Home >

Blog / 24 Jun 2020

यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (14 जून - 20 जून 2020)

image


Weekly Current Affairs MCQs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams (14 June - 20 June 2020)



प्रश्न- दौलत बेग ओल्डी के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- भारत द्वारा यहां विकसित हवाई पट्टी दुनिया की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित हवाई पट्टी में से एक है! जिसका विकास 1962 के युद्ध के दौरान किया गया था !
2. कथन-DBO- LAC से केवल 9 किलोमीटर की दूरी पर है !
3. कथन- यह DSDBO नाम से निर्मित हो रही सड़क का सबसे दक्षिणी भाग है !

उपरोक्त कथनों में से असत्य कथन/कथनो के कूट का चयन कीजिये-

A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 3
D. कोई नहीं

प्रश्न- भारत-चीन सीमा विवाद के संदर्भ में असत्य कथन का चयन करें !

A. DSDBO सड़क का निर्माण 13000 फुट से 16000 फुट की ऊंचाई पर किया जा रहा है ! इसकी लंबाई लगभग 250 किलोमीटर से ज्यादा है !
B. DSDBO के निर्मित होने से भारतीय सेना आसानी से गलवान घाटी तक तुरंत पहुंच सकेगी !
C. पेगोंग झील के उत्तर में स्थित फिंगर पर नियंत्रण को लेकर विवाद हो जाता है !
D. फिंगर 8 पर भारत का अंतिम चेक पोस्ट है !

प्रश्न- RIC के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए !

1. कथन- यह त्रि-पक्षीय और वार्षिक बैठक है ! यह 2004 से प्रत्येक साल हो रही है !
2. कथन- इस विदेश मंत्री स्तरीय अंतिम बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व सुषमा स्वराज ने किया था !
3. कथन- इसका मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय विवादों का समाधान करना है !
4. कथन- 23 जून इसकी बैठक प्रस्तावित है जिसकी अध्यक्षता भारत करेगा !

सत्य कथन/ कथनों के कूट का चयन कीजिए -

A. सभी
B. 2, 3 और 4
C. 1, 2 और 3
D. केवल 2

प्रश्न- निम्न देशों में से कौन-सा/से देश Rogue State की सूची में नहीं है !

1. ईरान 2. निकारागुआ
3. सुरीनाम
4. वेनेजुएला
5. मैक्सिको

सही कूट का चयन कीजिए-

A. 2 और 3
B. 1 और 4
C. 3 और 5
D. 4 और 5

प्रश्न - निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -

1. मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा टायर के आयात को Restricted Category में शामिल किए जाने की घोषणा की गई है !
2. इससे घरेलू स्तर पर टायर उत्पादन और रबड़ उत्पादन को बढ़ाया जा सकेगा !
3. 2019 के आंकड़ों के अनुसार थाईलैंड, इंडोनेशिया और मलेशिया के बाद भारत रबड़ उत्पादन में क्रमशः चौथा स्थान रखता है !
4. केरल रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है इसके बाद कर्नाटक तथा तमिलनाडु का प्रमुख उत्पादक राज्य है !

उपरोक्त में से सत्य कथनों वाले विकल्प का चयन करें -

A. 1, 2, 3
B. 2, 3, 4
C. 1, 3, 4
D. उपरोक्त सभी

प्रश्न - पूर्वी समर्पित माल ढुलाई गलियारा के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सत्य कथनो वाले विकल्प का चयन कीजिए -

1. पंजाब के लुधियाना से पश्चिम बंगाल के दानकुनी (Dankuni) नामक स्थान तक लगभग 1839 किलोमीटर लंबी विद्युतीकृत रेलवे लाइन होगी !
2. इस परियोजना को वित्तीय वर्ष 2014-15 में स्वीकृति मिली थी !
3. यह गलियारा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ेगा !
4. इस गलियारे की सर्वाधिक लंबाई उत्तर प्रदेश मे 1049 किलोमीटर और सबसे कम बिहार में 80 किलोमीटर होगी|

A. 1, 2, 3
B. 1, 2
C. 2, 3, 4
D. 1, 3, 4

प्रश्न -निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -

1. GPAI मे भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, जापान, फ्रांस, जर्मनी, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और इटली आदि देश भी शामिल है !
2. नीति आयोग के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सही उपयोग से 2035 तक भारतीय अर्थव्यवस्था के GVA में 15% तक की वृद्धि की संभावना है !
3. भारत ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मे एक संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल हुआ है !
4. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जनक जॉन मैकार्थी को माना जाता है !

