Home >

Blog / 16 Jun 2020

यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (7 जून - 13 जून 2020)

image


Weekly Current Affairs MCQs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams (7 June - 13 June 2020)



प्रश्न- कोरिया एवं दक्षिण कोरिया के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन - दोनों देश पहले एक ही सत्ता के अधीन थे तथा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दोनों अलग-अलग राष्ट्र बनाए गए !
2. कथन - एक राष्ट्र के रूप में उत्तरी कोरिया, दक्षिणी कोरिया से पहले अस्तित्व में आया !
3. उत्तरी कोरिया को रिपब्लिक ऑफ कोरिया के नाम से जाना जाता है !

उपरोक्त कथनों में से सत्य कथन के कूट का चयन कीजिए !

A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 3
D. 1 और 3

प्रश्न- निम्न प्रश्नों में से असत्य कथन का चयन कीजिए -

A. जून 1950 में उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य हुआ संघर्ष शीत युद्ध काल का प्रथम सबसे बड़ा संघर्ष माना जाता है !
B. सितंबर 1971 में दोनों देशों के मध्य Hotlines की व्यवस्था प्रारंभ की गई !
C. हाल ही में उत्तरी कोरिया ने सभी प्रकार के संबंध दक्षिण कोरिया से समाप्त कर लिए हैं, इसका आशय है अब Hotlines का विकल्प भी बंद हो गया !
D. वर्ष 2018 में यहां की Hotlines अंतिम बार बंद हुई थी !

प्रश्न- निम्न कथनों पर विचार कर असत्य कथन/ कथनों के कूट का चयन कीजिए !

1. कथन - भारत की पहली राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 1983 में बनी थी !
2. कथन - कुल स्वास्थ्य खर्च में निजी खर्च काहिस्सा 78% है !
3. कथन - राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 में सरकार स्वास्थ्य पर कुल GDP का खर्च 2.5% करने का लक्ष्य रखा गया है !
4. कथन - स्वास्थ्य पर खर्च के मामले में भूटान भारत से आगे है !

A. केवल 1
B. केवल 4
C. केवल 3
D. कोई नहीं

प्रश्न- EPI के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कर सत्य कथन/कथनों के कूट का चयन कीजिए -

1. कथन - इसे WEF के सहयोग से येल विश्वविद्यालय तथा कोलंबिया विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया जाता है !
2. कथन - इसमें सेंटर फॉर एनवायरमेंट लॉ एंड पॉलिसी तथा सेंटर फॉर इंटरनेशनल नेटवर्क का महत्वपूर्ण योगदान है !
3. कथन - प्रत्येक वर्ष प्रकाशित इस रिपोर्ट में महाद्वीपों का तुलनात्मक अध्ययन होता है !
4. कथन - हाल ही में प्रकाशित इस रिपोर्ट में भारत का स्थान 180 देशों की सूची में 177 वां है !

कूट-

A. 1 और 2
B. 1 और 3
C. 2, 3, 4
D. 1, 3, 4

प्रश्न- हाल ही में प्रकाशित EPI में जिन कारकों के आधार पर देशों की रैंकिंग तय की गई ! इन कारकों को दिए गए महत्व (प्रतिशत में) के आधार पर घटते क्रम में लगाया गया है ! कौन-सा क्रम सही है ?

A. जलवायु परिवर्तन, वायु गुणवत्ता, जैव विविधता और आवास, स्वच्छता और पेयजल
B. वायु गुणवत्ता, स्वच्छता और पेयजल, जैव विविधताऔर आवास, पारिस्थितिकी सेवाएं
C. अपशिष्ट प्रबंधन, पारिस्थितिकी सेवाएं, जल संसाधन,भारी धातु
D. जैव विविधता और आवास, भारी धातु, अपशिष्ट प्रबंधन, मत्स्यन

प्रश्न- भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए -

A. इसका निर्माण विदेशी परिसंपत्तियों, स्वर्ण भंडार, SDR एवं रिजर्व ट्रेंच से होता है !
B. भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में 90% से अधिक योगदान डॉलर का है !
C. सबसे कम योगदान SDR का है !
D. इसमें सोना का योगदान 93 बिलियन डॉलर का है !

प्रश्न-केरल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. कविनी, भावनीप्पुषा और पांपार पूर्व की ओर तथा पश्चिम में बहने वाली पेरियार, नेत्रावली, प्रतिची, चूर्णी और चालक्कुडी नदिया है !
2. केरल की चौथी सबसे बड़ी नदी चालक्कुडीका बेसिनतमिलनाडु और केरल के एर्नाकुलम, पलक्कड़ और त्रिशूल जिलों में है !
3. चालक्कुडी नदी पर 7 बांध है जिनमें 6 जलविद्युत और 1 सिंचाई बांध है !
4. माधव गाडगिल वेस्टर्न घाट इकोलॉजी एक्सपर्ट पैनल ने पश्चिमी घाट को पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया है !

