Home >

Blog / 18 Aug 2020

यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (09 अगस्त - 15 अगस्त 2020)

image


यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (09 अगस्त - 15 अगस्त 2020)

Weekly Current Affairs MCQs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams (09 August - 15 August 2020)



प्रश्न- ‘ऑयल स्लिक’ को निम्न कथनों में से कौन सा कथन सबसे सटीक व्याख्यायित करता है।

A. तेल के टेंकर का टकराकर उसमें रखे तेल का समुद्र में फैलना
B. उच्च घनत्व के तेल का समुद्र में एकत्रित हो जाना
C. तेल रिसाव के बाद तेल की एक पतली परत का निर्माण होना
D. तेल रिसाव के बाद तेल के बड़े और मोटे खण्डों का विकास होना

प्रश्न- तेल रिसाव की समस्या के समाधान के संदर्भ में ‘स्किमर्स’ क्या होता है?

A. यह बड़े-बड़े अवरोध होते हैं जो तेल को एकत्रित कर उसे जल से ऊपर उठाते हैं।
B. तेल की सतह से फेन या झाग को हटाने की प्रक्रिया
C. तेल का अवशोषण करने वाले पिण्ड
D. तेल की परत को जलाने की प्रक्रिया  

प्रश्न- कुछ समय पहले ऐसे जीवाणुओं का पता लगाया गया था जो रिसाव से फैले तेल का उपयोग भोजन के रूप में करते है। इस प्रकार के जीवाणुओं का पता किस ट्रेंच से लगाया गया था।

A. टोंगा ट्रेंच
B. प्यूर्टोरिको
C. जापान ट्रेंच
D. मेरियाना ट्रेंच

प्रश्न- एमवी वाकाशिओ (MV Wakashio) हाल ही में चर्चा में था। यह क्या है?

A. युद्धक विमान
B. मिसाइल
C. लद्दाख क्षेत्र मे चीनी टैंक
D. जापानी पानी जहाज

प्रश्न- साल्मोनेला बैक्टीरिया से निम्न में से कौन सी बीमारी नहीं होती है-

A. सीने में दर्द
B. टाइफाइड
C. मल से खून
D. डायरिया

प्रश्न- इजराइल को मान्यता देने वाला और उसके साथ राजनायिक संबंध स्थापित करने वाला पहला मुस्लिम बहुल देश कौन था।

A. मिस्र
B. जॉर्डन
C. सीरिया
D. तुर्की

प्रश्न- अब्राहम एकॉर्ड (Abraham Accord) का संबंध निम्न में से किन देशों से है।

A. ईरान-चीन
B. इजराइल- UAE
C. पाकिस्तान-मलेशिया
D. सऊदी अरब एवं कतर

प्रश्न- JCPOA (Joint Comprehensive Plan of Action) कब अस्तित्व में आया था।

A. 2015
B. 2016
C. 2017
D. 2018

प्रश्न- वर्ष 2015 में ईरान पर लगाये गये हथियार हस्तांतरण (खरीद-बिक्री) प्रतिबंध की अवधि कब समाप्त हो रही है।

A. अक्टूबर 2020
B. नवंबर 2020
C. दिसंबर 2020
D. सितंबर 2020

प्रश्न- दौलतबेग ओल्डी से संबंधित निम्न कथनों में से असत्य कथन का चयन करें-

A. यहाँ विश्व के सबसे ऊँचे हवाई पट्टी का निर्माण किया गया है।
B. दारबुक-श्योक दौलतबेग ओल्डी सड़क लेह को काराकोरम दर्रे से जोड़ती है।
C. इसके दक्षिण में गलवान घाटी और गोगरा पोस्ट है।
D. यहां हाल में भारत-चीन के मध्य मुख्य रूप से डेपसांग मैदान में चीन द्वारा निर्मित स्थायी अतिक्रमण रोकने के लिए वार्त्ता हुई। 

प्रश्न- हाल ही में यूनेस्को द्वारा दिए गए सुनामी रैडी टैग से संबंधित सही विकल्प के कूट को चुनें।

1. कथन- उड़ीसा के गंजम जिले के Venkatraipur और Naliasahi गांव को यह टैग दिया गया है।
2. कथन- भारत हिंद महासागर क्षेत्र में यह टैग प्राप्त करने वाला पहला देश है।
3. कथन- यूनेस्को की संस्था IOC द्वारा सुनामी रेडी का पहचान पत्र एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

