Home >

Blog / 24 Aug 2020

यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (16 अगस्त - 22 अगस्त 2020)

image


यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (16 अगस्त - 22 अगस्त 2020)

Weekly Current Affairs MCQs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams (16 August - 22 August 2020)



प्रश्न- तीस्ता नदी के उद्गम को लेकर एकमत का अभाव है, निम्न में से कौन-सा स्थान तीस्ता के उद्गम से संबंधित नहीं किया जाता है-

A. पाहुनरी ग्लेशियर
B. मिलाम ग्लेशियर
C. त्सो ल्हामो झील
D. तीस्ता खांग्से ग्लेशियर

प्रश्न- तीस्ता की सहायक नदियों में निम्न में से कौन सी नदी इसके दाएं किनारे से आकार नहीं मिलती-

A. राघांप छू
B. रंगीत
C. रिंगयो छू
D. दिक छू

प्रश्न- तीस्ता नदी जल विवाद से संबंधित असत्य कथन का चयन कीजिए-

A. भारत एवं बांग्लादेश के बीच तीस्ता नदी को लेकर पहली बार समझौता 1983 में हुआ।
B. दोनों देशों के बीच प्रथम समझेति के तहत् तीस्ता के जल का उपयोग भारत 39 प्रतिशत एवं बांग्लादेश को 36 प्रतिशत करना था।
C. वर्ष 2011 में ममता बनर्जी ने केवल 27.5 प्रतिशत जल बांग्लादेश को देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा।
D. हाल ही में बांग्लादेश ने तीस्ता नदी के प्रबंधन की परियोजना के लिए एक अरब डॉलर के ट्टण लेने की चर्चा चीन से की है।

प्रश्न- रावी-व्यास और सतलज के अनुमानित 15.85 मिलियन एकड़ फीट (MAF) जल में से पंजाब को 7.20 MAF जल मिला। हरियाणा के अलग राज्य बनने के बाद केंद्र सरकार ने हरियाण को कितना जल दिए जाने का आदेश पंजाब को दिया-

A. 3.5 MAF
B. 3.6 MAF
C. 3.9 MAF
D. 3.8 MAF

प्रश्न- माली देश के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कर सही कूट का चयन कीजिए-

1. कथन- इसका अधिकारिक नाम माली गणराज्य है
2. कथन- यह अफ्रीका महाद्वीप का सातवाँ सबसे बड़ा देश है
3. कथन- कपास, सोना और यूरेनियम इसकी अर्थव्यवस्था के आधार है
4. कथन- यहां तुआरेग समुदाय का सरकार से संघर्ष रहता है

उपरोक्त में से असत्य कथन के कूट का चयन कीजिए-

A. 3, 4
B. 1, 3
C. 2 और 3
D. कोई नहीं

प्रश्न- निम्न में से कौन-कौन से देशों की सीमा माली से लगती है

1. अल्जीरिया
2. नाइजर
3. गिनी
4. सेनेगल
5. मॉरितानिया

उपरोक्त में से सही उत्तर को चुनें-

A. 1, 2, 3, 4
B. 2, 3, 4, 5
C. 1, 3, 5
D. उपरोक्त सभी

प्रश्न- प्लास्टिक से होने वाले समुद्री प्रदूषण के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए-

A. समुद्र में पहुँचने वाले प्लास्टिक की कुल मात्र का 67 प्रतिशत नदियों के माध्यम से पहुँचता है।
B. अंटलाटिक महासागर में 11.6 से 21.1 मिलियन टन माइक्रो प्लास्टिक होने का अनुमान है।
C. माइक्रोवीडस से भी समुद्री प्रदूषण होता है।
D. प्लास्टिक से होने वाला समुद्री प्रदूषण मानवीय खाद्य श्रृंखला का एक भाग बन सकता है।

प्रश्न- इब्राहिम बाउबकर कीटा (Ibrahim Baubaker Keita) हाल ही में बहुत चर्चा में रहे, ये कौन है या थे-

A. यूनाइटेड नेशन के शांति कमेटी के अध्यक्ष
B. सेनेगल के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जिनकी हत्या कर दी गई है
C. बेनेजुएला के प्रधानमंत्री जिनकी कोरोना से मौत हो गई
D. माली के राष्ट्रपति जिनका तख्तापलट कर दिया गया है  

प्रश्न- मूल संविधान में आठ अनुसूचियाँ थी जिनकी संख्या बढ़कर 12 हो गई है 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं अनुसूचियों के जोड़े जाने के संबंध में क्रमशः संविधान संसोधन का क्रम कौन सा है-