उपरोक्त में से असत्य कथन का चयन करें-

A. केवल 1, 2
B. केवल 2, 3
C. केवल 4
D. कोई नहीं

प्रश्न- अथिरापल्ली जल विद्युत परियोजना के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए -

1. 1982 में सर्वप्रथम इसे केरल के त्रिशूल जिले में चालक्कुडी नदी पर इसे प्रस्तावित किया गया !
2. यह 311 मीटर लंबा तथा 23 मीटर ऊंचे एक बांध से निर्मितहोगा जिससे 163 मेगा वाट बिजली का उत्पादन किया जाया करेगा !
3. इसकेतहत 138.6 हेक्टेयर वन केरल राज्य विद्युत बोर्ड को हस्तांतरित किया जाना है जिससे कादर जनजाति का विस्थापन होगा और लाखों लोगों को पानी की आपूर्ति बाधित होगी !
4. परियोजना क्षेत्र में अथिरापल्ली और वझांचल झरना आते हैं !

उपरोक्त में से सत्य कथन वाले विकल्प का चयन करें-

A. 1, 2,3, 4
B. 1, 2, 3
C. 2, 3, 4
D. 1, 2,4

प्रश्न- एशियाई शेरों के विषयमें निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और असत्य कथन वाले विकल्प का चयन कीजिए !

A. 1936 में जूनागढ़ के नवाब द्वारा पहली बार जनगणना कराई गई वही 1965 से प्रत्येक 5 वर्ष पर वन विभाग द्वारा जनगणना की जाती है !
B. एशियाई शेर का वैज्ञानिक नाम Panthra Leo Persica जिसका 250 से 300 सेंटीमीटर लंबा शरीर होता है !
C. गिर राष्ट्रीय उद्यान जूनागढ़ जिले के लगभग 1400 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के अलावा अमरेली और भावनगर जिलो के संरक्षित क्षेत्रों में मिलते हैं !
D. एशियाई शेरों को भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची 1 में और IUCN की Red List मे Critical Endangered कैटेगरी में शामिल किया गया है !

प्रश्न- असम आग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -

1. असम के तिनसुकिया जिले के Baghjanके गैस उत्पादन के कुआं नंबर 5 में आग लग गई जिसका विकास 2006 में Oil India Limited द्वारा किया गया था !
2. 1970 के दशक में रूद्र सागर और 2005 में डिब्रूगढ़ में इसी प्रकार की घटना हुई थी !
3. इस घटना से Magurimatapung Wetland और डिब्रू सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान के पर्यावरण और जैव विविधताव को अत्यधिक हानि होगी !
4. Baghjan के कुंवा संख्या 5 से 4 हजार मीटर की गहराई में प्रतिदिन 90000 Standard Cubic Meters गैस का उत्पादन किया जा रहा था !

उपरोक्त में से सत्य कथन वाले विकल्प का चयन कीजिए -

A. उपरोक्त सभी
B. 2, 3, 4
C. 1, 3, 4
D. 1,2,3

प्रश्न- ODR के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. छोटे और मध्यम विवादों को मध्यस्थता तथा बातचीत के माध्यम से समाधान करने के लिए डिजिटल तकनीकी का प्रयोग कर वैकल्पिक विवाद समाधान की प्रक्रिया को ODR के नाम से जानते हैं !
2. ODR प्रक्रिया से समय बचने त्वरित न्याय और हर समय न्याय प्राप्त करने के लिए प्रभावी विकल्प है !
3. नीति आयोग ने Agamiand omidyor Network India के साथ मिलकर ODR को बढ़ाने के लिए एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया !
4. ODR प्रक्रिया से न्यायालय निर्माण पर होने वाला खर्च और न्यायालय पर दबाव दोनों में कमी आएगी ! जैसा कि तेलंगाना में हुआ है

उपरोक्त में से सही कथनों वाले विकल्प का चयन कीजिए-

A. 1, 2, 3, 4
B. 1, 2, 3
C. 2, 3, 4
D. 1, 3, 4

प्रश्न-एशियाईशेरोंकेविषयमें निम्नलिखित कथनों में से असत्य कथन का चयन कीजिए -

A. 2015 में की गई जनगणना के अनुसार शेरों की संख्या 523 से बढ़कर 2020 में 674हो गई है इसमें 29% की वृद्धि दर्ज की गई है !
B. पूनम अवलोकन प्रक्रिया में प्रत्येक माह में पूर्णिमा की तिथि को वन विभाग के अधिकारी तथा क्षेत्र कर्मचारी अपने कार्य क्षेत्र में 24 घंटे के दौरान दिखाई देने वाले शेयरों के आंकड़े एकत्रित करते हैं !
C. शेरों का प्रवास क्षेत्रफल 2015 के 15000 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 2020 में 30000 वर्ग किलोमीटर हो गया है !
D. 2020 की जनगणना पूनम अवलोकन नामक प्रक्रिया द्वारा किया गया है !

