Home >

Blog / 09 Jun 2020

यूपीएससी, आईएएस, स्टेट पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (31 मई - 06 जून 2020)

image


Weekly Current Affairs MCQs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams (31 May - 06 June 2020)



प्रश्न- USA-चीन के बीच पैसेंजर फ्लाइट संबंधी विवाद के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए -

1. कथन- इस विवाद की उत्पत्ति USA- चीन के बीच हस्ताक्षरित एक एग्रीमेंट के पालन न करने से हुई है !
2. कथन- दोनों के बीच एग्रीमेंट हुआ था कि सामान फ्लाइट को अनुमति दोनों देशों द्वारा प्रदान की जाएगी !
3. कथन- चीन नेलंबे समय से USA के सभी प्रकार के फ्लाइट की चीन में प्रवेश पर रोक लगा रखा है !
4. कथन- यूनाइटेड और डेल्टा दो ही USA की एविएशन कंपनियां हैं जिन्हें चीन में पैसेंजर फ्लाइट की अनुमति है, जिसे USA द्वारा सभी कंपनियों को दी जाने की मांग की जा रही है !

उपरोक्त कथनों में से असत्य कथन के कूट का चयन करें-

A. सभी
B. 1 , 3, 4
C. 3 और 4
D. 2, 3 और 4

प्रश्न- हाल ही में भारत- ऑस्ट्रेलिया के बीच हस्ताक्षरित एग्रीमेंट के संदर्भ में कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- इसे Mutual Logistics Support Arrangement नाम दिया गया है !
2. कथन- इसमें 7 एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुआ है !
3. कथन- इसके तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया एक दूसरे के सभी मिलिट्री बेस का प्रयोग कर सकेंगे !
4. कथन- USA और जापान के बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ यह भारत का तीसरा एग्रीमेंट है !

उपरोक्त कथनों में से सत्य कथन केकूट का चयन कीजिए-

A. 1 और 2
B. 1, 2 और 3
C. सभी
D. 2, 3 और 4

प्रश्न- हाल के समय में अमेरिका जॉर्ज फ़्लोयड की मौत के बाद व्यापक स्तर पर पूरे अमेरिका में विरोध प्रदर्शन हुए ! इस संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए !

1. 1968 में मार्टिन लूथर किंग की मौत के बाद यह सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन था !
2. अमेरिका में अश्वेत आबादी का प्रतिशत 13% है लेकिन पुलिस द्वारा गोली लगने से होने वाली मौत श्वेतों से ढाई गुना ज्यादा है !
3. यह I Can't Breathe Movement का हिस्सा था !
4. यह विरोध प्रदर्शन न्यूयॉर्क से प्रारंभ होकर पूरे विश्व में फैला था !

प्रश्न- ANTIFA के संदर्भ में कथनों पर विचार कीजिए -

1. कथन- यह एंटी-फॉसिस्टविचारधारा को मानने वाले लोगों का समूह है !
2. कथन- इसका प्रारंभ 1920-30 के दशक में यूरोप में हुआ था लेकिन अब इसका प्रसार ग्लोबल हो चुका है !
3. कथन- USA में ट्रंप के सत्ता में आने के बाद इनकी गतिविधियां तेज हो गई हैं !
4. कथन-ट्रंप ने इसे आतंकी संगठन घोषित करने का ऐलान किया है !

असत्य कथन के कूट का चयन कीजिए-

A. केवल 1
B. केवल 3
C. केवल 4
D. कोई भी नहीं

प्रश्न- B-2 के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए -

1. यह USA का स्टेल्थ तकनीकी से विकसित बमवर्षक विमान है !
2. यह लगातार 30 घंटे तक उड़ान भर सकता है !
3. हवा में ही ईंधन भर देने पर यह 29000 किलोमीटर की दूरी लगातार तय कर सकता है !
4. PAK-DA की विशेषताएं B-2 की तरह ही बनाने की सूचना है !