उपरोक्त में से असत्य विकल्प का चयन करें -

A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 3
D. कोई नहीं

प्रश्न - सुंदरवन से संबंधित कथनों पर विचार कीजिए -

1. इसका विस्तार 60:40 के अनुपात में भारत और बांग्लादेश के लगभग 10000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में विस्तृत है जिसके 4263 वर्ग क्षेत्र पर मेग्रोव का विस्तार है !
2. बंगाल की खाड़ी में आए अंफान चक्रवात से सुंदरवन का लगभग 28% भाग क्षतिग्रस्त हो गया है|
3. चक्रवात से हुई क्षति को कम करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 14 जुलाई 2020 तक मेग्रोव के सुंदरी नामक 3.5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है !
4. इस स्थल की पहचान टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान तथा यूनेस्को विश्व धरोहर के रूप में की गई है !

उपरोक्त में से असत्य कथनों वाले कूट का चयन करें –

A. 1, 2, 3
B. 1, 3
C. 2, 3
D. 2, 3, 4

प्रश्न - निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -

1. ब्रिटेन ने अपने देश को वर्ष 2050 तक शुद्ध शून्य अर्थव्यवस्था के रूप में परिवर्तित करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जेट जीरो योजना की घोषणा की है !
2. कुल वैश्विक तापन में वाणिज्यिक उड्डयन क्षेत्र का 5%
योगदान है जबकि CO 2 उत्सर्जन में लगभग 2.5% ! 3. नवंबर 2016 में न्यूजीलैंड द्वारा जीरो कार्बन बिल पारित कर वर्ष 2050 तक कार्बन उत्सर्जन को पूर्णत: समाप्त करने का लक्ष्य रखा है !
4. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2019 में 60 देशों में 2050 तक कार्बन उत्सर्जन शून्य करने पर अपनी सहमति दे दी थी !

उपरोक्त में से कौन सा/से सही है -

A. 1, 2
B. 1, 2, 3
C. 2, 3, 4
D. 2, 4

प्रश्न - संविधान की 9वी अनुसूची के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए|

1. 1951 में प्रथम संविधान संशोधन द्वारा संविधान मे 9वीं अनुसूची जोड़कर भूमि सुधार एवं संबंधित प्रावधानों के 13 कानूनों को शामिल किया गया था !
2. इस अनुसूची में शामिल कानूनों को पूर्वव्यापी आधार पर लागू नहीं किया जा सकता है !
3. अनुच्छेद 32 (B) के तहत इस अनुसूची में शामिल कानूनों को न्यायिक समीक्षा से संरक्षण प्राप्त होता है !

उपरोक्त में सत्य कथन का चयन कीजिए -

A. केवल 1
B. केवल 1, 2
C. केवल 2
D. केवल 1, 3

प्रश्न – निम्न लिखित कथनो पर विचार कीजिये-

1. कथन – उड्डयन द्वारा होने वाले उत्सर्जन में CO 2 , हाइड्रोकार्बन, सल्फेट्स, नाइट्रस, जलवाष्प गैस और कालिक शामिल है !
2. कथन - सफेद रंग के कड़किए पदार्थ प्रकाश का परावर्तन और काले रंग के कड़किए पदार्थ प्रकाश का अवशोषण कर वैश्विक तापन को प्रभावित करते हैं !

उपरोक्त दोनों कथनों पर विचार करते हुए सही विकल्प को चुनें -

A. केवल कथन 1 सही है
B. केवल कथन 2 सही है
C. दोनों कथन सही है
D. दोनों कथन गलत है

प्रश्न - एक्सोन ( Axone) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा असत्य कथन वाले विकल्प का चयन कीजिए -

A. यह एक किण्वित भोज्य पदार्थ है जिसे अकुनी के नाम से जाना जाता है जिसका उपयोग केवल मांसाहारी खाद्य पदार्थों में स्वाद लाने के लिए किया जाता है !
B. भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में नागालैंड की सूमी जनजाति ही अकुनी में विशिस्ट रूचि रखती है !
C. भारत के अलावा दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों जैसे जापान, चीन, कोरिया, म्यामार, वियतनाम, नेपाल, भूटान और इंडोनेशिया में प्रचलित है !
D. Axone दो शब्दों Axo तथा ne से बना है जिसका अर्थ सुगंध तथा स्ट्रांग है !

