Home >

Blog / 10 Nov 2020

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs -Weekly Current Affairs MCQs (02 नवंबर - 07 नवंबर 2020)

image


यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (02 नवंबर - 07 नवंबर 2020)

Weekly Current Affairs MCQs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams (02 November - 07 November 2020)



प्रश्न- हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए-

(a) इसकी सीमायें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और लद्दाख से लगती हैं।
(b) इस राज्य की अर्थव्यवस्था का आधार पनबिजली, पर्यटन एवं कृषि है।
(c) इस राज्य में लघु एवं शिवालिक हिमालय का विस्तार है।
(d) इसे भारत का 21 वाँ राज्य 1971 में बनाया गया था।

प्रश्न- लूहरी पॉवर प्रोजेक्ट के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए-

(a) हाल ही में हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट ने इसके प्रथम चरण की अनुमति प्रदान कर दी है।
(b) इसे शिमला एवं कुल्लू जिला की सीमा पर बनाया जायेगा।
(c) इसे नीरथ गांव में बनाया जायेगा।
(d) इससे 210 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।

प्रश्न- लूहरी पॉवर प्रोजेक्ट के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए।

1. कथन- इसे 62 माह में बनाया जाना है।
2. कथन- इसे BOOM मॉडल पर विकसित किया जायेगा।
3. कथन- इसके लिए MoU हर हस्ताक्षर 2019 में हुए राइजिंग हिमाचल, ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से असत्य कथन/कथनों के कूट का चयन कीजिए-

(a) सभी
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3 दोनों
(d) कोई नहीं

प्रश्न- निम्न जलविद्युत परियोजनाओं में सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना कौन सी है।

(a) नाथपा-झाकडी परियोजना
(b) रौंगटौंग हाइडल प्रोजेक्ट
(c) वनेर जलविद्युत परियोजना
(d) विनवा हाइडल प्रोजेक्ट

प्रश्न- गोवा के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा असत्य कथन का चयन कीजिए-

(a) यह क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे छोटा राज्य है।
(b) हाल ही में Goyant Kolso Naka नामक विरोध प्रदर्शन यहां किया जा रहा था।
(c) यह पश्चिमी घाट पर्वतीय संवेदनशील क्षेत्र का हिस्सा है।
(d) यहां का समुद्ध तट 350 किमी. लंबा है।

प्रश्न- सिख साम्राज्य के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए-

(a) इसकी नींव महाराजा रणजीत सिंह जी द्वारा लाहौर विजय के बाद रखी गई थी।
(b) 1839-40 में प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध हुआ जिसमें अंग्रेज विजयी रहे।
(c) लाहौर तथा भैरोवाल की संधियों का संबंध इस साम्राज्य से है।
(d) जम्मू-कश्मीर राज्य सिख साम्राज्य का एक समय हिस्सा था।

प्रश्न- गिलगित-बाल्टिस्तान के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र को अंग्रेजों ने जम्मू-कश्मीर रियासत से लीज पर लिया था।
2. कथन- गिलगित बाल्टिस्तान को अंग्रेज भारत छोड़ने से पहले हरि-सिंह को सौंप गये थे।
3. कथन- मेजर W.A. ब्राउन ने हरिसिंह से इसे पाकिस्तान को दिलवा दिया।

उपरोक्त कथनों में सत्य कथन/कथनों के कूट का चयन कीजिए-

(a) उपरोक्त सभी
(b) 1 और 2
(c) 1 और 3
(d) 2 और 3

प्रश्न- G5 साहेल के संबंध में असत्य कथन को चुनें-

(a) इसकी स्थापना 2014 में हुई तथा इसका मुख्यालय Nouakchott में है।
(b) इसने फ्रांस के साथ मिलकर काउंटर टेररिज्म ऑपरेशन बरखान (Barkhane) प्रारंभ किया था।
(c) इसके सदस्य देश माली, चाड़, बुर्किनाफासो, मॉरिटेनिया एवं नाइजर हैं।
(d) इसका मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

प्रश्न- ऑस्ट्रिया से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- आस्ट्रिया में आल्प्स पर्वत का विस्तार है।
2. कथन- इसकी सीमा स्लोवाकिया, स्विट्जरलैण्ड, इटली व हंगरी से गलती है।
3. कथन- इस्लामिक स्टेट द्वारा वियना के सिनागाँग और ऑपरा हाउस में आंतकी हमला किया गया है।

उपरोक्त में सत्य कथनों वाले विकल्प को चुनिए-

(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) उपरोक्त सभी

प्रश्न- अंतराष्ट्रीय प्रेस संस्थान के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कर असत्य कथन चुनिए-