प्रश्न- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -

1. 1975 में G-7 की स्थापना की गई ! इसमें IMF के अनुसार Advanced Economy वाले देश शामिल थे !
अब इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, इटली, जापान, फ्रांस, जर्मनी और कनाडा सदस्य देश हैं ! 2. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा G-7 में भारत, रूस, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है !
3. अमेरिका रूस को शामिल कर चीन से दूर करना चाहताहैऔर साथ ही हिंद प्रशांत क्षेत्र के अपने सहयोगी भारत को शामिल कर चीन को नियंत्रित करने में इन देशों की जिम्मेदारी बढ़ाना चाहता है !
4. 1998 में रूस को G-7 का सदस्य बनाया गया और 2014 में इसे G-7 से बाहर कर दिया था !

उपरोक्त में से सत्य कथन/ कथनों का चयन करें-

A. 1, 2, 3
B. 2, 3, 4
C. 1, 3, 4
D. 1, 2, 3, 4

प्रश्न- लाख से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

1. रेजिन का उत्सर्जन मादा केरिया लैक्का नामक कीट के द्वारा किया जाता है !
2. यह प्रमुख रूप से पलास, कुसुम, खैर, बबूल और बेर आदि पेड़ों की मुलायम टहनियों पर बैठते हैं और पोषण प्राप्त कर रेजिन का स्त्राव करते हैं !
3. भारत में लाख का सर्वाधिक उत्पादन झारखंड राज्य में होता है अन्य उत्पादक राज्य पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्य शामिल है !
4. लाख का प्रयोग कॉस्मेटिक प्रोडक्ट, ज्वेलरी, लकड़ी पॉलिश, पेंट, वर्निश, छपाई में, चमड़ा, वस्त्र उद्योग और मोम आदि बनाने में किया जाता है !

उपरोक्त में से असत्य कथन का चयन करें-

A. केवल 1, 2
B. केवल 3
C. केवल 2, 3
D. केवल 3, 4

प्रश्न- मालाबार नौसैनिक अभ्यास के संबंध में निम्न कथनों पर विचार करें-

1. भारत, अमेरिका और जापान के बीच एक वार्षिक त्रिपक्षीय सैन्यअभ्यास है !
2. 1992 में भारत और अमेरिका द्वारा प्रारंभ किया गया और 2016 में जापान को इसमें शामिल किया गया !
3. भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त नौसैनिक अभ्यास और पिच ब्लैक युद्ध अभ्यास करते हैं !
4. ऑस्ट्रेलिया के इस अभ्यास में शामिल होने पर QUAD के सभी सदस्य देश इस अभ्यास में शामिल हो जाएंगे !

उपरोक्त में से गलत कथन का चयन करें-

A. केवल 1, 3
B. केवल 2
C. केवल 3
D. कोई नहीं

प्रश्न- कुवैत देश के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

1. पश्चिम एशिया में गल्फ ऑफ पर्शिया के तट पर स्थित है जिसकी सीमा सऊदी अरब इराक और ईरान से लगती है !
2. तेल भंडारण में विश्व में 5वां और प्रति व्यक्ति आय में 11वां स्थान रखता है !
3. इसके निर्यात का 80% और राजस्व का 80% तेल से प्राप्त होता है !
4. कुल जनसंख्या 48 लाख में से 70% जनसंख्या भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र जैसे देशों के प्रवासियों की है जिसे 70% से घटा कर 30% तक सीमित करने की घोषणा की है !

निम्नलिखित में से कौन सा/ से कथन असत्य है -

A. 1, 3
B. 1, 2
C. 2, 4
D. 2, 3

प्रश्न- कथन और कारण पर विचार कर कूट का चयन कीजिए।

1. कथन- लाख की खेती को बंजर भूमि और कम उत्पादकता वाले मृदा में किया जा सकता है, इसीलिए छत्तीसगढ़ सरकार ने लाख को कृषि का दर्जा दिया है !
2. कारण- इसमें मृदा की उर्वरता और किसानों की आय में वृद्धि होगी साथ ही पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य प्राप्त करने में भी सहायता होगी !