प्रश्न- मेग्रोव वन से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -

1. ये उष्ण एवं उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में तटों, ज्वारनद मुखो लैगून, पंक जमाव, ज्वारीय क्रीक और बैक वाटर क्षेत्र में विकसित होते हैं !
2. मेग्रोव वृक्ष की जड़ों को न्यूमेटोफोर्स कहते हैं जो O 2 एवं CO 2 के आदान-प्रदान के साथ ही खारे जल में उगने और तेजी से वृद्धि करने में सहायक है !
3. भारत में पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु प्रमुख मेग्रोव वन वाले राज्य हैं !
4. भारत में लगभग 4900 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर इनका विस्तार है जिसमें सर्वाधिक पूर्वी तट पर 58-60%, पश्चिमी तट पर 22-24% तथा 16-18% द्वीपीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं|

उपरोक्त में से सत्य कथनों वाले विकल्प का चयन करें -

A. 1, 2, 3, 4
B. 1, 2, 3
C. 2, 3, 4
D. 1, 3, 4

प्रश्न- वर्तमान में भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार अपने अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गया है जिसके कारण हैं-

1. Foreign port-folio investment और Foreign Direct Investment का तेजी से आना !
2. लॉकडाउन के कारण तेल आयात में कमी और कीमतों का कम होना !
3. भारत के SDR का दुगना होना !
4. विदेशी यात्राओं का न होना

निम्नलिखित में से कौन सा/ से कारण सही है-

A. 1, 2, 3
B. 2, 3, 4
C. 1, 2, 4
D. 1, 3, 4

प्रश्न- इंडियन गैस एक्सचेंज के संबंध में निम्न प्रश्नों पर विचार कीजिए-

1. यह भारत का पहला डिजिटल गैस ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है जहां क्रेता- विक्रेता प्राधिकृत केंद्रों के माध्यम से स्पॉट मार्केट और फारवर्ड मार्केट के रूप में आयातित और देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस का व्यापार कर सकेंगे !
2. यह ऑनलाइन गैस ट्रेंडिंग प्लेटफार्म इंडियन एनर्जी एक्सचेंज की अनुषंगी कंपनी के रूप में कार्य करेगा !
3. इसके द्वारा भविष्य में प्राकृतिक पाइप लाइनों के उपयोग के लिए एक स्वतंत्र तथा पारदर्शी ऑपरेटिंग सिस्टम को विकसित करेगा !
4. इसके लिए केवल गुजरात का दाहेज और आंध्र प्रदेश के ओडुरु-काकीनाड़ा स्थानों का चयन किया गया है !

उपरोक्त में से सत्य कथन वाले विकल्प का चयन कीजिए-

A. 1, 2, 3
B. 2, 3
C. 2, 3, 4
D. उपरोक्त सभी

प्रश्न- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सत्य कथनों वाले विकल्प को चुने-

1. भारत के कुल भू-क्षेत्र का लगभग 32% भूमि अवनयन तथा 25% क्षेत्र मरुस्थलीकरण से प्रभावित है !
2. भारत की मेजबानी में UNCCD की 14वीं बैठक नई दिल्ली में हुई जिसमें भारत ने 2030 तक 2.6 करोड़ हेक्टेयर बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने की घोषणा की !
3. भारत में केवल राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना मरुस्थलीकरण और उससे उत्पन्न चुनौतियों के दृष्टिकोण से संवेदनशील राज्य हैं !
4. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 2025 तक विश्व के 1/3 लोग जल संकट का सामना कर रहे होंगे !

A. 1, 3, 4
B. 1, 2
C. 2, 3, 4
D. 1, 2, 3

प्रश्न- मरुस्थलीकरण के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए सही विकल्प को चुनें-

1. विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस 2020 की थीम Food, Feed, Fiber The Links between Consumption and land है !
2. मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम 1992 के रियो सम्मेलन में अपनाए गए एजेंडा 21 में से एक है !
3. किसी भू-भाग की जैविक क्षमता के ह्रास से धीरे धीरे भूमि में निर्जरता और मरुस्थल जैसी उत्पन्न परिस्थिति को मरुस्थलीकरण कहा जाता है !
4. अधिक गहन कृषि एवं चराई, वनों की कटाई, अत्यधिक भूजल दोहन और वैज्ञानिक शहरी निर्माण कार्य मरुस्थलीकरण के प्रमुख कारण है !

A. 1, 2, 3
B. 2, 3, 4
C. 1, 3, 4
D. उपरोक्त सभी

For Answers View Full Video