(a) अंतराष्ट्रीय प्रेस संस्थान एक गैर सरकारी संगठन है।
(b) यह पत्रकारिता, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय के लिए कार्य करती है।
(c) इसकी स्थापना 1950 में 15 देशों के संपादको ने कोलंबिया विश्वविद्यालय में एकत्रित होकर की थी।
(d) इसका मुख्यालय पेरिस में है।

प्रश्न- मिथेन (Methane) गैस के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- यह सबसे साधारण प्रकार का हाइड्रोकार्बन है।
2. कथन- यह कार्बन डाइऑक्साइड से 25 गुना अधिक वैश्विक ताप उत्पन्न करने में सक्षम है। ये रंगहीन तथा गंधहीन गैस है जो ईंधन के रूप में प्रयोग की जाती है।
3. कथन- औद्योगिक क्रांति से अभी तक इसकी मात्र 150 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हो चुकी है।

सत्य कथन/कथनों के कूट का चयन कीजिए-

(a) कोई नहीं
(b) सभी
(c) 1 और 2
(d) 2 और 3

प्रश्न- निम्नलिखित स्रोतों में से किस स्रोत से मीथेन का सर्वाधिक उत्सर्जन होता है।

(a) आर्द्रभूमि
(b) उर्वरक का प्रयोग
(c) पशुओं द्वारा
(d) जीवाश्म ईंधन का दहन

प्रश्न- मीथेन हाइड्रेट सर्वाधिक कहाँ पाया जाता है।

(a) समुद्र की अधिक गहराई में
(b) अटकामा मरुस्थल में
(c) अंटार्कटिका के दक्षिणी सिरे पर
(d) कैस्पियन सागर के उत्तरी तट पर

प्रश्न- हाल ही में रूस एवं स्वीडन के वैज्ञानिकों ने किस सागर में उच्चस्तर के मीथेन का पता लगाया है।

(a) अरल सागर
(b) व्यूफोर्ट सागर
(c) लापटेव सागर
(d) ओखोटस्क सागर

प्रश्न- पिनाका (Pinaka) मल्टी बैरल रॉकेट लांचर के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए-

(a) इसे DRDO द्वारा विकसित किया गया है।
(b) इसका विकास 1986 में प्रारंभ किया गया था।
(c) हाल ही में इसके एडवांस्ड प्रतिरूप का परीक्षण चांडीपुर इंटिग्रेटेड टेस्टिंग रेंज/सेंटर से किया गया है।
(d) मार्क-II के अंतर्गत इसकी मारक क्षमता 200-230 किमी. होगी।

प्रश्न- फारस की खाड़ी समीपवर्ती देशों का चयन कीजिए-

1. ईरान
2. इराक
3. कुवैत
4. सऊदी अरब
5. बहरीन

सही कूट का चयन कीजिए-

(a) सभी
(b) 1, 3, 4, 5
(c) 1, 3 और 4
(d) 1, 2, 3, 4

प्रश्न- निम्न में से कौन सा देश खाड़ी सहयोग परिषद का सदस्य नहीं है।

(a) ईरान
(b) ओमान
(c) कतर
(d) UAE

प्रश्न- खाड़ी सहयोग परिषद के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए-

(a) यहां के कुल कामगारों में भारतीयों का प्रतिशत लगभग 30 प्रतिशत है।
(b) यह भारत की तेल संबंधी आवश्यकता का 34 प्रतिशत की पूर्ति करता है।
(c) हाल ही में इसने भारत सरकार से मजदूरों को पुनः यहां भेजने की अपील की है।
(d) यह भारतीय रेमिटेंस का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

प्रश्न- साइबर क्राम के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- इसमें इंटरनेट व कंप्यूटर का प्रयोग एक साधन, एक लक्ष्य या दोनों रूपों में होता है।
2. कथन- इसे डिजिटल अपराध के नाम से भी जाना जाता है।
3. कथन- हमारे देश में हर मिनट लगभग 200 साइबर हमले होते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से असत्य कथन/कथनों के कूट का चयन कीजिए-

(a) कोई नहीं
(b) केवल 3
(c) 2 और 3
(d) केवल 2

प्रश्न- निम्नलिखित में से साइबर क्राइम में शामिल किये जाते हैं-

1. हैकिंग
2. फिशिंग
3. रैन समवेयर
4. सॉफ्रटवेयर पाइरेसी
5. चाइल्स पोर्नोग्राफी

उपरोक्त में सही विकल्प है-

(a) 1, 2, 3, 5
(b) 1, 2, 3, 4
(c) 1, 3, 4, 5
(d) 1, 2, 3, 4, 5

For Answers View Full Video