A. 1, 42, 72 एवं 73 वें संविधान संशोधन द्वारा
B. 1, 52, 73 एवं 74 वें संविधान संशोधन द्वारा
C. 1, 44, 73 एवं 76 वें संविधान संशोधन द्वारा
D. 1, 54, 73 एवं 74 वें संविधान संशोधन द्वारा

प्रश्न- अनुसूचियों के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए-

A. दूसरी अनुसूची में राष्ट्रपति, राज्यपाल, CAG जैसे मुख्य पदाधिकारियों के वेतन भत्तों का वर्णन है।
B. चौथी अनुसूची में राज्यसभा में स्थानों का आवंटन किया गया है
C. छठी अनुसूची में अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम के प्रशासन का उल्लेख है।
D. तीसरी अनुसूची में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति एवं न्यायधीश जैसे पदों के शपथ का उल्लेख है।  

प्रश्न- अरुणाचल प्रदेश की जनजातियों हैं से संबंधित कूट का चयन कीजिए-

1. बुगुन
2. हासो
3. सिंगाफोस
4. मेम्बास
5. मोनपा

सही कूट का चयन कीजिए-

A. 1, 2 और 3
B. 1, 4 और 5
C. 1, 2 3 और 5
D. सभी

प्रश्न- अनुच्छेद 371A का संबंध निम्न में से किस राज्य/संघ शासित क्षेत्र से है-

A. लद्दाख
B. अंडमान-निकोबार
C. लक्षद्वीप
D. इनमें से कोई नहीं  

प्रश्न- बायो एथेनॉल के संबंध में असत्य कथन का चयन करें-

A. इथेनॉल जल रहित एथिल अल्कोहल है
B. बायो एथेलॉल ऐसे पदार्थो से प्राप्त होता है जिसमें शर्करा (स्टार्च) की मात्र कम होती है।
C. वर्तमान समय में Ethanol Blended Petrol के तहत 5 प्रतिशत इथेनॉल मिलाया जाता है।
D. सरकार वर्ष 2022 तक 10 प्रतिशत मिश्रण बढ़ाना चाहती है

प्रश्न- असम समझौता (Assom Accord) के संदर्भ में असत्य कथन को चुनें-

A. यह समझौता 25 जनवरी, 1985 को हुआ
B. इसके तहत् 25 मार्च 1971 के बाद असम में आये सभी बांग्लादेशियों को असम से बाहर किया जाना था।
C. इस समझौते की धारा-6 असमिया लोगों के लिए विशेष संवैधानिक विधायी तथा प्रशासनिक उपाय करने से संबंधित है।
D. धारा-6 के कार्यावयन की समीक्षा के लिए 2019 में एक 15 सदस्यीय कमेटी गठित की गई।

प्रश्न- कन्वेंशन 182 का संबंध निम्न में से किस संस्था से है-

A. UNO
B. UNEP
C. ILO
D. WHO

प्रश्न- निम्न में से ILO के किस कन्वेंशन ने सार्वभौमिक अनुसमर्थन प्राप्त किया है-

A. कन्वेंशन-182
B. कन्वेंशन-87
C. कन्वेंशन-105
D. कन्वेंशन-100

प्रश्न- भारतीय संविधान के संदर्भ में निम्न में से कौन- सा अनुच्छेद सही नहीं है-

A. अनुच्छेद-15 राज्य किसी नागरिक के प्रति केवल धर्म, मूलवंश, जाति लिंग या जन्मस्थान के आधार पर विभेद नहीं करेगा।
B. अनुच्छेद-14 किसी व्यक्ति को विधि के समक्ष समता या विधियों के समान संरक्षण से वंचित नहीं करेगा।
C. अनुच्छेद-16 राज्य के अधीन किसी पद पर नियोजन या नियुक्ति से संबंधित विषयों में सभी नागरिकों के लिए अवसर की समता होगी।
D. अनुच्छेद-16(3) इस अनुच्छेद की कोई बात संसद या विधानसभा को ऐसी विधि बनाने से निवारित नहीं करेंगी, जिसमें राज्य क्षेत्र के भीतर निवास संबंधित अपेक्षा विहीत हो।  

प्रश्न- निम्न में से RBI किससे लाभ प्राप्त करती है-

1. कथन- डॉलर की खरीद-बिक्री और आपूर्ति से
2. कथन- विदेशी बांड में निवेश से
3. कथन- भारत सरकार के बांड की खरीद बिक्री से
4. कथन- सोने की खरीद बिक्री से

निम्न में से सही उत्तर चुनें-

A. 1, 3, 4
B. 1, 2, 3
C. 1, 3
D. 1, 2, 3, 4

For Answers View Full Video