Home >

Blog / 18 Sep 2020

यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (06 सितंबर - 12 सितंबर 2020)

image


यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (06 सितंबर - 12 सितंबर 2020)

Weekly Current Affairs MCQs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams (06 September - 12 September 2020)



प्रश्न- वर्तमान समय में भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) से दूर क्यों जा रहा है।

1. एकमत का अभाव
2. आपसी गुटबंदी
3. क्षेत्रीय गुटों की बढ़ती संख्या
4. परमाणु निशस्त्रीकरण, शरणार्थी समस्या पर अप्रभावी कदम
5. अमेरिका से भारत की नजदीकी

A. उपरोक्त सभी
B. 1, 2, 3 और 4
C. 2, 3, 4 और 5
D. 1, 2 और 3

प्रश्न- ICHR के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए-

A. इसकी स्थापना सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत की गई है।
B. यह इतिहास के क्षेत्र में अनुसंधान एवं हर प्रकार के ऐतिहासिक विचारों को मंच प्रदान करता है।
C. इसने हाल ही में अपने एक रिपोर्ट में मोपला विद्रोह के कुछ विद्रोहियों को शहीदों की सूची से हटाने की सिफारिश की है।
D. इसने 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों को अधिक महत्त्व देने की बात कहा है।

प्रश्न- हाल के समय में समाचार पत्रें में वैगन ट्रेजडी (Wagon Tragedy) चर्चा में बनी हुई थी। इतिहास की इस घटना का संबंध निम्न में से किससे है?

A. भील आंदोलन
B. संथाल विद्रोह
C. अहोम (असम) विद्रोह
D. मोपला विद्रोह

प्रश्न- मालदीव के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कर असत्य कथन चुनें-

A. भारत ग्रेटर माले कनेक्टिवीटी परियोजना में सहयोग कर रहा है।
B. इसने चीन को 2016 में Feydhoo Finolhu द्वीप को लीज पर दिया था।
C. हाल के समय चीन के प्रभाव को कम करने के लिए हिंद प्रशांत क्षेत्र में भारत के साथ फ्री एंड ओपन नेविगेशन पर समझौता किया है।
D. हाल ही में अमेरिका के साथ एक रक्षा सहयोग ढांचे पर हस्ताक्षर किया है।

प्रश्न- नोबेल पुरस्कार के संबंध में निम्न में से असत्य कथन है-

A. वर्ष 1974 के बाद से केवल जीवित व्यक्ति को ही पुरस्कार दिया जाता है।
B. शांति का नोबल पुरस्कार स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में दिया जाता है।
C. ये पुरस्कार 1901 से प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुष्यतिथि पर दिया जाता है।
D. वर्ष 1901 में पहला नोबेल शांति पुरस्कार रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ्रेंच पीस सोसायटी के संस्थापक फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया था।

प्रश्न- इनर मंगोलिया के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कर सही विकल्प चुनें-

1. कथन- यह चीन के पांच स्वायत्त प्रांतों में से एक है जो चीन के कुल क्षेत्रफल का 12 प्रतिशत है।
2. कथन- वर्ष 1911 के बाद से यहां हान समुदाय के लोगों को बसाय जा रहा है।
3. कथन- वर्तमान में मंगोलिया के प्राथमिक स्कूलों में मंगोलियन भाषा के स्थान पर मंडारिन भाषा को लागू किया गया है।

A. 1 और 2
B. 2 और 3
C. 1 और 3
D. 1, 2 और 3

प्रश्न- वर्ष 1988 मे भारत ने मालद्वीप को तख्तापलट से बचाने के लिए आपरेशन किया था-

A. मेघदूत (Meghdoot)
B. कैक्टस (Cactus)
C. मद्थ (Madath)
D. समुद्र सेतु (Samudra Setu)

प्रश्न- मंगोलिया देश के संबंध में सही कथनों वाले कूट का चयन कीजिए-

1. कथन- यह मध्य एशिया का स्थलरुद्ध (Landlocked) देश है।
2. कथन- इसकी राजधानी उलान बाटोर है जो इसका सबसे बड़ा शहर है।
3. कथन- यहां की अधिकांश जनसंख्या बौद्ध धर्म अनुयायी है।
4. कथन- इसकी सीमा रूस, चीन और कजाखिस्तान से लगती है।

A. 1, 2, 3
B. 1, 3, 4
C. 2, 3, 4
D. 1, 2, 3, 4

प्रश्न- हाल ही में वायु प्रदूषण की चुनौतियों का सामना करने के प्रयास के क्रम में इंटरनेशल डे आल क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काई के संदर्भ में सही नहीं है-

A. वर्ष 2020 की थीम- क्लीन एयर फॉर ऑल है।
B. इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित करने का संकल्प पारित किया गया था।
C. इसका मुख्य उद्देश्य- व्यक्ति, समुदाय, निगम, सरकार आदि सभी स्तरों पर जागरूकता बढ़ाना है।
D. वर्ष 2019 से प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जा रहा है।

प्रश्न- जीवाश्म ईंधन के दहन से वायु प्रदूषण के लिए निकलने वाली जिम्मेदार गैसों एवं पदार्थों में शामिल है-

1. क्लोरो-फ्रलोरा-कार्बन
2. ओजोन
3. कार्बन-मोनो-ऑक्साइड
4. सीमा
5. सल्फर-डाइ-ऑक्साइड

उपरोक्त में से सही उत्तर है-

A. 1, 3, 4
B. 2, 4, 5
C. 3, 4, 5
D. 1, 3, 4, 5

प्रश्न- त्रिपुरा राज्य में औगीकरण, नगरीकरण और उच्च जनसंख्या घनत्व कम होने के बावजूद गंगा मिशन के तहत सबसे प्रदूषित 36 नदियों में त्रिपुरा की चार नदियाँ शामिल थी-