उपरोक्त में से सत्य विकल्प का चयन करें-

A. कथन और कारण दोनों सही है लेकिन कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता !
B. कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है !
C. कथन सही और कारण गलत है !
D. कारण सही लेकिन कथन गलत है !

प्रश्न- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. स्टेल्थ तकनीकी के उपयोग से विमानों, जहाजों, पनडुब्बियों और प्रक्षेपास्त्रों को रडार, इंफ्रारेड और सोनार उपकरणों से पकड़ने से बचा सकते हैं !
2. स्टेल्थ तकनीकी को Low Observable Technology के नाम से भी जानते हैं !
3. आधुनिक स्टेल्थ तकनीकी का विकास अमेरिका द्वारा 1958 में किया गया ! वर्तमान में यह तकनीकी रूस और चीन के पास भी है !
4. स्टेल्थ तकनीकी में वस्तु के आकार, कोटिंग मटेरियल, साउंड सिस्टम आदि में परिवर्तन किया जाता है !

उपरोक्त में से सही कथन वाले विकल्प का चयन कीजिए-

A. 1, 2, 3
B. 2, 3, 4
C. 3, 4, 1
D. 1, 2, 3, 4

प्रश्न- कथन और कारण पर विचार कर कूटका चयन कीजिए।

1. कथन- बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों एक ही अक्षांश पर स्थित होने के बावजूद बंगाल की खाड़ी में अरब सागर की तुलना में अधिक चक्रवात आते हैं !
2. कारण- बंगाल की खाड़ी में गर्म सागरीय जल, वायु की दिशा और प्रशांत क्षेत्र के चक्रवातों का प्रवेश आदि इस क्षेत्र में अधिक चक्रवात आने के कारण हैं !

उपरोक्त में से सही विकल्प का चयन करें-

A. कथन और कारण दोनों सही हैं लेकिन कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता !
B. कथन और कारण दोनों सही है और कारण कथन की सही व्याख्या करता है !
C. कथन सही है लेकिन कारण गलत है !
D. कारण सही है लेकिन कथन गलत है !

प्रश्न- मूडीज के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. भारत की सावरेन क्रेडिट रेटिंग को Baa2 जो 2017 में बढ़ाई गई थी को घटा कर अब Baa3 कर दिया गया है जो यह बताता है कि निवेश के लिए ठीक गंतव्य नहीं है !
2. मूडीज के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 के GDP में 4% गिरावट आ सकती है ! तो वहीं चालू वित्तीय वर्ष में सरकार के ऊपर कर्ज GDP का लगभग 74% से बढ़कर 84% हो जाएगा !
3. यह अमेरिका की एक क्रेडिट रेटिंग कंपनी है, जिसकी स्थापना जॉन मूडी ने 1909 में की थी जो वर्तमान में 120 देशों की रेटिंग जारी करती है !
4. वित्तीय वर्ष 2019-20 में राजकोषीय घाटा 3.8% से बढ़कर 4.6% हो गया है !

उपरोक्त में से कौन सा/ से विकल्प सही हैं -

A. 1, 2, 3
B. 1, 2, 4
C. 2, 3, 4
D. 1, 2, 3, 4

प्रश्न- वायु की गति के आधार पर चक्रवातों को विभाजित किया गया है !

नाम  -   वायु की गति
1. अवदाब   -   31-49 km/h
2. चक्रवाती तूफान   -   61-88 km/h
3. गंभीर चक्रवाती तूफान   -   88-177 km/h
4. सुपर साइक्लोन   -   122 km/h से अधिक

उपरोक्त में से कौन सासही सुमेलित नहीं है !

