Home >

Blog / 22 Jul 2020

यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (12 जुलाई - 18 जुलाई 2020)

image


यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (12 जुलाई - 18 जुलाई 2020)

Weekly Current Affairs MCQs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams (12 July - 18 July 2020)



1. 5 जी से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. सेल्युलर कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी में परिवर्तन को जनरेशन कहा जाता है।
2. इसमें इंटरनेट की स्पीड 60 Gbs से अधिक होती है।
3. इसमें सामान्य नेटवर्क की तुलना में लगभग 70% कम नेटवर्क का इस्तेमाल होता है।
4. इसमें Low Energy की आवश्यकता होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a) 1, 2, 3
(b) 2, 3, 4
(c) 1 और 4
(d) 2 और 3

2. चाहबहार रेल प्रोजेक्ट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही कथनों वाले विकल्प का चयन कीजिए-

1. ईरान चाहबहार से जैदान के बीच की 628 किमी. लंबी रेल लाइन का विकास भारत के सहयोग के बिना अप्रैल 2022 तक पूरा करेगा।
2. इस रेल परियोजना में भारत की रेलवे कंपनी इरकान द्वारा लगभग 1.6 अरब डॉलर का निवेश करना था।
3. इसके विकास के लिए ईरान 40 करोड़ डॉलर नेशनल डेवलपमेंट फंड से खर्च करेगा।

(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

3. दलाईलामा द्वारा हिमाचल प्रदेश के मैक्लाडगंज नामक स्थान पर Central tibetan secretariat Gangchen Kyishong की स्थापना की गई जिसे केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के नाम से जानते है से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर का चयन कीजिए -

1. यह सेना और पुलिस को छोड़कर एक सरकार के रूप में कार्य करती है।
2. वर्तमान में लोबसांग सांगेय प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत हैं।
3. केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के वर्तमान में 11 देशों में कार्यालय है।
4. यह एक सदनीय लोकतांत्रिक सरकार है जिसमें 54 सदस्य है जिनका चुनाव 5 वर्ष के लिए होता है।

(a) 1, 2, 3
(b) 2, 3, 4
(c) 1, 3, 4
(d) 1, 2, 3, 4

4. D-10 संगठन के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें और असत्य कथन का चयन कीजिए-

1. इस संगठन का प्रस्ताव ब्रिटेन द्वारा रखा गया।
2. U.K, U.S.A., इटली, जर्मनी, फ्रांस, जापान दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, कनाडा और भारत को इस में शामिल करने का प्रस्ताव है।
3. इसका उद्देश्य भविष्य में 5 जी के क्षेत्र में मिलकर कार्य करना है।
4. इसका उद्देश्य लाकतांत्रिक देशों द्वारा इस प्रकार कार्य करना है जिससे भविष्य की चुनौतियों का सामना मिलकर कर सके।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) केवल 3
(d) 3 और 4

5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कर असत्य कथनों वाले विकल्प का चयन कीजिए-

1. गिलगित बालिस्तान के डायमर जिले में झेलम नदी पर डायमर- भाषा बांध का निर्माण किया जायेगा।
2. कोहाला परियोजना के तहत् 1100 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जायेगा।
3. कोहाला परियोजना का निर्माण झेलम नदी पर मुजफ्रफराबाद के पास किया जायेगा।

(a) केवल 1
(b) 1 और 3
(c) 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

6. चुनाव आयुक्त अशोक लवासा से संबंधित निम्न कथनों में से असत्य कथन को चुनें-

(a) कार्यकाल पूर्ण होने से पहले 1974 में पद छोड़ने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त नगेंद्र सिंह के बाद दूसरे आयुक्त होगें।
(b) ABD ने निजी क्षेत्र और सार्वजनिक निजी भागीदारी के पद के लिए उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
(c) इन्होंने 2015 में पेरिस समझौते में भारतीय टीम का नैतृव किया था।
(d) ये 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के हरियाणा केडर के अधिकारी है।

7. चाहबहार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए सही उत्तर का चयन करें-