A. मनु नदी, गुमती नदी, होरा नदी एवं बूढ़ी मां नदी
B. फेनी नदी, तितस नदी, मनु नदी एवं बूढ़ी मां नदी
C. जूरी नदी, मनु नदी, होरा नदी एवं गुमती नदी
D. खोवाई नदी, गुमती नदी, फेनी नदी एवं जूरी नदी

प्रश्न- पैगोंगत्सो झील के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए और असत्य कथन चुनें-

A. यह लद्दाख हिमालय में 14 हजार फुट से अधिक ऊँचाई पर 604 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है।
B. इसमे शीत ऋतु में बर्फ जम जाने से आइस स्कैटिंग और पोलो के लिए उत्तम स्थान बन जाता है।
C. यह एक मीठे पानी की झील है।
D. इसके दक्षिण में LAC के पास की पहाड़ियों को ब्लैकटॉप कहा जाता है।

प्रश्न- असम राइफल्स के संदर्भ में निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार कीजिए-

1. कथन- इसकी स्थापना 1825 में कचार लेवी नाम से की गई और 1917 में राइफल्स नाम से पुनर्गठन किया गया।
2. कथन- इसका मुख्य कार्य पूर्वोत्तर राज्यों में अलगाववाद को रोकना है।
3. कथन- इसमें केवल पूर्वोत्तर भारत के लोग ही सेवा दे सकते है।
4. कथन- यह रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय दोनों के अधीन कार्य करता है।

उपरोक्त में से सही कूट वाले विकल्प को चुनें-

A. 1, 2, 3
B. 1, 2, 4
C. 1, 3, 4
D. 1, 2, 3, 4

प्रश्न- अमेरिका द्वारा कराये गए सार्बिया-कोसोवो समझौते में निम्न में से शामिल नहीं है-

A. 1 वर्ष तक दोनों देशों में यथास्थिति बनी रहेंगी और सीमा विवाद से बचेगें।
B. दोनों देश इजराइल में अपनी एम्बेसी तेल अवीव से जेरूशलम में हस्तांतरित करेगें।
C. दोनों देश हिजबुल्लाह को आंतकी संगठन घोषित करेगें और वित्तीय सहायता नहीं देगें।
D. दोनों देश होमो सेक्सुआलटी के अपराध की सजा कम करेगें।

प्रश्न- निम्न कथनों पर विचार कर असत्य कथन चुनें-

A. एक मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन में अलग 3 हेक्टेयर समतल भूमि की आवश्यकता होती है।
B. भारत सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2009 में राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मिशन प्रारंभ किया गया।
C. स्मार्ट सिटी के विकास के लिए सिर्फ रूफटॉप सोलर पैनल द्वारा 10 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को अनिवार्य किया गया है।
D. राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मिशन को जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय सौर मिशन के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न- शैडो कैबिनेट के संबंध में निम्नलिखित में से गलत विकल्प है-

A. इसमें विपक्षी दलों के वरिष्ठ सांसद, नेता आधिकारिक मत्रिमंडल के विपक्ष में दूसरा मंत्रिमंडल बनाते है।
B. भारत में 1977 में पहली बार केंद्र में इंद्रागांधी नेता प्रतिपक्ष बनी।
C. छाया मंत्रिमंडल के नेताओं को केंद्रीय मंत्री का दर्जा दिया जाता है।
D. भारतीय संसदीय प्रणाली में यह ब्रिटिश संसद से आया है।

प्रश्न- निम्न में से नोबल पुरस्कार प्राप्त अमेरिकी राष्ट्रपति है-

A. फ्रैंकलिन डेलानो रूजवेल्ट, जिम्मी कार्टर, वुड्रो विल्सन और बराक ओबामा
B. वुड्रो विल्सन, अब्राहम लिंकन, बराक ओबामा, जिम्मी कार्टर
C. जिम्मी कार्टर, जार्ज ब्रुश, बराक ओबामा, रूजवेल्ट
D. रूजवेल्ट, रिचर्ड निक्सन, जार्ज ब्रुश, बराक ओबामा

प्रश्न- हाल ही में चर्चा में बांग्लादेश-त्रिपुरा जल मार्ग खोला गया है इसके संबंध में गलत है-

A. यह अगरतला से 60 किमी- दूर सोनपुरा को बांग्लादेश के चटगांव के डौकडी को जोड़ता है।
B. इसका हाल ही में ऑपरेशनल ट्रायल बांग्लादेश के आशुगंज बंदरगाह से त्रिपुरा के सोनमुरा तक हुआ।
C. इस नदी परिवहन प्रणाली का संध भारत- बांग्लादेश के बीच हस्ताक्षरित ‘अंतर्देशीय जल पारगमन व्यापार प्रोटोकॉल 1972’ से है।
D. यह जल मार्ग गुमती नदी पर है जो मेघना की सहायक नदी है।

प्रश्न- राष्ट्रीय वन नीति 1988 में संसोधन के लिए सिफारिशों को आधार बनाया गया है-

A. राष्ट्रीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट-2019
B. नेचुरल रिसोर्स फोरम रिपोर्ट-2016
C. जलवायु परिवर्तन पर IPCC की रिपोर्ट
D. 2019 की WWF की रिपोर्ट

प्रश्न- भारत सरकार ने वर्ष 2022 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता प्राप्त करने का लक्ष्य 175 गीगावॉट रखा है जिसमें शामिल नहीं है-

A. -100 गीगावॉट सौर ऊर्जा से
B. -60 गीगावॉट पवन ऊर्जा से
C. -10 गीगावॉट बायोमास ऊर्जा से
D. 5 गीगावॉट नाभिकीय ऊर्जा से

For Answers View Full Video