A. 1 और 2
B. 1 और 3
C. 2 और 3
D. 1, 2, 3

प्रश्न- इस्लामिक स्टेट के संबंध में निम्न में से असत्य विकल्प चुनें-

A. मोजाम्बिक के उत्तरी भाग में स्थित Mocimboa da praia पर कब्जा कर लिया है।
B. इसका उद्देश्य इस्लामिक राज्य या खिलाफत का निर्माण करना है।
C. सिरिया का बेगुज कस्बा इसके अधीन प्रत्यक्ष कब्जे वाला अंतिम क्षेत्र था।
D. वर्तमान समय में इसका सर्वाधिक प्रभाव लैटिन अमेरिका में बढ़ रहा है जो 9 देशों में फैल चुका है।

प्रश्न- अंटार्कटिका संधि प्रणाली (Antarctic Treaty System) पर हस्ताक्षर कब हुआ-

A. 1 दिसबंर, 1958
B. 1 दिसबंर, 1959
C. 1 दिसबंर, 1960
D. 1 दिसबंर, 1961

प्रश्न- अंटार्कटिका महाद्वीप के संबंध में निम्न में से असत्य विकल्प चुनें-

A. यह एक ठंडा रेगिस्तान है जहां वार्षिक वर्ष 20 cm से भी कम होती है।
B. इसकी खोज रुस के मिखाइल पेट्रोविच लाजारेव ने की थी।
C. इसके 90 प्रतिशत भाग पर औसतन 1.6 km मोटी बर्फ आच्छादित है।
D. इसका नाम यूनानी शब्द एंटार्कटिके से आया है जिसका अर्थ उत्तर का विपरीत है।

प्रश्न- मोजाम्बिक देश के संबंध में निम्न में से सही कूट का चयन करें-

1. कथन- इसके पूर्व मेडागास्कर का विस्तार है। 2. कथन- इसकी खोज 1498 में वास्को-दा-गामा द्वारा की गई।
3. कथन- इसकी राजधानी मापूतो तथा राजभाषा पुर्तगाली है।
4. कथन- यह दक्षिण में जिम्बाबे, स्वाजीलैण्ड और दक्षिण अफ्रीका से सीमा साझा करता है।

A. 1, 2, 3
B. 2, 3, 4
C. 1, 3, 4
D. 1, 2, 3, 4

प्रश्न- लद्दाख क्षेत्र में निम्न में से सबसे दक्षिण में स्थित भारतीय स्थान है-

A. गोगरा पोस्ट
B. गलवान घाटी
C. पागोंग झील
D. डेपसांग पोस्ट

प्रश्न- अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के संबंधित सही कथनों वाले कूट का चयन करें-

1. कथन- यहां भारत की मानसूनी वर्षा सबसे पहले होती है।
2. कथन- यहा मुख्य रूप से चार निग्रों जनजातियाँ- ओंगे, जरवा, सेंटीनल और शोमपेन निवास करती है।
3. कथन- इसके 85 प्रतिशत क्षेत्र पर सदाबहार, अर्द्ध सदाबहार और दलदली वनों का विस्तार है।

A. 1 और 2
B. 1 और 3
C. 2 और 3
D. 1, 2 और 3

प्रश्न- अंटार्कटिका क्षेत्र में चीन का सबसे पुराना स्थानी अनुसंधान केंद्र हैं-

A. The Great Wall
B. Zhongshan
C. Taishan
D. Kunlun

प्रश्न- इंटर गवर्नमेंटल ओशेनोग्राफिक कमीशन (IOC) के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- सुनामी रैडी IOC का एक सामुदायिक प्रदर्शन आधारित कार्यक्रम है।
2. कथन- इसकी स्थापना यूनेस्को द्वारा 1960 में की गई थी।
3. कथन- इसका मुख्यालय पेरिस में स्थित है।
4. कथन- सुनामी रैडी का टैग 11 संकेतकों को आधार बनाकर दिया जाता है।

उपरोक्त में से सही उत्तर का चयन करें-

A. 1, 3, 4
B. 1, 2, 4
C. 2, 3, 4
D. 1, 2, 3, 4

मुख्य परीक्ष प्रश्न

  • प्रश्न- तेल रिसाव की समस्या को समझाते हुए इससे प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कीजिए तथा समाधान बताइये। किस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

For Answers View Full Video