1. यह ओमान की खाड़ी के तट पर स्थित एक मुक्त बंदरगाह है।
2. इससे 90 किमी. की दूरी पर पाकिस्तान का ग्वादर बंदरगाह स्थित है।
3. भारत ने इसके 2 टर्मिनल और 5 बर्थ्स का विकास और 10 वर्ष तक संचालन करने का समझौता ईरान के साथ किया था।
4. इसे ईरान के जैदान से अफगानिस्तान के जांराज और डेलाराम को ईरानी रेलवे तथा भारतीय रेलवे कम्पनी इरकान द्वारा रेल एवं सड़क मार्ग द्वारा जोड़ा जाना था।

(a) 1, 3, 4
(b) 1, 2, 3
(c) 2, 3, 4
(d) उपरोक्त सभी।

8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. मटाला एयरपोर्ट श्रीलंका की राजधानी कोलंबों से 280 किमी. दूर हंबनटोटा शहर में स्थित है।
2. मटाला एयरपोर्ट को दुनिया का सबसे खाली एयरपोर्ट का दर्जा प्राप्त है।
3. कोलंबों पोर्ट के पूर्वी टर्मिनल में भारत और जापान 49% भाग खरीदना चाहते है।

उपर्युक्त में से सत्य कथनों वाले कूट को चुनें-

(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

9. वर्तमान के तिब्बती धार्मिक शुरू दलाई लामा से संबंधित निम्नलिखित तथ्यों पर विचार कीजिए-

1. नवंबर 1950 में 14 वें दलाई लामा के रूप में ताजपोशी हुई थी।
2. इनकी आत्मकथा FREEDOM IN EXILE है।
3. नवंबर 1956 में बुद्ध की 2500वीं वर्षगाठ पर ये पहली बार भारत आये थे।
4. इन्हें 1988 में नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

निम्न में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

(a) 1, 2, 3, 4
(b) 1, 3, 4
(c) 1, 2, 3
(d) 2, 3, 4

10. हाल ही में पद्मनाभस्वामी मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा निर्णय दिया गया है इसके संबंध में असत्य विकल्प को चुनें-

(a) त्रवणकोर राजपरिवार के प्रमुख के पास शिबायत का अधिकार रहेगा।
(b) एक प्रशासनिक कमेटी का गठन होगा जिसमें जिला जज, राजपरिवार का प्रमुख व्यक्ति तथा केरल और केंद्र सरकार के 1-1 प्रतिनिधि होगें।
(c) तहखाना (वॉल्ट) B को खोलने के लिए रिटायर्ड हाइकोर्ट जज की अध्यक्षता में एडवाइजरी कमेटी का गठन किया जायेगा।
(d) मार्च 2011 में सुप्रीमाकोर्ट ने केरल हाइकोट के फैसले पर स्टे (Stay) गलाई थी।

11. चुनाव आयोग के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए असव्य कथन वाले विकल्प को चुनिए-

1. इसकी स्थापना 26 नवम्बर 1950 को एक स्वायत्त संवैधानिक निकाय के रूप में की गई।
2. इसमें मुख्य एवं अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति मंत्रिपरिषद की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
3. सुनील अरोड़ा देश के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त है जिनका कार्यकाल अप्रैल 2021 में समाप्त होगा।
4. चुनाव आयोग (चुनाव आयुक्तों की सेवा शर्ते कामकाज) अधिनियम 1991 के तहत् मुख्य एवं अन्य चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति को त्यागपत्र दे सकते है।

(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 1 और 4
(d) केवल 3

12. 29 अप्रैल 1954 को भारत चीन के मध्य एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए जिसे पंचशील के नाम से जानते है इसमें शामिल बिंदु है-

1. भारत ने तिब्बत को चीन का क्षेत्र स्वीकार किया।
2. एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करना।
3. एक-दूसरे की अखंडता और संप्रभुत्ता का सम्मान करना।
4. शांतिपूर्ण सह अस्तित्व

