 से 450 किमी ऊपर पृथ्वी के निचली कक्षा में।
  • वजन: स्टेशन का वजन लगभग 52 टन होगा।

मिशन के उद्देश्य:

अनुसंधान मंच के रूप में भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों एवं वैज्ञानिकों के लिए माइक्रोग्रैविटी, खगोल विज्ञान एवं  पृथ्वी के अवलोकन में मदद।