प्रश्न- भारत ने पालहालिया तनाव को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. भारत नेपाल के बीच 1850 किलोमीटर से अधिक लंबीसीमा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश,हिमाचल,बिहारएवं सिक्किम राज्यों से लगती है !
2. 1950 की भारत- नेपाल शांति और मित्रता संधि द्वारादोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को आधार प्रदान करती है और वस्तुओं एवं लोगों के मुक्त आवाजाही सुनिश्चित होती है ! 3. भारतीय सेना की गोरखा रेजीमेंट में नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र के युवा सेवा देते हैं वही दोनों देशों की सेनाएं सूर्य किरण नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास करती है !
4. भारत सरकार द्वारा नवंबर 2019 में जारी नए मानचित्र में काला पानी क्षेत्र को नेपाल में अपना भाग बताया साथ ही अपने नए मानचित्र में लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा समेत भारत के 395 किलोमीटर क्षेत्र को अपने नक्शे में दिखाया है !

A. 1, 2, 3
B. 2, 3, 4
C. 1, 3, 4
D. 1, 2, 3, 4

प्रश्न- भारतीय गौर के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. इनकेत्वचा का रंग उम्र के अनुरूप बदलता रहता है !
2. यहकाले लोम से ढका हुआ होता है तथा समूह में रहने वाला जंगली स्तनपोषी शाकाहारी पशु है !
3. औसत ऊंचाई 5-6 फुट होती है !
4. इनकेसींग अंग्रेजी के C अक्षर के जैसे दिखते हैं !

उपरोक्त में से असत्य कथन/ कथनों वाले कूट का चयन कीजिए-

A. केवल 2
B. कोई नहीं
C. केवल 1, 4
D. केवल 3

प्रश्न- सीमावर्ती क्षेत्र विकास कार्यक्रम के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए -

1. इसे 5 वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान प्रारंभ किया गया !
2. इसके तहत 19राज्यों के 111 समीपवर्ती जिलों के 394 सीमा खंडों को शामिल किया गया है !
3. उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सामाजिक, आर्थिक खुशहाली, कनेक्टिविटी प्रदान करना, स्वच्छ पेयजल, विद्यालय एवं अस्पताल का विकास करना !
4. वित्तीय वर्ष 2020-21 में 784 करोड रुपए के बजट में से 10% धनराशि लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम में परियोजनाओं पर खर्च किया जाएगा !

निम्नलिखित में असत्य कथन का चयन करें-

A. केवल 1
B. 1, 2
C. 3, 4
D. कोई नहीं

प्रश्न- प्राकृतिक गैस के संदर्भ में कथनों पर विचार कीजिए।

1. कथन प्राकृतिक गैस में इसकेसबसे महत्वपूर्ण घटक मीथेन के अलावा कार्बन डाइऑक्साइडऔर जल वाष्प भी होती है !
2. कथन- परंपरागत प्राकृतिक गैस अवसादी चट्टानों के छिद्रों एवं परतो के बीच पाई जाती है इसे शैल गैस कहते हैं ! और जब कोयले के भंडार के साथ मिलने पर कोल बेड मिथेन के नाम से जाना जाता है !

उपरोक्त कथनों में से सही विकल्प का चयन करें-

A. केवल कथन एक सही है !
B. केवल कथन 2 सही है !
C. दोनों कथन सही है !
D. दोनों कथन गलत है !

प्रश्न- QS रैंकिंग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कर असत्य कथन का चयन कीजिए !

A. छात्रों और फैकल्टी अनुपात तथा अंतरराष्ट्रीय संकाय संबंधित 6 मापदंडों में भारत को 0 अंक मिला है ।इसका कारण भारत के संदर्भमें केवल पूर्णकालिक शिक्षकों को शामिल करना है !
B. 1000 वैश्विक संस्थाओं के रैंकिंग में IIT हैदराबाद और BITS पिलानी पहली बार शामिल हुए तो वही वेल्लोर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी जैसी संस्थान सूची से बाहर हो गई !
C. भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु को भारत का सबसे अच्छा शोध विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ है तो वही 1000 वैश्विक संस्थानों की सूची मे भारतीय संस्थानों की संख्या 23 से घटकर 21 हो गई है !
D. लगातार 3 वर्षों से भारत का सबसे सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय IIT बॉम्बे 172 वें स्थान, भारतीय विज्ञान संस्थान 185वें और IIT दिल्ली 193वें स्थान परहैं।

प्रश्न-भारतीय गौर के विषयमें निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. इसके लिए नीलगिरी फॉरेस्ट डिविजन द्वारा फरवरी माह में First Population Estimation Exercise कराई गई !
2. जंगली मवेशियों में सबसे बड़ा पशु है जिसका संबंध बोविड़ाए तथा गोवंश उपकुल से है जिसे गायल, मिथुन, गौरीगाय, बोदा इत्यादि नामों से जाना जाता है !
3. भारत के अलावा यह प्रमुख रूप से म्यांमार, मलाया प्रायद्वीप, श्रीलंका और दक्षिण पूर्व एशिया में पाए जाते हैं !
4. इनकी सबसे बड़ी आबादी भारत में मिलती है जो 2000 के लगभग है !

उपरोक्त में से सत्य कथन का चयन कीजिए-

A. 1, 2, 4
B. 2, 3
C. 1, 2, 3
D. 2, 3, 4

For Answers View Full Video