उपर्युक्त में से सही विकल्प है-

(a) 2, 3, 4
(b) 1, 2, 3
(c) 1, 3, 4
(d) उपरोक्त सभी।

13. कुइझोउ-11 के संबंध में निम्न तथ्यों पर विचार कीजिए-

1. लाँग मार्च 3B एवं लाँग मार्च 7A के बाद इस साल विफल होने वाला तीसरा रॉकेट था।
2. इसे पृथ्वी की निचली एवं सूर्य तुल्यकालिक कक्षा में उपग्रहों को लाँच करने के लिए विकसित किया गया था।
3. यह वर्ष 2020 में चीन द्वारा लॉच किया गया 17वां रॉकेट था।
4. इसमें जिलिन 1 उपग्रह को वीडियों शेयरिंग वेबसाइट के लिए डिजाइन किया गया था।

निम्नलिखित में से सही उत्त को चुनें-

(a) 1 और 2
(b) 2, 3, 4
(c) 1, 2 और 4
(d) उपरोक्त सभी।

14.

कथन 1- चीन द्वारा हांगकांग में लाये गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के विरोध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने हांगकांग के विशेष दर्जे को समाप्त कर दिया है।
कथन 2- विशेष दर्जे के तहत् हांगकांग को कम व्यापार शुल्क, एक अलग आव्रजन नीति, संवेदनशील प्रोद्योगिकी को निर्यात आदि में छूट प्राप्त थी।

निम्न में से सही उत्तर के चुनिए-

(a) केवल 1 सही है
(b) केवल 2 सही है
(c) दोनों कथन सही है
(d) दोनों कथन गलत है

15. आजाद पट्टन जल विद्युत परियोजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर का चयन कीजिए-

1. इसमें 90 मीटर ऊँचे बांध का निर्माण किया जायेगा जिसमें 4.8 वर्ग किमी- जलाशय होगा।
2. झेलम नदी पर 750 मेगावाट की रन-ऑफ-द-रिवर परियोजना है।
3. इसे चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के तहत् वर्ष 2024 तक विकसित करने का प्रयास है।
4. च्वा सरकार की निजी पावर इंफ्रास्ट्रक्चर बोर्ड और चीन की पावर यूनिवर्सल कंपनी लिमिटेड द्वारा निर्माण किया जायेगा।

(a) 1, 2, 3
(b) 3 और 4
(c) 2, 3, 4
(d) 1, 2, 3, 4

16. विश्व बैंक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा गलत विकल्प को चुनिए-

1. मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों में नीतिगत सुधार परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों के लिए ट्टण एवं सहायता देना जिससे आर्थिक विकास हो।
2. भारत को Lower-Middle income (1036-4045) कैटेगरी में शामिल किया है।
3. सदस्यों देशों को Gross National Income Per Capita के आधार पर विभिन्न कैटेगरी में विभाजित करता है।
4. IBRD एवं IDA को विश्व बैंक के रूप में देखा जाता है।

(a) केवल 2
(b) केवल 4
(c) केवल 1
(d) कोई नहीं

17. पदमनाभस्वामी मंदिर से संबंधित कथनों पर विचार कर असत्य कथन का चयन कीजिए-

(a) मूर्ति में भगवान विष्णु शेषनाग पर श्यन मुद्रा में विराजमान है जो शालिग्राम पत्थर से बनी है।
(b) मंदिर में 6 मंजिले गोपुरम है जिनकी ऊँचाई 35 मीटर है।
(c) मंदिर के सामने एक सरोवर है जिसे पद्मतीर्थ कुलम कहते है।
(d) मंदिर का शिबायत अधिकार त्रवण को रॉयल फैमिली के पास है।

18. निम्नलिखित में से कौन-सी जलविद्युत परियोजना झेलम नदी पर प्रस्तावित है-

1. चकोथी परियोजना
2. करोट परियोजना
3. डायमर भाषा बांध परियोजना
4. माहल परियोजना
5. कोहाला परियोजना

उपरोक्त में से सही उत्तर वाले कूट का चयन कीजिए-

(a) 1, 2, 3, 5
(b) 2, 3, 4, 5
(c) 1, 2, 4, 5
(d) 1, 2, 3, 4, 5

For Answers View Full Video