A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 3
D. कोई नहीं

प्रश्न- TIANANMEN SQUARE घटना के संदर्भ में असत्य कथन का चयन करें -

A. देंग जियाओपिंग के समय भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, भाई भतीजावाद और मुद्रास्फीति शिखर पर पहुंची जिससे युवाओं में आक्रोश बढ़ा !
B. युवाओं काबौद्धिक वर्ग ने समर्थन किया ।इसमें पहला प्रमुख नाम एस्ट्रो फिजिक्स प्रोफेसर Fang Lizhi था ।बाद में हू याओबांग जो CCP के जनरल सेक्रेटरी थे उनका भी समर्थन मिला !
C. हू याओबांग की मृत्यु का शोक मनाने के लिए हजारों लोग थ्येनआनमन चौक पर इकट्ठा होने लगे और यह शोक सरकार विरोधी प्रदर्शन में बदल गया !
D. सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव कि चीन की राजकीय यात्रा के समय विरोध प्रदर्शनों के कारण देंग जियाओपिंग ने मार्शल लॉ लागू कर दिया था !

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. रूस 3 स्ट्रैटेजिक स्टेल्थ बॉम्बर का निर्माण कर रहा है ! 3 प्रोटोटाइप अप्रैल 2023 तक बनकर तैयार होंगे और फरवरी 2026 में इनका परीक्षण करेगा !
2. Bomber एक प्रकार का Combat Aircraft है जो स्थल तथा जल में स्थित लक्ष्यों पर बम गिराता है ।यह सिर्फ अमेरिका और रूस के पास है !
3. PAK-DA का निर्माण विश्व की सबसे पुरानी एविएशन कंपनियों में से एक TUPOLEV द्वारा किया जा रहा है जो USA के B-2 की तरह होगा !
4. PAK-DA स्ट्रैटेजिक बोम्बर 30 टन Payloads और परंपरागत तथा आधुनिक हथियारों के साथ सबसोनिक गति से 12000 km दूरी तय कर सकता है !

उपरोक्त में से सत्य कथन के कूट का चयन कीजिए-

A. 1,2, 3
B. 2, 3, 4
C. 1, 3, 4
D. 1, 2, 3, 4

प्रश्न- थ्येनआनमन चौक के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. माओत्से तुंग द्वारा 1 अक्टूबर 1949 को बीजिंग के थ्येनआनमन चौक पर लाल झंडा पर फहराकर चीनी जनवादी गणराज्य की स्थापना की !
2. माओत्से तुंग ने चियांग कई-शेक के नेतृत्व वाले समुदाय को हरा दिया जो अपने समर्थकों के साथ ताइवान चले गए !
3. 1949 में स्थापित चीन ने मार्क्सवादी, लेनिनवादी और माओ की मिश्रित नीति को अपनाया जिसे माओवाद के नाम से जाना जाता है !
4. माओत्से तुंग की 1976 में मृत्यु के बाद देंग जियाओपिंग सत्ता में आए जो पूंजीवादी अर्थव्यवस्था के समर्थक थे इस कारण कल्चरल रिवॉल्यूशन के दौरान कई बार हमले हुए !

उपरोक्त में से सही कूट का चयन करें-

A. 1, 2, 3
B. 2, 3, 4
C. 1, 3, 4
D. 1, 2, 3, 4

प्रश्न- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -

1. भारत में आने वाले चक्रवातों का 48 फ़ीसदी अकेला ओडिशा राज्य झेलता है अन्य सर्वाधिक चक्रवात प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु है !
2. इतिहास के 35 सबसे घातक उष्णकटिबंधीय चक्रवात में से 26 बंगाल की खाड़ी में आए हैं !
3. निसर्ग चक्रवात की उत्पत्ति अरब सागर में मुंबई तट से 630 km की दूरी पर दक्षिण पश्चिम में अवदाबके कारण हुई है ! इसका नामकरण बांग्लादेश द्वारा किया गया है !

उपरोक्त में से असत्य कथन वाले कूट का चयन करें -

A. केवल 1
B. केवल 2, 3
C. केवल 2
D. उपरोक्त में से कोई नहीं

For Answers View Full Video